NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ईजिप्ट की आयरन एंड स्टील कंपनी बेचने का विरोध करने पर कर्मचारियों से सख़्ती
सैकड़ों कर्मचारियों ने बेहतर मुआवज़े और अधिक सेवरेंस पैकेज की मांग की और सरकार के कम और अपर्याप्त पेशकश के ख़िलाफ़ भी विरोध प्रदर्शन किया।
पीपल्स डिस्पैच
01 Jun 2021
ईजिप्ट की आयरन एंड स्टील कंपनी बेचने का विरोध करने पर कर्मचारियों से सख़्ती

ईजिप्ट की आयरन एंड स्टील कंपनी के सैकड़ों कर्मचारियों ने पिछले रविवार को हुए प्रदर्शनों में हिस्सा लिया क्योंकि कंपनी ने कुछ प्लांटों में उत्पादन रोककर बेचने का फैसला किया है। माडा मासर ने सोमवार 31 मई में एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी।

संगठन के ट्रेड यूनियन कमेटी के अनुसार विरोध करने वाले 500 के करीब कर्मचारियों को ईजिप्ट के सुरक्षा बलों का सामना करना पड़ा जिन्होंने विरोध प्रदर्शन को तितर बितर करने के लिए अत्यधिक बलों का इस्तेमाल किया। कंपनी के मुख्यालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन स्थल से दूर भगाने की कोशिश कर रहे सुरक्षा कर्मियों को प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का पीछा करते देखा गया। रिहा होने से पहले 2 घंटे तक 10 कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया और हिरासत में लिया गया।

माडा मासर ने रिपोर्ट में बताया कि क्योंकि यह एक ऐसा अचानक हुआ प्रदर्शन था इसलिए कर्मचारियों के ये स्वतःस्फूर्त विरोध प्रदर्शन जनवरी 2021 में कंपनी को बेचने करने के निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 4,000 कर्मचारियों की तुलना में छोटा था। रिपोर्ट में कहा गया कि मुख्य द्वार के सामने कई दिनों से बड़े पैमाने पर धरना हो रहा है।

रविवार को यह फैसला तब आया जब राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी की सरकार और ट्रेड यूनियन कमेटी के बीच करीब 8,000 कर्मचारियों के सेवरेंस पैकेज (severance package) को लेकर बातचीत अभी भी चल रही है। इन वार्ताओं में पैकेज के हिस्से के रूप में मासिक भुगतान, सेवा के अंत में मुआवजा और स्वास्थ्य बीमा लाभ महत्वपूर्ण हैं। फिलहाल कर्मचारियों को ईजिप्टियन पब्लिक इंटरप्राइजेज मिनिस्ट्री द्वारा लगभग 250000 ईजिप्टियन पाउंड (एलई) के करीब न्यूनतम मुआवजे की पेशकश की गई है।

जनवरी में ईजिप्ट के 77 वर्ष के ईजिप्टियन इंडस्ट्रियल पावरहाउस को बेचने के निर्णय से श्रमिक संघों, व्यापार संगठनों में घोर नाराजगी, आलोचना और विरोध को जन्म दिया और इसने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया। यह ईजिप्ट में सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक था जिसमें 14,000 या इससे अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। रिपोर्टों में इशारा किया गयाहै कि लिक्विडेशन और ओवरहाल के बाद नई खनन और उत्खनन कंपनी केवल 400 कर्मचारियों को रोजगार देगी। कई अन्य बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को भी हाल के दिनों में लिक्विडेट कर दिया गया है। इनमें नेशनल सीमेंट कंपनी और ईजिप्टियन नेविगेशन कंपनी शामिल हैं जबकि कई अन्य कंपनियों को भी आंशिक या पूर्ण निजीकरण के लिए लक्षित किया गया है।

egypt
Egyptian Iron and Steel Company
trade unions

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई

ट्रेड यूनियनों की 28-29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल, पंजाब, यूपी, बिहार-झारखंड में प्रचार-प्रसार 

सूडान: सैन्य तख़्तापलट के ख़िलाफ़ 18वें देश्वयापी आंदोलन में 2 की मौत, 172 घायल

केंद्रीय बजट-2022: मजदूर संगठनों ने कहा- ये कॉर्पोरेटों के लिए तोहफ़ा है

2021 : जन प्रतिरोध और जीत का साल

निर्माण मज़दूरों की 2 -3 दिसम्बर को देशव्यापी हड़ताल,यूनियन ने कहा- करोड़ों मज़दूर होंगे शामिल

दिल्ली में मज़दूरों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के ख़िलाफ़ हड़ताल की

ट्रेड यूनियनों के मुताबिक दिल्ली सरकार की न्यूनतम वेतन वृद्धि ‘पर्याप्त नहीं’

वेतन संशोधन समझौते: तमिलनाडु के मज़दूरों ने जीतीं अहम लड़ाइयां 

“27 सितम्बर के भारत बंद को बिहार के किसान-मज़दूर बनाएंगे ऐतिहासिक”


बाकी खबरें

  • up map
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव:  कई सीटें ऐसी भी जहां हार-जीत का अंतर 500 वोटों से भी कम
    25 Jan 2022
    इसमें कोई दो राय नहीं कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाले हैं, जानें किन-किन सीटों पर होगा एक-एक वोट का महत्व?
  • UP Polls
    सुबोध वर्मा
    यूपी चुनाव: राज्य के वित्तीय कुप्रबंधन की एक तस्वीर
    25 Jan 2022
    जहां एक तरफ़ राज्य पर क़र्ज़ को बोझ बढ़ गया है, वहीं दूसरी तरफ़ यूपी सरकार के पास जो पैसे थे,वह उसे भी ख़र्च नहीं कर पा रही थी।
  • poor district
    सौरभ शर्मा
    उप्र चुनाव: भारत के सबसे पिछड़े  जिले के जीवन में एक दिन
    25 Jan 2022
    भारत के सबसे बड़े इस राज्य में विधानसभा चुनाव तेजी से नजदीक सरकते आ रहे हैं। यहां विकास हर पार्टी के लिए एक महत्त्वपूर्ण चुनावी मुद्दा बना हुआ है। इसके बावजूद राज्य के कुछ जिले विकास के संकेतकों पर…
  • hum bharat ke log
    लाल बहादुर सिंह
    आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष में हमारा गणतंत्र एक चौराहे पर खड़ा है
    25 Jan 2022
    यह आज का ख़ौफ़नाक सच है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संघ-भाजपा ने हमारे गणतंत्र के भविष्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। हमारे गणतांत्रिक संविधान की जो मूल आत्मा है-न्याय, स्वतंत्रता, समानता, और…
  • solver gang
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी : टीईटी परीक्षा में सॉल्वर गैंग के 19 सदस्य गिरफ़्तार, वर्षों से हैं सक्रिय
    24 Jan 2022
    बीते कुछ वर्षों में सॉल्वर गैंग के एक के बाद एक कई मामले सामने आए हैं जो परीक्षार्थियों से भारी रकम लेकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उनकी जगह बैठ कर पेपर देते हैं। गत रविवार को हुई यूपी-टीईटी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License