NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन स्थल से छह और शव बरामद, मृतक संख्या बढ़कर 23 हुई
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन स्थल से छह और शव बरामद किए जाने के बाद बचाव और तलाशी अभियान के चौथे दिन शनिवार को मृतक संख्या बढ़कर 23 हो गई
भाषा
14 Aug 2021
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन स्थल से छह और शव बरामद, मृतक संख्या बढ़कर 23 हुई

शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन स्थल से छह और शव बरामद किए जाने के बाद बचाव और तलाशी अभियान के चौथे दिन शनिवार को मृतक संख्या बढ़कर 23 हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि निचार तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर चौरा गांव में मलबे से छह शव निकाले गए। उन्होंने कहा कि बाकी नौ लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी है।

इस बीच, भूस्खलन वाले स्थान पर पत्थरों के गिरने की लगातार घटनाओं को देखते हुए, निचार अनुविभागीय जिलाधिकारी(एसडीएम) मनमोहन सिंह ने जनता की सुरक्षा के लिए इस स्थान पर रात नौ बजे से सुबह नौ बजे तक सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है।

उन्होंने बृहस्पतिवार को जारी अपने आदेश में कहा कि भावनगर थाना प्रभारी स्थल के दोनों ओर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करेंगे। इलाके के पास शुक्रवार शाम एक बस पर एक पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो लोग घायल हो गए।

इस बीच, मोख्ता ने बताया कि तलाश और बचाव अभियान शुक्रवार रात रोक दिया गया था। इसे शनिवार सुबह करीब छह बजे फिर से शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि एक एसयूवी और उसमें बैठे लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उनका अभी कुछ पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वाहन मलबे के साथ नीचे लुढ़क गया हो। स्थानीय पुलिस, होमगार्ड, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कर्मी संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रहे हैं।

घटना के दिन 10 लोगों के शव मिले थे तथा 13 घायलों को बचा लिया गया था। बचाव और राहत अभियान के दौरान बुधवार को टाटा सुमो टैक्सी में फंसे आठ शव बरामद किए गए थे। बुधवार को ही दो कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली थीं लेकिन उनमें कोई नहीं मिला।

बृहस्पतिवार को चार और शव बरामद हुए थे और इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को घटना स्थल का दौरा करने के बाद बताया था कि अब भी 16 लोग लापता हैं। इसके बाद अधिकारियों ने बताया कि अब तक छह और शव मिले हैं और कम से कम नौ लोग अब भी लापता है।

अधिकारियों ने बताया कि एक ट्रक भी मिला है, जो चट्टान गिरने के कारण नदी की ओर लुढ़क गया था और उसके चालक का शव मिल गया है।

Himachal Pradesh
Landslide
Kinnaur

Related Stories

हिमाचल प्रदेश: फैक्ट्री में ब्लास्ट से 6 महिला मज़दूरों की मौत, दोषियों पर हत्या का मुक़दमा दर्ज करने की मांग

सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, किसानों के केस वापसी पर मानी सरकार और अन्य ख़बरें।

महाराष्ट्र में भूस्खलन और बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हुई

महाराष्ट्र : रायगढ़ जिले में भूस्खलन के कारण 30 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश: टनल हादसा, चार मज़दूरों की मौत का ज़िम्मेदार कौन?

हिमाचल के चम्बा में बस खाई में गिरी, 9 की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

आपदा के बाद मिले 3800 रुपये,  खेत में बचा दो बोरी धान

म्यांमार में भूस्खलन से 160 से अधिक खनिकों की मौत

हिमाचल : सात सैनिकों की मौत के बाद सीएम कह रहे हैं इमारत अवैध थी

हिमाचल :10 साल में  30,993 सड़क हादसों में 11,561 लोगों की मौत,जिम्मेदार कौन ?


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक स्पोर्ट्स
    भारतीय फ़ुटबॉल टीम बनाम आईएसएल : कोच इगोर स्टीमेक को है नेशनल कैम्प में खिलाड़ियों की मौजूदगी की चिंता
    20 Oct 2021
    हो सकता है कि भारतीय फ़ुटबॉल टीम एएफ़सी एशियन कप क्वालीफ़ायर का मैच अगले साल फ़रवरी में खेलेगी, इसी दौरान इंडियन सुपर लीग भी चल रहे होगी- ऐसे में इगोर स्टीमेक को उम्मीद है कि घरेलू प्रतियोगिता के हितधारक…
  • सबाह गुरमत
    ना शौचालय, ना सुरक्षा: स्वतंत्र क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं से कंपनियों के कोरे वायदे
    20 Oct 2021
    भारत में गिग इकोनॉमी (छोटी अर्थव्यवस्था) में काम करने वाले कामगारों को आने वाली दिक्कतों पर कुछ समय से काम किया जा रहा है, लेकिन महिला कर्मचारियों पर उतना ध्यान नहीं दिया गया है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सुप्रीम कोर्ट में लखीमपुर हत्याकांड की सुनवाई, कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
    20 Oct 2021
    सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना ने कहा कि हम कल रात एक बजे तक स्टेटस रिपोर्ट का इंतजार करते रहे लेकिन हमें रिपोर्ट अभी मिली है। उन्होंने अपने पुराने आदेश का जिक्र करते हुए कहा कि हमने पिछली…
  • Chamoli
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: बारिश ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड, जगह-जगह भूस्खलन से मुश्किल हालात, आई 2013 आपदा की याद
    20 Oct 2021
    बारिश-बाढ़-भूस्खलन से घिरे उत्तराखंड में जो हो रहा है, यही जलवायु परिवर्तन है, आपदा के बाद हम सिर्फ प्रतिक्रिया में कदम उठाते हैं। लेकिन हमें शार्ट टर्म, मिडिल टर्म और लॉन्ग टर्म के लिहाज से तैयारी…
  • लखीमपुर कांड: मंत्री पर एक्शन क्यों नहीं मोदी जी ?
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    लखीमपुर कांड: मंत्री पर एक्शन क्यों नहीं मोदी जी ?
    20 Oct 2021
    बोल के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा कैबिनेट मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं.
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License