NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
विज्ञान
वैज्ञानिकों ने खोज निकाला, ध्वनि की उच्चतम रफ्तार, 36 किमी प्रति सेकंड 
अभी तक ध्वनि तरंगों की रफ्तार की उपरी सीमा को निर्धारित कर पाना संभव नहीं हो सका था।
संदीपन तालुकदार
13 Oct 2020
ध्वनि
छवि प्रतिनिधित्व हेतु.| चित्र सौजन्य: पिक्साबे.कॉम 

आइंस्टीन के सापेक्षता के विशेष सिद्धांत ने वैक्यूम में प्रकाश की गति को प्रतिपादित किया था और यह सैद्धांतिक तौर पर ब्रह्माण्ड की अधिकतम रफ्तार की सीमा है। लेकिन ऐसे में अभी तक यह पेचीदा सवाल बना हुआ है कि ध्वनि की पूर्ण उच्चतम रफ्तार क्या हो सकती है, क्योंकि ध्वनि तरंगों के लिए अभी तक ऐसे किसी मूल्य को निर्धारित नहीं किया जा सका है।

लेकिन अब क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी, लंदन एवं कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के एक दल ने इंस्टीट्यूट ऑफ़ हाई-प्रेशर फिजिक्स, रूस के साथ मिलकर ध्वनि की अधिकतम रफ्तार की वैल्यू को निर्धारित करने में सफलता पा ली है, जो कि 36 किलोमीटर प्रति सेकंड तक की है। इस शोध को साइंस एडवांसेस में प्रकाशित किया गया था।

ध्वनि और प्रकाश दोनों ही तरंगों के तौर पर प्रवाहित होते हैं, लेकिन बुनियादी तौर पर उनमें चारित्रिक भिन्नता होती है। प्रकाश एक विद्युत चुम्बकीय विकिरण है, जिसका अर्थ हुआ कि प्रकाश तरंगें विद्युत और चुंबकीय क्षेत्रों के बीच में विचलन करते रहते हैं। ये फ़ील्ड्स एक स्व-प्रसार तरंगों को उत्पन्न करने का काम करती हैं और वैक्यूम के माध्यम से प्रति सेकंड 300,000 किलोमीटर तक की अधिकतम रफ्तार के साथ प्रवाहित होने में सक्षम हैं। लेकिन वहीँ जब कोई प्रकाश तरंग पानी या वायुमंडल जैसे माध्यम से एक जगह से दूसरी जगह प्रवाहित होता है तो उसकी यह रफ्तार धीमी पड़ जाती है।

वहीँ दूसरी ओर यदि ध्वनि तरंगों की बात करें तो यह एक यांत्रिक तरंग है, जो कि एक माध्यम में कंपन के जरिये उत्पन्न वाली तरंग है। माध्यम में गड़बड़ी के चलते माध्यम में मौजूद अणु एक दूसरे से टकराते हैं, जिससे उर्जा स्थानांतरित होती है और इसके जरिये तरंगें प्रवाहित होती हैं। माध्यम की कठोरता इस बात को निर्धारित करती है कि ध्वनि तरंग कितनी तेजी से इसके माध्यम से फैल सकती है। माध्यम जितना ही कठिन होगा, इसे कंप्रेस करना उतना ही मुश्किल होगा और नतीजे के तौर पर उतनी ही गति से ध्वनि तरंगे प्रवाहित होंगी।

ध्वनि तरंगों के कठोर माध्यम से प्रवाहित होने से वैज्ञानिकों को पृथ्वी के भीतर का अध्ययन करने में मदद मिलती है, खासतौर पर जब भूकंपीय तरंगें इसके माध्यम से प्रवाहित होती हैं। भूकंप विज्ञानियों ने पृथ्वी के आंतरिक भाग की संरचना के गुणधर्मों का अध्ययन करने के लिए भूकंप द्वारा निर्मित ध्वनि तरंगों को अपने अध्ययन में शामिल किया है। इसमें मौजूद गुणधर्म का इस्तेमाल तो तारों के आंतरिक संरचना के अध्ययन में भी किया जाता है। यहां तक ​​कि भौतिक विज्ञानी तो विशिष्ट वस्तुओं में मौजूद लोचदार गुणधर्मों का अध्ययन करने के लिए ध्वनि तरंगों की मदद लेते हैं।

