NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
COVID -19 संक्रमणों में ख़तरनाक वृद्धि के साथ जर्मनी में सेमी लॉकडाउन
नए नियमों के अनुसार जर्मनी भर में स्कूल और ग़ैर-ज़रूरी दुकानें बुधवार 16 दिसंबर से 10 जनवरी तक बंद रहेंगी।
पीपल्स डिस्पैच
15 Dec 2020
कोरोना वायरस

जर्मनी में COVID-19 संक्रमण में तेज़ी से हो रही वृद्धि को काबू करने के लिए रविवार 13 दिसंबर को जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने जर्मनी में सेमी-लॉक डाउन की घोषणा की जो बुधवार 16 दिसंबर से लागू होगा। COVID-19 संक्रमण के पहले दौर में इससे होने वाली मौतों को नियंत्रित करने में जर्मनी अपेक्षाकृत सफल रहा (23 अप्रैल तक 150,000 मामले सामने आए और 5,000 से अधिक मौत के सामने आए)। लेकिन अप्रैल के तीसरे सप्ताह से लॉकडाउन के नियमों में धीरे-धीरे ढ़ील देने के साथ देश के कई हिस्सों में मामलों में वृद्धि हुई और अक्टूबर तक ये वृद्धि खतरनाक स्तर पर पहुंच गई। 14दिसंबर तक जर्मनी में COVID-19 संक्रमण से 22,607 मौत के साथ 1,348,851 मामले सामने आए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक गैर-जरूरी दुकानों को बुधवार से बंद करने का आदेश दिया गया है। नए लॉकडाउन नियमों के अनुसार, सभी स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे और तब तक कक्षाएं ऑनलाइन ली जाएंगी।

नए लॉकडाउन को लेकर जर्मनी में डाई लिंके (द लेफ्ट) ने आरोप लगाया है कि “ये लॉकडाउन संघीय सरकार की अब तक की विफलताओं को दोष रहित नहीं बनाता है। संक्रमण-विरोधी नियम अभी भी एक सामाजिक विकार को दर्शाते हैं। हम लॉकडाउन के दौरान प्रभावी सामाजिक एकजुटता की मांग करते हैं जो किसी को पीछे न रखे! "

डाई लिंके ने सरकार से कम वेतन वाले कर्मचारियों के लिए अल्पावधि भत्ता में वृद्धि, स्व-नियोजित के लिए त्वरित क्षतिपूर्ति भत्ता, बुनियादी सुरक्षा तक आसान पहुंच,कल्याण भत्ते में वृद्धि, बेदखली को रोकना, बेघर लोगों को आश्रय, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए तकनीकी और शैक्षणिक व्यवस्था, बुजुर्ग लोगों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं आदि सहित सभी के लिए नि: शुल्क जांच तथा नि: शुल्क मास्क, आवश्यक उत्पादन में लगे श्रमिकों के लिए सुरक्षित वातावरण, सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा और नए लॉकडाउन अवधि के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों की गारंटी के सुनिश्चित करने की मांग की है।

पिछले हफ्ते, जर्मनी के कई हिस्सों में स्कूली छात्रों ने COVID -19 संक्रमणों में खतरनाक वृद्धि के मद्देनजर स्कूलों में अपर्याप्त सुरक्षा उपायों को लेकर विरोध किया। शनिवार 12 दिसंबर को म्यूनिख में स्कूली छात्रों ने हड़ताल की और COVID-19 अवधि के दौरान कक्षाओं में सुरक्षा की मांग के लिए इकट्ठा हुए।

इससे पहले, देश में कई दक्षिणपंथी समूहों ने देश भर में ’हाइजीन डेमो’ और लॉकडाउन विरोधी प्रदर्शन का आयोजन किया। अल्टर्नेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) सहित अति दक्षिणपंथी समूहों ने जर्मनी में COVID-19 के प्रसार के लिए यहूदियों और आप्रवासी समुदायों को निशाना बनाते हुए इस तरह के 'हाइजीन डेमो' का आयोजन किया।

germany
COVID-19
Coronavirus
Lockdown

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • bhasha
    न्यूज़क्लिक टीम
    ओमिक्रोन सबक़: कोरोना अमीर-गरीब देश में फ़र्क़ नहीं करता, अफ्रीका को छोड़ना महंगा पड़ा
    01 Dec 2021
    "पड़ताल दुनिया भर की" में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने ओमिक्रोन के दुनिया पर मंडराते ख़तरे को जोड़ा अफ्रीका की अनदेखी से और इस पर बात की न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से।
  • sudha bhardwaj
    न्यूज़क्लिक टीम
    एल्गार परिषद मामले में सुधा भारद्वाज को ज़मानत, सरकार के पास मृत किसानों के नहीं हैं आंकड़े और अन्य
    01 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी सुधा भारद्वाज को मिली ज़मानत, सरकार के पास नहीं हैं मृत किसानों के आंकड़े और अन्य ख़बरों पर।
  • Sudha Bharadwaj gets bail in Elgar Parishad case
    न्यूज़क्लिक टीम
    एल्गार परिषद मामले में सुधा भारद्वाज को ज़मानत मिली
    01 Dec 2021
    बंबई उच्च न्यायालय ने एल्गार परिषद माओवादी संबंध मामले में वकील सुधा भारद्वाज को बुधवार को जमानत प्रदान कर दी। अदालत ने भारद्वाज को इस आधार पर जमानत प्रदान कि उनके खिलाफ निश्चित अवधि में आरोपपत्र…
  • mamta
    न्यूज़क्लिक टीम
    ममता बनर्जी की प्रशांत-पॉलिटिक्स और भाजपा की मौज!
    01 Dec 2021
    प. बंगाल में भाजपा के विरुद्ध शानदार चुनावी जीत के बाद टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की सियासत का रास्ता कुछ बदलता नज़र आ रहा है।
  • CPIM PORTEST
    न्यूज़क्लिक टीम
    दिल्ली: अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते हमलों के विरोध में माकपा का प्रदर्शन
    01 Dec 2021
    आज 1 दिसंबर को दिल्ली के संसद से कुछ ही दूरी संसद मार्ग पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी CPI(M) ने पूरे देश में और खासकर राजधानी के आसपास के इलाकों में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License