NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इक्वाडोर में 11 अप्रैल को राष्ट्रपति चुनावों के दूसरे दौर का मतदान
प्रोग्रेसिव यूनियन फॉर होप (यूएनईएस) गठबंधन के एंड्रेस अराउज ने 31.74% मतों के साथ पहला राउंड जीता और अगले दौर में आगे रहेंगे। हालांकि, दूसरे स्थान के लिए दक्षिणपंथी उम्मीदवार गुइलेर्मो लास्सो और जनजातीय उम्मीदवार याकु पेरेज के बीच कांटे का मुक़ाबला है।
पीपल्स डिस्पैच
08 Feb 2021
इक्वाडोर में 11 अप्रैल को राष्ट्रपति चुनावों के दूसरे दौर का मतदान

इक्वाडोर में राष्ट्रपति चुनावों के लिए दूसरे दौर का मतदान 11 अप्रैल को होगा क्योंकि 7 फरवरी को हुए पहले दौर के चुनाव में किसी भी उम्मीदवार ने स्पष्ट जीत हासिल नहीं की है। नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल (सीएनई) द्वारा जल्द की गई वोटों की गिनती के अनुसार वोट टैली शीट के 96.7% सैंपल में प्रोग्रेसिव यूनियन फॉर होप अलायंस (यूएनईएस) के एंड्रेस अराउज़ ने 31.74% वोटों के साथ पहला दौर जीता और अगले चरण में आगे रहेंगे।

दूसरे स्थान के लिए दक्षिणपंथी क्रिएटिंग अपॉर्चुनिटी (सीआरईओ)पार्टी और सोशल क्रिश्चियन पार्टी (पीएससी) के गिलर्मो लास्सो और इंडिजिनस पचाकुटीक प्लूरिनेशनल यूनिटी मूवमेंट पार्टी के याकू पेरेज़ के बीच कांटे की टक्कर है। लास्सो को 20.05% वोट मिले जबकि पेरेज़ को 19.85% वोट मिले। लास्सो और पेरेज़ के बीच वोटों का अंतर इतना मामूली (0.2%) है कि दूसरे स्थान के लिए अराउज़ के प्रतिद्वंद्वी को तब तक घोषित नहीं किया जा सकता जब तक कि सभी वोटों की गिनती नहीं कर ली जाती है।

इक्वाडोर के संविधान के अनुसार पहले दौर में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए किसी उम्मीदवार को 50% से अधिक वोट हासिल करना होता है या दूसरे स्थान के उम्मीदवार से 10% की बढ़त के साथ 40% से अधिक वोट प्राप्त करना होता है।

प्रारंभिक परिणामों की घोषणा के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोर्रिया के एक अनुयायी अराउज ने वामपंथी गठबंधन की जीत का जश्न मनाया और नागरिकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि त्वरित गणना का परिणाम केवल "एक नमूना" है जो रुझानों का अनुमान लगाते हैं और अंतिम परिणाम बेहतर हो सकते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “आज यूनियन फॉर होप की जीत स्पष्ट है, हम पहले स्थान पर हैं। हमने अपने देश के विभिन्न हिस्सों से भारी मत प्राप्त किया और यह राष्ट्रीय क्षेत्र के जीत के नमूने के तौर पर है।

बाद में टेलीसुर के साथ एक साक्षात्कार में अराउज़ ने कहा कि दूसरे दौर के लिए "हमारे पास लोगों के बड़ी बहुमत को एकजुट करने के लिए एक दृष्टिकोण होना चाहिए।"

पूर्व राष्ट्रपति कोर्रिया ने सीएनई की त्वरित गणना के परिणाम को "कपटी" के रूप में बताया और लोगों से "प्रत्येक वोट का ध्यान रखने के लिए" कहा।

Ecuador
Presidential Election
Progressive Union for Hope

Related Stories

इक्वाडोर के नारीवादी आंदोलनों का अप्रतिबंधित गर्भपात अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

इक्वाडोर के लोग राष्ट्रपति लासो की आर्थिक नीतियों के ख़िलाफ़ लामबंद

इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर

बोलीविया सरकार ने इक्वाडोर द्वारा तख़्तापलट सरकार को हथियारों की आपूर्ति की जांच की

पेरूः कैस्टिलो ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता, फुजीमोरी का मानने से इनकार

पेरूः राष्ट्रपति पद की मतगणना में कैस्टिलो को बढ़त मिलने पर फुजीमोरी का धोखाधड़ी का आरोप

पेरू के राष्ट्रपति पद चुनावों में दूसरे दौर के प्रारंभिक परिणाम में फुजीमोरी को कैस्टिलो पर मामूली बढ़त

बशर अल-असद ने 95% से ज़्यादा वोट से जीता सीरिया का राष्ट्रपति चुनाव

दुनिया भर की: अमेरिकी महाद्वीप में समाजवादी व्यवस्थाओं का इम्तिहान

लेफ़्ट उम्मीदवार पेड्रो कास्टिलो ने पेरू में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में जीत दर्ज की


बाकी खबरें

  • Uttarakhand elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखण्ड चुनाव: दस साल पहले प्रस्तावित सैनिक स्कूल का इंतज़ार जारी
    12 Feb 2022
    शुक्रवार 11 फरवरी को प्रधानमंत्री ने उत्तरखंड के अल्मोड़ा जिले में एक चुनावी रैली की जिसमे उन्होंने राज्य में नए सैनिक स्कूल बनाने पर जोर दिया। मोदी ने कहा" हमारे देश में बहुत कम संख्या में सैनिक…
  • pension
    मनजीत सिंह पटेल
    एनपीएस की जगह, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग क्यों कर रहे हैं सरकारी कर्मचारी? 
    12 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनावों में भी, एनपीएस की चिंता प्रमुख चुनावी मुद्दों में से एक है, समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की थी कि अगर उनकी पार्टी…
  • Punjab
    भाषा
    पंजाब चुनाव में 25 फीसदी उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामला : रिपोर्ट
    12 Feb 2022
    एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) से संबद्ध पंजाब इलेक्शन वाच (पीईडब्ल्यू) ने 20 फरवरी को होने वाले चुनाव में कुल 1,304 उम्मीदवारों में से 1,276 उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण…
  • Modi
    राजेंद्र शर्मा
    बैठे-ठाले: न होता यूं तो क्या होता!
    12 Feb 2022
    अपने राज में जो हुआ है, उस पर सवालों के जवाब के देने के लिए, मोदी जी ने जब से यह सवाल उठाने का रास्ता अपनाया है कि विरोधी नहीं होते तो क्या-क्या होता, नहीं होता, तब से विश्व गुरु कुर्सी ने खुद दौड़कर…
  • Protest
    ऋषि राज आनंद
    बार-बार धरने-प्रदर्शन के बावजूद उपेक्षा का शिकार SSC GD के उम्मीदवार
    12 Feb 2022
    एसएससी जीडी के तहत 60,000 की संख्या में रिक्तियों की घोषणा के बावजूद 30% पद ख़ाली हैं। लेकिन सरकार उन्हें भरने के लिए कदम उठाती नज़र नहीं आ रही।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License