NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
लॉकडाउन के बाद मिल सकती है चरणबद्ध उड़ानों की अनुमति: अधिकारी
दरअसल एअर इंडिया को छोड़ कर सभी प्रमुख विमानन कंपनिया 14 अप्रैल के बाद की टिकट बुक कर रहीं हैं। एअर इंडिया केवल ऐसे टिकट बुक कर रही है जो 30 अप्रैल के बाद के हैं।
भाषा
06 Apr 2020
उड़ानों की अनुमति

दिल्ली: सरकार कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के देशव्यापी 21 दिन के बंद के समाप्त होने के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को चरणबद्ध तरीके से संचालित करने की अनुमति दे सकती है। बंद की अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है।

कोरोना वायरस महामारी के चलते विमानन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। एक अधिकारी ने कहा कि सरकार 15 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से विमानों के संचालन को मंजूरी देने पर विचार कर सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों के लिए विमान संचालन की मंजूरी नहीं होगी।

वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विमान संचालन शुरू होने संबंधी रिपोर्ट को ‘‘कयास’’ करार दिया।

उन्होंने दो अप्रैल के अपने एक ट्वीट का जिक्र किया जिसमें कहा गया है कि बंद समाप्त होने के बाद विमान परिचालन के संबंध में अभी निर्णय लिया जाना बाकी है।

पुरी ने रविवार को ट्वीट किया,‘‘ 15 अप्रैल से विमान संचालन चरणबद्ध तारीके से शुरू किया जाने की खबरें कयास मात्र हैं। सही स्थिति के बारे में दो अप्रैल 2020 के मेरे ट्वीट में बताया गया है।’’

दो अप्रैल के ट्वीट में उन्होंने कहा था,‘‘घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने वर्तमान में 15 अप्रैल तक बंद हैं। इस अवधि के बाद सेवा शुरू करने के संबंध में निर्णय लिया जाना बाकी है। हमें मामले दर मामले स्थिति का आकलन करना होगा।’’

दरअसल एअर इंडिया को छोड़ कर सभी प्रमुख विमानन कंपनिया 14 अप्रैल के बाद की टिकट बुक कर रहीं हैं। एअर इंडिया केवल ऐसे टिकट बुक कर रही है जो 30 अप्रैल के बाद के हैं।

गौरतलब है कि देश में 25 मार्च को 21 दिन के बंद की घोषणा की गई थी जिसके बाद से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं।

Lockdown
India Lockdown
Air Lines
AIR India
Coronavirus

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना मामलों में 17 फ़ीसदी की वृद्धि

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

दिवंगत फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी को दूसरी बार मिला ''द पुलित्ज़र प्राइज़''

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 

प्रधानमंत्री जी... पक्का ये भाषण राजनीतिक नहीं था?

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग लेंगे बैठक


बाकी खबरें

  • Ambedkar Jayanti
    न्यूज़क्लिक टीम
    डॉ.अंबेडकर जयंती: सामाजिक न्याय के हजारों पैरोकार पहुंचे संसद मार्ग !
    14 Apr 2022
    दो साल के कोरोनाकाल अंतराल के बाद एक बार फिर 14 अप्रैल2022 को डॉ. बीआर अंबेडकर की 131वीं जयंती के मौके पर दिल्ली में संसद मार्ग पर हज़ारों लोग इकट्ठे हुए और उनको याद किया। जनवाद और संविधान पर बढ़ते…
  • Ambedkar Jayanti
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट: अंबेडकर जयंती पर जय भीम और संविधान की गूंज
    14 Apr 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंची दिल्ली के संसद मार्ग में अंबेडकर जयंती पर होने वाले उत्सव में, जहां लोग अपने पूरे घर-परिवार के साथ पहुंचे थे। उन्होंने दशकों से अंबेडकरवादी…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बनारस: आग लगने से साड़ी फिनिशिंग का काम करने वाले 4 लोगों की मौत
    14 Apr 2022
    साड़ी फिनिशिंग के 12 फुट गुणा 10 फुट के कमरे में साड़ी, फोम, फिनिशिंग सामग्री रखी थी जो सिंथेटिक थी और जिससे आग कमरे में तेजी से फैल गयी। बिजली के तारों में भी आग लग गई और आग रोकने के प्रयास में चारों…
  • आज का कार्टून
    सावधान!, वे लोग इस तरफ़ ही आ रहे हैं
    14 Apr 2022
    आज हम और हमारा देश एक अहम मोड़ पर खड़ा है। यहाँ से ही तय होगा कि देश किस तरफ़ जाएगा। आज वास्तव में अगर किसी को ख़तरा है तो वो हैं हमारे लोकतांत्रिक मूल्य, हमारा संविधान।
  • indian economy
    न्यूज़क्लिक टीम
    महंगाई के कुचक्र में पिसती आम जनता
    14 Apr 2022
    मार्च महीने के खुदरा महंगाई के सरकारी आंकड़े आए हैं। सरकारी आंकड़े बता रहे है कि खुदरा महंगाई दर 17 महीने के ऊपर पहुंच चुका है। पिछले तीन महीने से महंगाई की दर लगातार 6 फीसदी से ऊपर रही है। मार्च…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License