NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन में दो सप्ताह के संघर्ष विराम की घोषणा की
कोरोनोवायरस महामारी को देखते हुए दुनिया भर में जारी सैन्य अभियानों को रोकने की संयुक्त राष्ट्र की अपील के बाद ये निर्णय लिया गया।
पीपल्स डिस्पैच
09 Apr 2020
सऊदी

सऊदी के नेतृत्व वाली गल्फ मिलिट्री गठबंधन ने यमन में अपने सैन्य अभियानों को लेकर दो सप्ताह तक एकतरफा युद्ध विराम की घोषणा की। गठबंधन ने इसकी घोषणा 8 अप्रैल को की। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने मौजूदा कोरोनावयरस महामारी को देखते हुए सभी देशों से हमले को रोकने की अपील की थी।

अल-जज़ीरा के अनुसार, संघर्ष विराम गुरुवार 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से लागू होगा और अगले दो सप्ताह तक जारी रहेगा। इसे बढ़ाने के लिए दरवाजे खुले हैं। यह राष्ट्रपति अब्दरबबू मंसूर हादी की यमन की सरकार के साथ-साथ हाउथिस और सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप के बाद होने वाली वार्ता से संभव हो सकता है।

पिछले हफ्ते, यमन में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत मार्टिन ग्रिफिथ्स ने यमन में सभी पक्षों को प्रस्ताव भेजा था कि वे संघर्ष को समाप्त करने के लिए कोई समाधान निकालें। ग्रिफ़िथ ने दो सप्ताह के युद्धविराम की ख़बरों का स्वागत करते हुए कहा कि संघर्ष में शामिल पक्ष "इस मौके का इस्तेमाल कर सकते हैं और सभी संघर्षों को तत्काल रोक सकते हैं और साथ ही व्यापक और स्थायी शांति की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।"

ये डर था कि अगर संघर्ष और हिंसा जारी रहती है तो जो देश पांच साल से अधिक समय से बुरी तरह से तबाह और बर्बाद हो गया है, वह देश COVID-19 की बीमारी के चलते बुरी तरह प्रभावित होगा और वहां संक्रमण और मौत के आंकड़े नहीं थमेंगे। इस जानलेवा वायरस ने दुनिया भर में अब तक 88000 से ज़्यादा लोगों की जान ले ली है और 1.4 मिलियन से अधिक लोगों को संक्रमित कर दिया है।

हालांकि यमन में अब तक COVID-19 से संक्रमण का कोई ज्ञात मामला नहीं है फिर भी अरब दुनिया के इस सबसे गरीब देश में बीमारी के संभावित प्रसार से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधनों और चिकित्सा सुविधाओं का घोर अभाव है। युद्ध के कारण स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा पूरी तरह से तबाह हो गया है और यमन की अधिकांश आबादी पहले से ही अपने रोजमर्रा की जरुरतों के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहायता पर निर्भर है।

सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा संघर्ष विराम की घोषणा की ख़बरों को लेकर हाउथिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Coronavirus
COVID-19
Saudi Arabia
yemen
UNO
United nations

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License