NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
शाहीनबाग़ : महिलाओं ने प्रदर्शन जारी रखते हुए बारी-बारी जाकर किया मतदान 
‘‘हमने दिन की शुरुआत इस एहसास के साथ की कि आज का दिन हमारे लिए दोगुने महत्व का है। हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लोकतंत्र जिंदा रहे और इसलिए शाहीन बाग का प्रत्येक मतदाता मतदान कर रहा है।’’
भाषा
08 Feb 2020
shaheen bagh
Image Courtesy: NDTV

दिल्ली : दिल्ली के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर महिलाओं ने शनिवार को विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर बारी-बारी से जाकर मतदान किया, ताकि आंदोलन प्रभावित नहीं हो। 

प्रदर्शन कर रही कुछ महिलाओं ने सुबह मतदान किया, जबकि कुछ ने दोपहर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शेष महिलाओं ने शाम में मतदान किया। 

मतदान कर प्रदर्शन स्थल पर पहुंची महज़बीं कुरैशी ने कहा, ‘‘ मैं घर पर रुकी, ताकि परिवार की सभी महिलाएं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने जा सकें। अब मैं मतदान के बाद शाहीनबाग प्रदर्शन के लिए पहुंची हूं। मैंने लोकतंत्र बचाने के लिए मतदान किया।’’ 

शाहीनबाग की ही रहने वाली ज़ाहिदा खान ने कहा कि हमनें बारी-बारी से मतदान करने का फैसला किया। 

उन्होंने बताया, ‘‘महिलाओं ने कल फैसला किया कि कुछ महिलाएं मतदान करने के लिए सुबह मतदान केंद्र जाएंगी, अन्य दोपहर को मतदान कर प्रदर्शन स्थल पर लौट आएंगी।’’ 

ज़ाहिदा ने बताया, ‘‘शाम तक सभी महिलाएं प्रदर्शन स्थल पर वापस लौट आएंगी और एक बार फिर पूरी ताकत से प्रदर्शन करेंगी।’’

ज़ाहरा शेख ने कहा कि वे मताधिकार का इस्तेमाल करने को प्रतिबद्ध है क्योंकि लोकतंत्र के लिए यह बहुत अहम है। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमने दिन की शुरुआत इस एहसास के साथ की कि आज का दिन हमारे लिए दोगुने महत्व का है। हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लोकतंत्र जिंदा रहे और इसलिए शाहीन बाग का प्रत्येक मतदाता मतदान कर रहा है।’’

इस बीच, शाहीन बाग की महिला प्रर्दानकारी जब अपने घर का काम करने गई थीं उस समय पुरुषों ने उनके स्थान पर प्रदर्शन किया। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘‘ बिरयानी’’वाले बयान पर तंज करते हुए स्थानीय निवासी मोहम्म्द अयूब ने कहा, ‘‘वे यह साबित करने के लिए मतदान कर रहे हैं कि उन्हें ‘‘ बिरयानी’’ नहीं परोसी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि शाहीनबाग में आप नेता अरविंद केजरीवाल द्वारा बिरयानी परोसे जाने वाले बयान पर चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ को नोटिस भेजा है। 

शाहीनबाग का प्रदर्शन स्थल भाजपा के चुनाव प्रचार का मुख्य मुद्दा बन गया था। 

आयूब ने कहा, ‘‘कई लोगों ने आरोप लगाया कि हम दिल्ली चुनाव के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं और कुछ राजनीतिक पार्टियां वित्तपोषण कर रही है एवं बिरयानी खिला रही है। उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि दिल्ली में मतदान हो रहा है तब भी हम प्रदर्शन कर रहे हैं और चुनाव के बाद भी इसे जारी रखेंगे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘कोई पार्टी बिरयानी नहीं परोस रही है। महिलाएं खाना बनाकर ला रही हैं और प्रदर्शनकारियों को खिला रही हैं।’’ 

Shaheen Bagh
CAA
NRC
Delhi Assembly Election 2020
Arvind Kejriwal
AAP
BJP
Narendra modi
Amit Shah
Yogi Adityanath

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश


बाकी खबरें

  • Hijab controversy
    भाषा
    हिजाब विवाद: बेंगलुरु के कॉलेज ने सिख लड़की को पगड़ी हटाने को कहा
    24 Feb 2022
    सूत्रों के अनुसार, लड़की के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी पगड़ी नहीं हटायेगी और वे कानूनी राय ले रहे हैं, क्योंकि उच्च न्यायालय और सरकार के आदेश में सिख पगड़ी का उल्लेख नहीं है।
  • up elections
    असद रिज़वी
    लखनऊ में रोज़गार, महंगाई, सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन रहे मतदाताओं के लिए बड़े मुद्दे
    24 Feb 2022
    लखनऊ में मतदाओं ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर वोट डाले। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की बहाली बड़ा मुद्दा था। वहीं कोविड-19 प्रबंधन, कोविड-19 मुफ्त टीका,  मुफ्त अनाज वितरण पर लोगों की अलग-अलग…
  • M.G. Devasahayam
    सतीश भारतीय
    लोकतांत्रिक व्यवस्था में व्याप्त खामियों को उजाकर करती एम.जी देवसहायम की किताब ‘‘चुनावी लोकतंत्र‘‘
    24 Feb 2022
    ‘‘चुनावी लोकतंत्र?‘‘ किताब बताती है कि कैसे चुनावी प्रक्रियाओं की सत्यता को नष्ट करने के व्यवस्थित प्रयासों में तेजी आयी है और कैसे इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
  • Salempur
    विजय विनीत
    यूपी इलेक्शनः सलेमपुर में इस बार नहीं है मोदी लहर, मुकाबला मंडल-कमंडल के बीच होगा 
    24 Feb 2022
    देवरिया जिले की सलेमपुर सीट पर शहर और गावों के वोटर बंटे हुए नजर आ रहे हैं। कोविड के दौर में योगी सरकार के दावे अपनी जगह है, लेकिन लोगों को याद है कि ऑक्सीजन की कमी और इलाज के अभाव में न जाने कितनों…
  • Inequality
    प्रभात पटनायक
    आर्थिक असमानता: पूंजीवाद बनाम समाजवाद
    24 Feb 2022
    पूंजीवादी उत्पादन पद्धति के चलते पैदा हुई असमानता मानव इतिहास में अब तक पैदा हुई किसी भी असमानता के मुकाबले सबसे अधिक गहरी असमानता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License