NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
सऊदी ने हवाई हमले में यमन में अपने गठबंधन की सेना को मार गिराया
विद्रोही हौथी सैनिकों ने सऊदी अरब के जज़ीरा में अरामको परिसरपर पर हाल में हमला करने का भी दावा किया है।
पीपल्स डिस्पैच
30 Jan 2020
हौथी सैनिकों

यमन के मारिब प्रांत में जाफरा क्षेत्र में मंसूर अल-हादी के नेतृत्व वाली सेना के 9 सैनिकों की 29 जनवरी को मौत हो गई। इसके गठबंधन सहयोगी सऊदी अरब द्वारा किए गए हवाई हमले में ये सैनिक मारे गए। रिपोर्ट के अनुसार हमले में 10 और सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हौथिस ने बुधवार यानी 29 जनवरी को ड्रोन और रॉकेट का इस्तेमाल करके लाल सागर के पास जीजान में सऊदी अरामको परिसर पर हमला करने का दावा किया। रॉयटर्स के अनुसार हौथी के सैन्य प्रवक्ता याहिया सरिया ने अल-मसीरा चैनल पर एक प्रसारण में इन हमलों का दावा किया था। हौथिस ने सऊदी के आभा और जीजान हवाई अड्डों और खमीस मुशायत सैन्य ठिकानों पर हमले का भी दावा किया।

पिछले साल सितंबर में हौथिस ने अबकैक और खुरैस में सऊदी अरामको परिसर पर हमला किया था। इन हमलों के बाद सऊदी अरब ने हौथिस के साथ अनौपचारिक बातचीत शुरू कर दी थी जो अभी भी जारी है। हालांकि, सऊदी अरब ने हौथी बहुल क्षेत्र में हाल ही में अपने हवाई हमले बढ़ाए थे, जिसे हौथी हमलों के नवीनतम दौर का कारण बताया गया है।

यमन में ये युद्ध 2015 से चल रहा है जब अब्द रब्बू मंसूर हादी सरकार के अमेरिका समर्थक होने और व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ हौथी विद्रोहियों ने राजधानी सना पर नियंत्रण कर लिया था। तब से यूएस और यूके के सैन्य सहायता के साथ सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन द्वारा हादी को मदद की जा रही थी।

गठबंधन सेना ने हवाई हमले किए और देश के स्थल और समुद्री मार्गों में बाधा डाला जिससे हजारों नागरिकों की मौत हो गई। इसने देश में बड़े पैमाने पर भुखमरी को जन्म दिया जिसने लाखों लोगों को अकाल की ओर धकेल दिया है और उन्हें उचित दवा से दूर कर दिया है। इसने संयुक्त राष्ट्र को देश में मानवीय संकट को सदी का सबसे बड़ा संकट घोषित करने पर मजबूर किया है।

yemen
Saudi Arabia
Houthi soldiers
Airstrike
Coalition forces

Related Stories

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

क्या यमन में युद्ध खत्म होने वाला है?

यमन में ईरान समर्थित हूती विजेता

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

पड़ताल दुनिया भर कीः यमन का ड्रोन हमला हो या यूक्रेन पर तनाव, कब्ज़ा और लालच है असल मकसद

AUKUS के विश्वासघात के ख़िलाफ़ मैक्रोन का बदला

तुर्की-यूएई रिश्तों में सुपर ब्लूम के मायने क्या हैं?

ब्लिंकन के 'इंडो-अब्राहमिक समझौते' का हुआ खुलासा


बाकी खबरें

  • cartoon
    आज का कार्टून
    किसान आंदोलन का एक साल: ...अब MSP का पहाड़ तोड़ना बाक़ी है
    26 Nov 2021
    रस्ता हो जाता है परबत सागर में भी, जब जज़्बा होता है, जब हिम्मत होती है।
  • Police Turkey fired tear gas to stop female protesters
    एपी
    तुर्की में पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दागे आंसू गैस के गोले
    26 Nov 2021
    महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के उन्मूलन के लिए 25 नवंबर को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में इस्तांबुल की मुख्य सड़क इस्तिकलाल पर मार्च निकाला गया।
  • Siberia
    एपी
    रूस के साइबेरिया में कोयला खदान में आग लगने से 52 लोगों की मौत : रूसी मीडिया
    26 Nov 2021
    दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया के केमेरोवो क्षेत्र में घटना के वक्त लिट्सव्याजहन्या खदान में कुल 285 लोग थे और ‘वेंटिलेशन सिस्टम’ के माध्यम से खदान में धुआं जल्दी ही भर गया। इससे पहले, बचाव दल ने 239…
  • constitution
    भाषा
    संवैधानिक संस्थाओं पर निरंतर आघात कर रही भाजपा सरकार: कांग्रेस
    26 Nov 2021
    कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के सांसद आज संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
  • Akhilesh Yadav
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    उत्तर प्रदेश में सपा-आरएलडी के गठबंधन के बाद बीजेपी को नहीं मिलेगा स्पष्ट बहुमत - विशेषज्ञों का दावा
    26 Nov 2021
    अखिलेश और जयंत की साझेदारी से जाट और मुस्लिम क़रीब आ सकते हैं और इससे बीजेपी का संतुलन ख़राब हो सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License