NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
स्टीव बैनन और भ्रष्ट अधिकारियों को आख़िरी समय में ट्रंप ने माफ़ किया
राष्ट्रपति के रूप में अपने आख़िरी कुछ घंटों में डोनाल्ड ट्रम्प ने जूलियन असांजे और एडवर्ड स्नोडेन की माफ़ी को नज़रअंदाज़ करते हुए कई भ्रष्ट अधिकारियों और अमीर अभियुक्तों को माफ़ किया।
पीपल्स डिस्पैच
20 Jan 2021
स्टीव बैनन और भ्रष्ट अधिकारियों को आख़िरी समय में ट्रंप ने माफ़ किया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार 20 जनवरी को अपने पूर्व सहयोगी स्टीव बैनन को क्षमादान को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति के रुप में अंतिम समय में ट्रम्प द्वारा 143 लोगों को किए गए माफी की मंजूरी में ये क्षमादान शामिल है। क्षमादान प्राप्त करने वालों में लॉबीस्ट इलियट ब्रोइडी, डेट्रायट के पूर्व महापौर क्वामे किलपैट्रिक और न्यू मैक्सिको के पूर्व हाउस रिप्रेजेंटेटिव ड्यूक कनिंघम शामिल हैं।

बैनन हॉलीवुड के पूर्व प्रोड्यूसर थे और बाद में उन्होंने दक्षिणपंथी वेबसाइट Breitbart News के सह-स्थापक थे। वह ट्रम्प के राष्ट्रपति पद के प्रचार अभियान में सबसे प्रमुख चेहरों में से एक थे। वे इस अभियान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे।

ट्रम्प के जनवरी 2017 में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद बैनन को उनके मुख्य रणनीतिकार और वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सदस्य भी बनाया गया था। कार्लोट्सविले में श्वेत वर्चस्ववादी "यूनाइट द राइट" रैली में शामिल होने के बाद बड़े पैमाने पर विरोध के बाद उन्हें पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह कई हिंसक घटनाओं के बाद समाप्त हुआ जिसमें 3 की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

राष्ट्रपति के सहयोगी के रूप में अपने कार्यकाल के बाद बैनन ब्रीटबार्ट में शामिल थे और "वी बिल्ड द वॉल" अभियान में शामिल थे जिससमें बिना दस्तावेज वाले आप्रवासी को रोकने के लिए ट्रम्प के यूएस-मैक्सिको के कुछ हिस्से को निजी तौर पर निर्माण करने के लिए आप्रवासी-विरोधी और ट्रम्प समर्थकों से भारी फंड इकट्ठा करने की योजना थी।

पिछले साल अगस्त में बैनन पर संघीय अभियोजन पक्ष द्वारा तीन अन्य के साथ बॉर्डर वॉल अभियान में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया था। उन पर आरोप लगाया गया था कि वह इस अभियान का इस्तेमाल पैसे उगाहने के लिए कर रहे हैं और इस अभियान के डोनेशन से लगभग 1 मिलियन अमरीकी डॉलर प्राप्त किया था जिसमें 25 मिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक प्राप्त हुआ था।

ट्रम्प द्वारा माफ किए गए अन्य लोगों में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता क्वामे किलपैट्रीक शामिल हैं जिन पर डेट्रोयट के मेयर के रूप में अपने पद का दुरुपयोग करने और जिन्हें साल 2008 में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया गया था। रिपब्लिकन पार्टी के फंडरेजर और लॉबिस्ट इलियट ब्रोइडी को मलेशिया में 1 एमडीबी धोखाधड़ी मामले की जांच को लेकर ट्रम्प प्रशासन की अवैध रूप से प्रचार करने के लिए अक्टूबर 2020 में दोषी ठहराया था। इस बीच, संसद सदस्य रहते हुए ड्यूक कनिंघम ने डिफेंस के ठेकेदारों से 2.4 मिलियन अमरीकी डॉलर की रिश्वत लेने को लेकर लगभग 8 साल जेल की सजा काट ली है।

steve bainen
trump administration
Donald Trump
Joe Biden
Julian Assange

Related Stories

बाइडेन ने यूक्रेन पर अपने नैरेटिव में किया बदलाव

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

गर्भपात प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट के लीक हुए ड्राफ़्ट से अमेरिका में आया भूचाल

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

नाटो देशों ने यूक्रेन को और हथियारों की आपूर्ति के लिए कसी कमर

ब्रिटेन की कोर्ट ने जूलियन असांज के अमेरिका प्रत्यर्पण की अनुमति दी

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

'सख़्त आर्थिक प्रतिबंधों' के साथ तालमेल बिठाता रूस  

ज़ेलेंस्की ने बाइडेन के रूस पर युद्ध को बकवास बताया


बाकी खबरें

  • Yeti Narasimhanand
    न्यूज़क्लिक टीम
    यति नरसिंहानंद : सुप्रीम कोर्ट और संविधान को गाली देने वाला 'महंत'
    23 Apr 2022
    यति नरसिंहानंद और अ(संतों) का गैंग हिंदुत्व नेता यति नरसिंहानंद गिरी ने दूसरी बार अपने ज़मानत आदेश का उल्लंघन करते हुए ऊना धर्म संसद में मुसलमानों के ख़िलाफ़ नफ़रती बयान दिए हैं। क्या है यति नरसिंहानंद…
  • विजय विनीत
    BHU : बनारस का शिवकुमार अब नहीं लौट पाएगा, लंका पुलिस ने कबूला कि वह तलाब में डूबकर मर गया
    22 Apr 2022
    आरोप है कि उनके बेटे की मौत तालाब में डूबने से नहीं, बल्कि थाने में बेरहमी से की गई मारपीट और शोषण से हुई थी। हत्या के बाद लंका थाना पुलिस शव ठिकाने लगा दिया। कहानी गढ़ दी कि वह थाने से भाग गया और…
  • कारलिन वान हाउवेलिंगन
    कांच की खिड़कियों से हर साल मरते हैं अरबों पक्षी, वैज्ञानिक इस समस्या से निजात पाने के लिए कर रहे हैं काम
    22 Apr 2022
    पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने वाले लोग, सरकारों और इमारतों के मालिकों को इमारतों में उन बदलावों को करने के लिए राजी करने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके ज़रिए पक्षियों को इन इमारतों में टकराने से…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छत्तीसगढ़ :दो सूत्रीय मांगों को लेकर 17 दिनों से हड़ताल पर मनरेगा कर्मी
    22 Apr 2022
    मनरेगा महासंघ के बैनर तले वे 4 अप्रैल से हड़ताल कर रहे हैं। पूरे छत्तीसगढ़ के 15 हज़ार कर्मचारी हड़ताल पर हैं फिर भी सरकार कोई सुध नहीं ले रही है।
  • ईशिता मुखोपाध्याय
    भारत में छात्र और युवा गंभीर राजकीय दमन का सामना कर रहे हैं 
    22 Apr 2022
    राज्य के पास छात्रों और युवाओं के लिए शिक्षा और नौकरियों के संबंध में देने के लिए कुछ भी नहीं हैं। ऊपर से, अगर छात्र इसका विरोध करने के लिए लामबंद होते हैं, तो उन्हें आक्रामक राजनीतिक बदले की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License