NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
COVID-19 मामलों में वृद्धि के बाद लंदन में सख़्त लॉकडाउन नियम लागू
देश में कोरोना वायरस के नए संस्करण के मामले सामने आने के बाद जारी टीकाकरण प्रक्रिया के बावजूद प्रशासन की चिंताओं को बढ़ा दिया है।
पीपल्स डिस्पैच
15 Dec 2020
COVID-19 मामलों में वृद्धि के बाद लंदन में सख़्त लॉकडाउन नियम लागू

COVID-19 संक्रमण के नए मामलों की रिकॉर्ड संख्या दर्ज होने के बाद यूके सरकार ने सोमवार 14 दिसंबर को लंदन में और इसके आसपास बुधवार 16 दिसंबर से सख्त टियर 3 प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। नए प्रतिबंधों के कारण सभी रेस्तरां और कैफे बंद रहेंगे और सामाजिक समारोहों पर प्रतिबंध रहेगा।

हालांकि सरकार ने देश में कोरोनावायरस के नए संक्रमण के सामने आने के साथ लंदन और इसके आसपास के इलाकों में हुए हालिया लॉकडाउन के साथ किसी प्रकार के संबंध से इनकार किया है। इस क्षेत्र में संक्रमण के लगभग 1000 नए मामले नए संस्करण से जुड़े हैं। मरीजों पर नए संस्करण के प्रभावों या टीकाकरण के बारे में अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।

COVID-19 के कारण मंगलवार को ब्रिटेन में 20,000 से अधिक नए संक्रमण और 232 नए मौत के मामले दर्ज किए गए। कुल 64,400 से अधिक मौत के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 1,87,000 से अधिक हो गई है।

COVID-19 प्रकोप की दूसरी लहर की पुष्टि होने के बाद ब्रिटेन ने इस महीने की शुरुआत में COVID-19 संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए गतिविधियों पर प्रतिबंधों की नई तीन स्तरीय प्रणाली को अपनाया था। हालांकि देश के अधिकांश अन्य हिस्सों में टियर 3 प्रतिबंध लगाए गए थे, लेकिन लंदन को टियर 2 प्रतिबंधों के तहत रखा गया था।

यहां तक कि टियर 3 प्रतिबंधों में यूके सरकार ने स्कूलों और कार्यस्थलों को खुले रहने की अनुमति दी है। सोमवार को यूके में कुछ स्थानीय परिषदों ने टियर 3 के तहत स्कूलों को बंद करने की घोषणा की थी। हालांकि, यूके सरकार ने इस निर्णय को पलट दिया और पहले चरण में महीनों के लॉकडाउन के दौरान शिक्षा के नुकसान की भरपाई करने के लिए सभी स्कूलों को खोलने के लिए कहा।

पिछले सप्ताह से चल रहे टीकाकरण के बावजूद नए प्रतिबंध लगाए गए। यूके ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को फाइजर बायोएनटेक वैक्सीन के साथ टीका लगाना शुरू कर दिया है। हालांकि, अब तक केवल पहली खुराक दी गई है और टीका तब तक प्रभावी नहीं होगा जब तक कि पहले खुराक के 21 दिन बाद दूसरी खुराक न दी जाए।

ताजा लॉकडाउन की घोषणा ने क्रिसमस से पहले काम के संभावित नुकसान के बारे में चिंता व्यक्त की है, जिसने ट्रेड यूनियनों को सरकारी फंड में वृद्धि की मांग करने को मजबूर किया है।

London
COVID-19
Coronavirus
Lockdown
Uk Government

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा
    04 Jun 2022
    ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर पर एक ट्वीट के लिए मामला दर्ज किया गया है जिसमें उन्होंने तीन हिंदुत्व नेताओं को नफ़रत फैलाने वाले के रूप में बताया था।
  • india ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट
    03 Jun 2022
    India की बात के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश, अभिसार शर्मा और भाषा सिंह बात कर रहे हैं मोहन भागवत के बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को मिली क्लीनचिट के बारे में।
  • GDP
    न्यूज़क्लिक टीम
    GDP से आम आदमी के जीवन में क्या नफ़ा-नुक़सान?
    03 Jun 2022
    हर साल GDP के आंकड़े आते हैं लेकिन GDP से आम आदमी के जीवन में क्या नफा-नुकसान हुआ, इसका पता नहीं चलता.
  • Aadhaar Fraud
    न्यूज़क्लिक टीम
    आधार की धोखाधड़ी से नागरिकों को कैसे बचाया जाए?
    03 Jun 2022
    भुगतान धोखाधड़ी में वृद्धि और हाल के सरकारी के पल पल बदलते बयान भारत में आधार प्रणाली के काम करने या न करने की खामियों को उजागर कर रहे हैं। न्यूज़क्लिक केके इस विशेष कार्यक्रम के दूसरे भाग में,…
  • कैथरिन डेविसन
    गर्म लहर से भारत में जच्चा-बच्चा की सेहत पर खतरा
    03 Jun 2022
    बढ़ते तापमान के चलते समय से पहले किसी बेबी का जन्म हो सकता है या वह मरा हुआ पैदा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान कड़ी गर्मी से होने वाले जोखिम के बारे में लोगों की जागरूकता…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License