NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में सविता भारतीय हॉकी टीम की कप्तान, रानी को आराम
टूर्नामेंट दक्षिण कोरिया के डोंगाइ में पांच से 12 दिसंबर तक खेला जायेगा। भारत को पहले ही दिन अभियान की शुरूआत करनी है। टूर्नामेंट में चीन, कोरिया, जापान, थाईलैंड, मलेशिया भी भाग ले रहे हैं।
भाषा
19 Nov 2021
 Savita is the captain of Indian hockey team in Asian Champions Trophy, Rani rested

नयी दिल्ली: कप्तान रानी रामपाल को अगले महीने होने वाली महिला हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये आराम दिया गया है और गोलकीपर सविता पूनिया 18 सदस्यीय भारतीय टीम की कमान संभालेंगी ।

टूर्नामेंट दक्षिण कोरिया के डोंगाइ में पांच से 12 दिसंबर तक खेला जायेगा ।

भारत को पहले ही दिन अभियान की शुरूआत करनी है ।टूर्नामेंट में चीन, कोरिया, जापान, थाईलैंड, मलेशिया भी भाग ले रहे हैं ।

इस साल एफआईएच की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुनी गई सविता टूर्नामेंट में कप्तानी करेंगी। डिफेंडर दीप ग्रेस इक्का उपकप्तान होगी ।

टोक्यो ओलंपिक खेलने वाली फॉरवर्ड लालरेम्सियामी और शर्मिला देवी और मिडफील्डर सलीमा टेटे भी टीम में नहीं हैं । ये तीनों जूनियर टीम का हिस्सा हैं जो पांच दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका में एफआईएच विश्व कप खेलेगी ।

नमिता टोप्पो और लिलिमा मिंज टीम में शामिल हैं। फॉरवर्ड पंक्ति की कमान दो बार की ओलंपियन वंदना कटारिया और नवनीत कौर संभालेंगी । उनके साथ राजविंदर कौर, मरियाना कुजुर और सोनिका टीम में हैं ।

मिडफील्ड में सुशीला चानू, पुखराम्बम, निशा, मोनिका , नेहा और ज्योति हैं। नवजोत कौर और सुमन देवी वैकल्पिक खिलाड़ी हैं और 18 सदस्यीय टीम में से किसी के चोटिल होने या कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें मौका मिलेगा ।

टीम के बारे में मुख्य कोच यानेके शॉपमैन ने कहा,‘‘ कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने और सीनियर खिलाड़ियों के जूनियर टीम से जुड़ने के बावजूद हमने महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये अच्छी टीम चुनी है।’’

यह शॉपमैन का बतौर कोच पहला टूर्नामेंट होगा जो शोर्ड मारिन के कार्यकाल में टीम की विश्लेषण कोच रह चुकी हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ टोक्यो ओलंपिक के बाद काफी अपेक्षायें हैं लेकिन हम नये सिरे से शुरू करेंगे । मुझे यकीन है कि अपनी क्षमता के अनुरूप खेलने पर हम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे।’’

भारत को पांच दिसंबर को थाईलैंड से और अगले दिन मलेशिया से खेलना है। इसके बाद आठ दिसंबर को गत चैम्पियन कोरिया का और फिर चीन तथा जापान का सामना करना है। फाइनल 12 दिसंबर को पूल की शीर्ष दो टीमों के बीच खेला जायेगा। भारत पिछली बार फाइनल में कोरिया से हार गया था ।

टीम :

गोलकीपर : सविता (कप्तान), रजनी ई

डिफेंडर : दीप ग्रेस इक्का, उदिता, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर

मिडफील्डर : निशा, सुशीला चानू, पुखराम्बम, नमिता टोप्पो, मोनिका, नेहा, ज्योति , लिलिमा मिंज

फॉरवर्ड : नवनीत कौर, वंदना कटारिया, राजविंदर कौर, मरियाना कुजुर, सोनिका ।

Asian Champions Trophy
Indian women's hockey team
Rani Rampal
Savita Poonia

Related Stories

हारकर भी भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता देशवासियों का दिल

ओलंपिक में महिला खिलाड़ी: वर्तमान और भविष्य की चुनौतियां

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में


बाकी खबरें

  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन पर हमले से भारत के लिए सबक
    12 Nov 2021
    वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा आज चर्चा कर रहे हैं T20 वर्ल्ड कप के बारे में, हार की वजह सिर्फ एक खिलाड़ी क्यों? पहले भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद शमी, अब पाकिस्तानी खिलाड़ी हसन अली, हार के बाद इन दोनों…
  • Bihar: Minor girl gangraped, one accused in custody
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः नाबालिग लड़की से गैंगरेप, एक आरोपी हिरासत में
    12 Nov 2021
    नालंदा के हिलसा के एसडीपीओ ने न्यूज़क्लिक को बताया कि पीड़िता की मां ने घटना के संबंध में केस दर्ज कराया है। पीड़िता के पुरूष-मित्र को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।
  • Central TUs
    रौनक छाबड़ा
    केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों ने बजट सत्र के दौरान बेरोज़गारी, मूल्य वृद्धि के ख़िलाफ़ 2-दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है
    12 Nov 2021
    सीटीयू के नेतृत्व की ओर से केंद्र सरकार द्वारा “लोगों के मानव अस्तित्व को बचाए रखने के अधिकार को कमज़ोर करने” के खिलाफ निंदा प्रस्ताव को अपनाते हुए अपनी दस मांगों को पेश किया गया है।
  • ICF
    शशि देशपांडे, गीता हरिहरन
    "लोकतंत्र यानी संवाद, बहस और चर्चा..."
    12 Nov 2021
    लोगों को विभाजनकारी विचारधारा को स्वीकार करने के लिए बरगलाया गया है।
  • Bihar Poisonous Liquor Case
    अनिल अंशुमन
    बिहार ज़हरीली शराब कांड: नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, 16 नवंबर को समीक्षा करेगी सरकार
    12 Nov 2021
    ‘ताला लागल बा, पाला खुलल बा’ की तर्ज़ पर जारी है शराबबंदी: भाकपा माले ने विपक्षी महागठबंधन से एकजुट होकर राज्य सरकार को घेरने का किया आह्वान।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License