लेकिन अभी तक जो चीज संभव नहीं हो पा रही थी, वह है ध्वनि तरंगों की गति की ऊपरी सीमा को निर्धारित करने का प्रश्न। इसके साथ ही भिन्न-भिन्न वस्तुओं में ध्वनि की रफ्तार के अंतर ने इसे और भी मुश्किल बना डाला था। ब्रह्मांड में सभी संभावित वस्तुओं में ध्वनि की गति का अध्ययन कर पाना नामुमकिन था, जिससे कि अधिकतम गति को निर्धारित किया जा सके।

वर्तमान अध्ययन ने भौतिकी में मौजूद बुनियादी स्थिरांक को अपने अध्ययन में शामिल किया है। उन्होंने पाया कि इस तरह के दो बुनियादी स्थिरांक ध्वनि की अधिकतम गति को निर्धारित करते हैं। ये हैं सूक्ष्म संरचना स्थिरांक और प्रोटोन से इलेक्ट्रॉन में द्रव्यमान का अनुपात। सूक्ष्म संरचना स्थिरांक को यदि सरल शब्दों में कहें तो ये विद्युत चुम्बकीय बल की शक्ति को विश्लेषित करते हैं, जो इस बात को तय करता है कि इलेक्ट्रॉनों और प्रकाश के परस्पर प्रभाव जैसे प्राथमिक कणों को किस प्रकार से विद्युत चार्ज किया जाए।

शोधकर्ताओं ने अपने शोधपत्र में इस तर्क को पेश किया कि- '' सूक्ष्म संरचना स्थिरांक के सधे तरीके से निर्धारित मूल्यों और प्रोटॉन-से-इलेक्ट्रॉन द्रव्यमान अनुपात सहित उनके बीच के संतुलन के जरिये परमाणु प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करने का काम संभव है। जैसे कि तारों में प्रोटॉन के क्षय और परमाणु संश्लेषण का काम, जिसके चलते कार्बन सहित अति आवश्यक जैव रासायनिक तत्वों का निर्माण होता है। यह संतुलन अंतरिक्ष में एक संकीर्ण 'निवास के योग्य जोन' को मुहैय्या कराता है जहां तारे और ग्रह का निर्माण संभव है, और जिन्दगी को सहारा देने वाली आणविक संरचनाओं के पैदा होने की संभावनाएं पैदा हो सकती हैं।"

शोधपत्र में उन्होंने आगे कहा है कि “हमने दर्शाया है कि सूक्ष्म संरचना स्थिरांक और प्रोटॉन-से-इलेक्ट्रॉन द्रव्यमान अनुपात के एक सरल संयोजन के चलते एक अन्य आयामहीन मात्रा उपजती है जिसमें संघनित चरणों वाले मूल गुणधर्म के लिए अप्रत्याशित एवं विशिष्ट निहितार्थ समाहित होते हैं, जैसे कि- जिस गति से लहरें ठोस और तरल पदार्थ के तौर पर प्रवाहित होती हैं या ध्वनि की गति।”

अपने आकलन की पुष्टि के लिए उन्होंने अनेकों ठोस एवं तरल माध्यमों के जरिये ध्वनि की गति को मापने का काम किया है। उन्होंने पाया कि विभिन्न माध्यमों के जरिये ध्वनि की गति में किये गए उनके प्रयोगात्मक माप उनके सैद्धांतिक भविष्यवाणी के अनुरूप परिणाम प्रदान करने वाले साबित हुए हैं।

