NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
ख़ास रपट : महाराष्ट्र में रात 8 बजे से लेकर सुबह तक का घटनाक्रम; जानिए कैसे पलट गई बाज़ी!
एनसीपी के अजित पवार ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली है। शुक्रवार रात 8 बजे तक उद्धव ठाकरे के सीएम बनने को लेकर मुहर लग चुकी थी लेकिन एनसीपी के अजीत ने आखिरी वक्त में धोखा दे दिया!
अमेय तिरोदकर
23 Nov 2019
devendra fadnavis and ajit pawar
Image Courtesy: The Hindu

मुंबई : शुक्रवार को लगभग 8 बजे रात में अजीत पवार ने एनसीपी के प्रदेश महासचिव शिवाजीराव गार्जे से बात की। उन्होंने सरकार बनाने को लेकर विधायकों के समर्थन पत्र के बारे में पूछा। पत्र में विधायकों ने अजीत पवार को पार्टी के विधायक नेता के तौर पर चुना गया है। एनसीपी के 54 विधायकों के सभी पत्र गार्जे के पास थे। पवार ने उन्हें उन सभी पत्रों को लेकर आने को कहा।

गार्जे को पता नहीं था कि आखिर क्या होने वाला है। उन्होंने सोचा कि चूंकि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस सरकार के गठन की चर्चा अंतिम चरण में है इसलिए अजीत पत्र मांग रहे हैं।

शनिवार सुबह 8.20 बजे ये मामला बिल्कुल उलट गया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने देवेंद्र फड़नवीस के सीएम और अजीत पवार को डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने की तस्वीर प्रसारित करना शुरू कर दिया। यह न केवल गार्जे बल्कि पूरे देश के लिए झटका था। देखा जाए तो आधी रात को तख्तापलट हो गया और अजीत पवार अपनी पार्टी से अलग हो गए। पहले दो घंटों तक हर कोई सोच रहा था कि न केवल अजीत बल्कि पूरे एनसीपी ने बीजेपी का समर्थन किया है। अजीत ने एएनआई से बात करते हुए अपना तर्क दिया कि "शिवसेना और कांग्रेस के साथ चर्चा के कारण सरकार के गठन में हो रही देरी ने मुझे यह फैसला लेने को मजबूर किया है।"

शरद पवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि ख़बर आने तक वे भी अनजान थे। पवार के क़रीबी नेता ने कहा, "वह दावा करने से पहले आख़िरी बैठक की तैयारी कर रहे थे। जब उन्हें अचानक किसी ने फोन किया कि अजीत ने शपथ ले ली है। तो उन्होंने कुछ लोगों को फोन किया और फिर इस घटनाक्रम की जानकारी मिली।"

फौरन ही पवार ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और कांग्रेस नेताओं को फोन किया और घटनाक्रम के बारे में बताया। संजय राउत ने कहा, "उन्होंने उद्धव जी से कहा कि वह अजीत के फैसले का समर्थन नहीं करते हैं और इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के तौर पर एनसीपी शिवसेना और कांग्रेस के साथ है।"

अब पवार और उद्धव मुंबई में दोपहर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही इस बैठक के लिए पवार ने अपने सभी विधायकों को मुंबई के यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान आने को कहा है। सूत्रों ने बताया कि पवार ने अजीत से नाता तोड़ने वाले उन सभी विधायकों को व्यक्तिगत रूप से बुलाया है। इन विधायकों के साथ बैठक शाम 4 बजे होगी।

Maharastra
Devendra Fednavis
CM Oath
Ajit Pawar
deputy chief minister
NCP
BJP
Shiv sena
Uddhav Thackeray

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • Tapi
    विवेक शर्मा
    गुजरात: पार-नर्मदा-तापी लिंक प्रोजेक्ट के नाम पर आदिवासियों को उजाड़ने की तैयारी!
    18 May 2022
    गुजरात के आदिवासी समाज के लोग वर्तमान सरकार से जल, जंगल और ज़मीन बचाने की लड़ाई लड़ने को सड़कों पर उतरने को मजबूर हो चुके हैं।
  • श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन मामले को सुनियोजित रूप से ज्ञानवापी मस्जिद-मंदिर के विवाद में बदला गयाः सीपीएम
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन मामले को सुनियोजित रूप से ज्ञानवापी मस्जिद-मंदिर के विवाद में बदला गयाः सीपीएम
    18 May 2022
    उत्तर प्रदेश सीपीआई-एम का कहना है कि सभी सेकुलर ताकतों को ऐसी परिस्थिति में खुलकर आरएसएस, भाजपा, विहिप आदि के इस एजेंडे के खिलाफ तथा साथ ही योगी-मोदी सरकार की विफलताओं एवं जन समस्याओं जैसे महंगाई, …
  • buld
    काशिफ़ काकवी
    मध्य प्रदेश : खरगोन हिंसा के एक महीने बाद नीमच में दो समुदायों के बीच टकराव
    18 May 2022
    टकराव की यह घटना तब हुई, जब एक भीड़ ने एक मस्जिद को आग लगा दी, और इससे कुछ घंटे पहले ही कई शताब्दी पुरानी दरगाह की दीवार पर हनुमान की मूर्ति स्थापित कर दी गई थी।
  • russia
    शारिब अहमद खान
    उथल-पुथल: राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता से जूझता विश्व  
    18 May 2022
    चाहे वह रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध हो या श्रीलंका में चल रहा संकट, पाकिस्तान में चल रही राजनीतिक अस्थिरता हो या फिर अफ्रीकी देशों में हो रहा सैन्य तख़्तापलट, वैश्विक स्तर पर हर ओर अस्थिरता बढ़ती…
  • Aisa
    असद रिज़वी
    लखनऊ: प्रोफ़ेसर और दलित चिंतक रविकांत के साथ आए कई छात्र संगठन, विवि गेट पर प्रदर्शन
    18 May 2022
    छात्रों ने मांग की है कि प्रोफ़ेसर रविकांत चंदन पर लिखी गई एफ़आईआर को रद्द किया जाये और आरोपी छात्र संगठन एबीवीपी पर क़ानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाये।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License