NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
ख़ौफ़ : एअर इंडिया के बाद इंडिगो के कर्मचारियों का भी सामाजिक बहिष्कार 
‘‘यह काफी भयावह है कि कई इलाकों में आरडब्लूए और पड़ोसियों ने ऐसे क्रू सदस्यों का बहिष्कार करना, उनको अपनी ड्यूटी करने से रोकना या पुलिस को बुलाना शुरू कर दिया है क्योंकि क्रू अपने काम के सिलसिले में विदेश गए थे।’’
भाषा
24 Mar 2020
Airlines
Image courtesy: Centre for Public Policy Research

दिल्ली: एअर इंडिया के बाद निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने भी सोमवार को कहा कि ऐसे कुछ मामले हुए हैं जहां उसके कर्मचारियों का ‘‘उनकी ड्यूटी और यात्रा इतिहास’’ को देखते हुए उनके समुदायों ने बहिष्कार किया है। 

एअर इंडिया ने भी रविवार रात कहा था कि ‘‘यह काफी भयावह है कि कई इलाकों में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्लूए) और पड़ोसियों ने ऐसे क्रू सदस्यों का बहिष्कार करना, उनको अपनी ड्यूटी करने से रोकना या पुलिस को बुलाना शुरू कर दिया है क्योंकि क्रू अपने काम के सिलसिले में विदेश गए थे।’’

इंडिगो ने एक बयान में कहा है, ‘‘ऐसे कुछ मामले हुए हैं जिनमें हमारे कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी और यात्रा इतिहास के कारण उनके समुदाय ने बहिष्कृत किया है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘देश ने 22 मार्च को इस महामारी के खिलाफ लड़ रहे हीरोज को बधाई दी। हमारा क्रू भी इस महत्वपूर्ण सेवा को चलाने में समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारे सहकर्मी इस मुश्किल घड़ी में निस्वार्थ भाव से देश की सेवा में लगे हुए हैं।’’

इंडिगो ने लोगों से अनुरोध किया कि कृपया इस मुश्किल घड़ी में काम कर रहे हमारे लोगों/सहकर्मियों का साथ दें।

AIR India
Indigo
Social boycott
Airlines Employees
RWA
Coronavirus

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग लेंगे बैठक


बाकी खबरें

  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: मुझे गर्व करने से अधिक नफ़रत करना आता है
    01 May 2022
    जब गर्व खोखला हो तो नफ़रत ही परिणाम होता है। पर नफ़रत किस से? नफ़रत उन सब से जो हिन्दू नहीं हैं। ….मैं हिंदू से भी नफ़रत करता हूं, अपने से नीची जाति के हिन्दू से। और नफ़रत पाता भी हूं, अपने से ऊंची…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    मई दिवस ज़िंदाबाद : कविताएं मेहनतकशों के नाम
    01 May 2022
    मई दिवस की इंक़लाबी तारीख़ पर इतवार की कविता में पढ़िए मेहनतकशों के नाम लिखी कविताएं।
  • इंद्रजीत सिंह
    मई दिवस: मज़दूर—किसान एकता का संदेश
    01 May 2022
    इस बार इस दिन की दो विशेष बातें उल्लेखनीय हैं। पहली यह कि  इस बार मई दिवस किसान आंदोलन की उस बेमिसाल जीत की पृष्ठभूमि में आया है जो किसान संगठनों की व्यापक एकता और देश के मज़दूर वर्ग की एकजुटता की…
  • भाषा
    अपने कर्तव्य का निर्वहन करते समय हमें लक्ष्मण रेखा का ध्यान रखना चाहिए: प्रधान न्यायाधीश
    30 Apr 2022
    प्रधान न्यायाधीश ने मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में कहा न्यायिक निर्देशों के बावजूद सरकारों द्वारा जानबूझकर निष्क्रियता दिखाना लोकतंत्र के स्वास्थ्य के…
  • भाषा
    जनरल मनोज पांडे ने थलसेना प्रमुख के तौर पर पदभार संभाला
    30 Apr 2022
    उप थलसेना प्रमुख के तौर पर सेवाएं दे चुके जनरल पांडे बल की इंजीनियर कोर से सेना प्रमुख बनने वाले पहले अधिकारी बन गए हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License