उनके द्वारा किया गया एक पूर्वानुमान यह भी ​​है कि परमाणु के द्रव्यमान के अनुपात में ध्वनि की रफ्तार भी घटने लगती है। यदि यह तथ्य सही है तो ठोस परमाणु हाइड्रोजन की अवस्था में ध्वनि की रफ्तार को अधिकतम होना चाहिए। हाइड्रोजन का यह स्वरुप सिर्फ बेहद उच्च स्तर के दबाव पर ही मौजूद रहता है, जो कि समुद्र तल पर पृथ्वी के वायुमंडलीय दबाव से लगभग 10 लाख गुना अधिक होता है। ऐसी चरम स्थिति में उनके सिद्धांत को सत्यापित कर पाना बेहद कठिन है और इसको लेकर समूह गणितीय गुना-भाग पर निर्भर है, जोकि ठोस परमाणु हाइड्रोजन के गुणधर्म पर आधारित हैं। एक बार फिर से उनका यह पुर्वानुमान सटीक साबित हुआ है।

उनके इन निष्कर्षों पर टिप्पणी करते हुए इस अध्ययन के प्रमुख लेखक और क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी के कोस्तया ट्रेचेंको के हवाले से कहा गया था कि '' हमारा मत ​​है कि इस अध्ययन के निष्कर्षों का इस्तेमाल आगे चलकर विभिन्न गुणधर्मों जैसे कि उच्च तापमान वाले सुपरकंडक्टीवीटी के लिए उचित विस्कोसिटी एवं थर्मल कन्डक्टीवीटी, क्वार्क-ग्लुऑन प्लाज्मा और यहाँ तक कि ब्लैक होल भौतिकी तक में वैज्ञानिक अनुप्रयोगों को किया जा सकता है।”

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Scientists Find Sound’s Highest Speed at 36 Km per Second

Maximum Speed of Sound
Sound Speed
Speed Limit of Sound Waves
Fundamental Constants
Fine Structure Constant

Related Stories


बाकी खबरें

  • Nisha Yadav
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    चंदौली: निशा यादव हत्या मामले में सड़क पर उतरे किसान-मज़दूर, आरोपियों की गिरफ़्तारी की माँग उठी
    14 May 2022
    प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा- निशा यादव का कत्ल करने के आरोपियों के खिलाफ दफ़ा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
  • Delimitation
    रश्मि सहगल
    कैसे जम्मू-कश्मीर का परिसीमन जम्मू क्षेत्र के लिए फ़ायदे का सौदा है
    14 May 2022
    दोबारा तैयार किये गये राजनीतिक निर्वाचन क्षेत्रों ने विवाद के लिए नए रास्ते खोल दिए हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं कि विधानसभा चुनाव इस पूर्ववर्ती राज्य में अपेक्षित समय से देर में हो सकते हैं।
  • mnrega workers
    सरोजिनी बिष्ट
    मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?
    14 May 2022
    "किसी मज़दूर ने 40 दिन, तो किसी ने 35, तो किसी ने 45 दिन काम किया। इसमें से बस सब के खाते में 6 दिन का पैसा आया और बाकी भुगतान का फ़र्ज़ीवाड़ा कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा जो सूची उन्हें दी गई है…
  • 5 वर्ष से कम उम्र के एनीमिया से ग्रसित बच्चों की संख्या में वृद्धि, 67 फीसदी बच्चे प्रभावित: एनएफएचएस-5
    एम.ओबैद
    5 वर्ष से कम उम्र के एनीमिया से ग्रसित बच्चों की संख्या में वृद्धि, 67 फीसदी बच्चे प्रभावित: एनएफएचएस-5
    14 May 2022
    सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, 2015-16 में किए गए सर्वेक्षण में 5 वर्ष से कम उम्र (6-59 महीने) के 58.6 प्रतिशत बच्चे इससे ग्रसित थे जबकि एनएफएचएस-5 के 2019-21 के सर्वे में इस बीमारी से ग्रसित बच्चों की…
  • masjid
    विजय विनीत
    ज्ञानवापी मस्जिद: कड़ी सुरक्षा के बीच चार तहखानों की वीडियोग्राफी, 50 फीसदी सर्वे पूरा
    14 May 2022
    शनिवार को सर्वे का काम दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के करीब आधे हिस्से का सर्वे हुआ। सबसे पहले उन तहखानों की वीडियोग्राफी कराई गई, जहां हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License