NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कैलाश विजयवर्गीय के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के 'इंदौर में आग लगा देने' के कथित बयान को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 Jan 2020
Vijayvargiya

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के महासचिव और पश्चिम बंगाल के पार्टी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के 'इंदौर में आग लगा देने' के कथित बयान को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। कैलाश विजयवर्गीय खुद मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

उनका इस तरह का बयान किसी तरह सही नहीं समझा जा रहा है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अधिकारियों को धमकी देने वाले इस बयान के लिये कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग शनिवार को पुलिस से की है।

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का इन्दौर के रेसीडेंसी इलाके की शुक्रवार की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें वह प्रशासन के अधिकारियों से कथित तौर पर कह रहे हैं, ‘‘हमारे संघ (आरएसएस) के नेता यहां हैं, नहीं तो हम आज इन्दौर में आग लगा देते।’’
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और संघ के अन्य वरिष्ठ नेता संघ के सम्मेलन के लिये गुरुवार से इन्दौर में हैं।

बेटा बल्लामार- बाप आगबाज..!

सुनिये ! इंदौर में माफियाओं पर जारी कार्रवाई से तिलमिलाये भाजपा के महासचिव इंदौर शहर को आग लगाने की धमकी देते हुये..!

—पश्चिम बंगाल का अनुभव सर चढ़कर बोल रहा है..?

कैलाश जी,
किसी मुग़ालते में मत रहना,
अब शिवराज का सर्कस नही, कमलनाथ की सरकार है। pic.twitter.com/b41aS3nK71

— MP Congress (@INCMP) January 3, 2020

विजयवर्गीय के बयान पर विवाद होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल आज यहां प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।   

मप्र कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मप्र पुलिस के महानिदेशक से मिलकर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने हेतु ज्ञापन सौंपा।
—ज्ञात हो कि कल कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष इंदौर शहर में आग लगाने की बात कही थी। pic.twitter.com/0MLw7s1kK4

— MP Congress (@INCMP) January 4, 2020

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने बताया, ‘‘ धरना प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अशांति फैलाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं उन्होंने साफ कहा कि यदि संघ के पदाधिकारी नहीं होते तो वे इन्दौर में आग लगा देते। विजयवर्गीय भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश के पूर्व मंत्री है। इसलिये उनके इशारे पर पूरे प्रदेश में विध्वंसकारी घटनाएं हो सकती हैं।’’

धनोपिया ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, इन्दौर शहर में आग लगाने की धमकी देने तथा समूचे प्रदेश में शासन के विरुद्ध विध्वंसकारी घटनाओं को अंजाम देने की योजना के संदर्भ में विजयवर्गीय के खिलाफ तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग पुलिस से की है।

दूसरी ओर भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार पक्षपात कर रही है और माफियाओं के खिलाफ अभियान के बहाने आम लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय एक निगम अधिकारी की बल्ले से पिटाई करने के कारण सुर्खियों में आ चुके हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

kailash vijayvargiya
BJP
Congress
West Bengal
RSS

Related Stories

राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • UP
    सतीश भारतीय, परंजॉय गुहा ठाकुरता, शेखर
    विश्लेषण: विपक्षी दलों के वोटों में बिखराव से उत्तर प्रदेश में जीती भाजपा
    29 Mar 2022
    आज ज़रूरत इस बात की है कि जिन राज्यों में भी भाजपा को जीत हासिल हो रही है, उन राज्यों के चुनाव परिणामों का विश्लेषण बारीकी से किया जाए और यह समझा जाए कि अगर विपक्ष एकजुट रहा होता तो क्या परिणाम…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ भारत बंद का दिखा दम !
    29 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के इस एपिसोड में अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की। उन्होंने नज़र डाला है दिल्ली-एनसीआर और देश में हड़ताल के व्यापक असर पर।
  • sanjay singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    विपक्ष के मोर्चे से भाजपा को फायदा: संजय सिंह
    29 Mar 2022
    इस ख़ास अंक में नीलू व्यास ने बात की आप के सांसद संजय सिंह से और जानना चाहा Aam Aadmi Party के आगे की योजनाओं के बारे में। साथ ही उन्होंने बात की BJP और देश की राजनीति पर.
  • Labour Code
    न्यूज़क्लिक टीम
    देशव्यापी हड़ताल : दिल्ली एनसीआर के औद्योगिक क्षेत्रों में दिखा हड़ताल का असर
    28 Mar 2022
    केंद्रीय मज़दूर संगठनों ने सरकार की कामगार, किसान और जन विरोधी नीतियों के विरोध में 28 और 29 मार्च दो दिन की देशव्यापी हड़ताल की शुरआत आज तड़के सुबह से ही कर दी है । हमने दिल्ली एनसीआर के साहिबाद…
  • skm
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों मिला मजदूरों की हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा का समर्थन
    28 Mar 2022
    मज़दूरों की आम हड़ताल को किसानों का समर्थन मिला है. न्यूज़क्लिक से बातचीत में ऑल इंडिया किसान सभा के अध्यक्ष अशोक धवले ने कहा कि सरकार मजदूरों के साथ साथ किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है. खाद, बीज…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License