NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोरोनावायरस लॉकडाउन के बावजूद कोलंबिया में सामाजिक कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या
द इंस्टीट्यूट ऑफ स्टडीज फॉर डेवलपमेंट एंड पीस (आईएनडीईपीएजेड) ने कहा है कि इस साल अब तक 22 पूर्व एफएआरसी लड़ाके और 110 स्थानीय, किसान और सामाजिक नेता मारे गए हैं।
पीपल्स डिस्पैच
02 Jun 2020
कोलंबिया

कोलंबिया के हुइला डिपार्टमेंट के अल्जेसिरस म्यूनिसिपलिटी के एक ग्रामीण क्षेत्र में रिवॉल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस ऑफ कोलंबिया (एफएआरसी) के पूर्व लड़ाके जोसे मोंटानो के 19 वर्षीय बेटे जॉन कार्लोस मोंटानो की हत्या कर दी गई। एक अज्ञात व्यक्ति ने युवा जॉन पर दो गोली चलाई और उसकी हत्या कर दी।

राजनीतिक दल कॉमन अल्टरनेटिव रिवोल्यूशनरी फोर्स (एफएआरसी) ने हत्या की निंदा की और राष्ट्रीय सरकार को मौत के लिए ज़िम्मेदार ठहराया।

"इस दिन तक रिइनकॉर्पोरेशन प्रोसेस में 199 पूर्व गुरिल्ला सदस्य और 41 परिवार के सदस्य मारे गए हैं। इस संहार को रोकने के लिए कोलंबियाई सरकार द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। 1 जून को जारी एक बयान में एफएआरसी पार्टी ने कहा, यह कोलंबियाई सरकार, राष्ट्रीय सरकार और उसके संस्थाओं की ज़िम्मेदारी है कि इस रिइनकॉर्पोरेशन प्रोसेस में उनके परिवार के साथ साथ सभी लोगों के जीवन, सुरक्षा और व्यक्तिगत सत्यनिष्ठता की रक्षा के लिए उपायों को लागू करे।

इससे पहले पिछले हफ्ते 30 मई को एफएआरसी गुरिल्ला समूह के एक अन्य पूर्व लड़ाके हर्नी बेटनकोर्ट ओर्टिज़ को इसी डिपार्टमेंट के कैंपोलेग्रे म्यूनिसिपलिटी में हिंसक तरीक़े से मार दिया गया था।

ठीक इसी तरह 27 मई को एक पूर्व गुरिल्ला लड़ाके मैन्युएल ओलाया एरियस की खेत में काम करने के दौरान हुइला डिपार्टमेंट के एअपे म्यूनिसिपलिटी में पड़ोस के एल डियामान्टे में हत्या कर दी गई थी।

26 मई को वर्चुअल मीटिंग के दौरान एफएआरसी पार्टी ने इंटर-अमेरिकन कमिशन ऑन ह्यूमन राइट्स (आईएसीएचआर) से अनुरोध किया कि वह क्यूबा के हवाना में वर्ष 2016 में कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति जुआन मैन्युएल सैन्टॉस की सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले सभी पूर्व लड़ाकों की "सुनियोजित तरीक़े से हत्या करने" को रोकने के लिए एहतियाती क़दम उठाए।

इसके अलावा 31 मई को नॉर्टे डे सैंटेंडर डिपार्टमेंट में यूनाइटेड इंडिजिनस रिजर्वेशन के पास चिटागा के ग्रामीण क्षेत्र रियो कोलोराडो गांव में स्थानीय नेता जोएल विलमिज़र की भी हत्या कर दी गई थी।

एसोसिएशन ऑफ़ यू'वा ट्रेडिशनल एंड काउंसिल अथॉरिटी ऑफ़ कोलंबिया (एएसओडब्ल्यूएएस) और नेशनल इंडिजिनस ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ़ कोलंबिया (ओएनआईसी) ने हत्या की निंदा की और राष्ट्रीय सरकार से जवाब मांगा है।

द इंस्टीट्यूट ऑफ स्टडीज फॉर डेवलपमेंट एंड पीस (आईएनडीईपीएजेड) ने कहा कि इस साल अब तक 22 पूर्व एफएआरसी लड़ाके और 110 स्थानीय, किसान और सामाजिक नेता मारे गए हैं।

columbia
Coronavirus
COVID-19
FARC
International news

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध


बाकी खबरें

  • Modi
    राज कुमार
    ‘दमदार’ नेता लोकतंत्र कमजोर करते हैं!
    07 Mar 2022
    हम यहां लोकतंत्र की स्थिति को दमदार नेता के संदर्भ में समझ रहे हैं। सवाल ये उठता है कि क्या दमदार नेता के शासनकाल में देश और लोकतंत्र भी दमदार हुआ है? इसे समझने के लिए हमें वी-डेम संस्थान की लोकतंत्र…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में क़रीब 22 महीने बाद 5 हज़ार से कम नए मामले सामने आए 
    07 Mar 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 4,362 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 54 हज़ार 118 हो गयी है।
  • Modi
    सुबोध वर्मा
    ज़्यादातर राज्यों में एक कार्यकाल के बाद गिरता है बीजेपी का वोट शेयर
    07 Mar 2022
    हालांकि 'डबल इंजन' वाली सरकारों को फ़ायदेमंद बताकर प्रचारित किया जाता है, मगर आंकड़े कुछ और ही बताते हैं।
  • New pension scheme
    न्यूज़क्लिक टीम
    New Pension Scheme पर गुस्सा फूटा, महंगाई मारक, मोदी मैजिक नहीं चला
    06 Mar 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने घोसी विधानसभा में अलग-अलग राजनीतिक दलों के समर्थकों से बात की। New Pension Scheme पर नाराजगी फूटी, बासफोर समाज में वंचना की मार, भाजपा को मोदी का भरोसा।
  • communalism
    न्यूज़क्लिक टीम
    गोधरा, भाजपा और देश में बढ़ती सांप्रदायिकता
    06 Mar 2022
    कुछ ऐसी घटनाएं होती है जो न केवल समाज बल्कि पूरे देश की दिशा बदल देते हैं। उनमें से एक है गोधरा त्रासदी। इतिहास के पन्ने के इस अंक में नीलांजन बात कर रहे हैं उसी घटना की और कैसे गोधरा त्रासदी ने देश…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License