NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी में हड़ताल सरकारी दमन के बावजूद जारी 
देश भर के विभिन्न प्लांटों में क्लोवर के 6000 कर्मचारियों में से 2000 कर्मचारियों ने 16% वेतन वृद्धि की मांग करते हुए काम करना बंद कर दिया है।
पीपल्स डिस्पैच
15 Oct 2020
 हड़ताल

जनरल इंडस्ट्रियल वर्कर्स यूनियन ऑफ साउथ अफ्रीका (जीआईडब्ल्यूयूएसए) के एक सदस्य की मौत 13 अक्टूबर को उस समय हुई थी जब दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी क्लोवर इंडस्ट्रीज के हड़ताल करने वाले कर्मचारियों पर पुलिस ने रबर की गोलियां चलाई थी। 

जीआईडब्ल्यूयूएसए के उप महासचिव चार्ल्स फहला के अनुसार फायरिंग के समय कर्मचारी क्लेविले में कंपनी के डिपो में प्रदर्शन कर घर लौट रहे थे। वे बताते हैं कि ये घटना स्थल क्लोवर प्लांट के क़रीब भी नहीं था।

उन्होंने पीपल्स डिस्पैच को बताया, “दिन भर पुलिस क्लेविले में प्लांट में हमारे प्रदर्शन पर नज़र रखे हुई थी, खाने पीने की चीज़े क्लोवर उन्हें दे रहा था। लेकिन दिन में उपद्रव जैसी कोई स्थिति नहीं थी। ” ब्लॉमफोन्टिन में क्लोवर प्लांट के बाहर क्लेविले, मिल्नर्टन, पैरो, पोलोक्वेन और क्वींसबर्ग में ये प्रदर्शन भी शांतिपूर्ण थे।

श्रमिकों के दलालों के माध्यम से आउटसोर्सिंग की समाप्ति और 16% वेतन वृद्धि की मांग करते हुए दक्षिण अफ्रीका में क्लोवर द्वारा नियुक्त 6000 कर्मचारियों में से 2000 ने काम करना बंद कर दिया जो 13 अक्टूबर से शुरू हुआ। 

यह दिन शाम के 7 बजे के बाद जब कर्मचारी क्लेविले में कंपनी के प्लांट में प्रदर्शन कर वापस घर लौट रहे थे तब उन्हें एक क्रॉसिंग पर रोक दिया गया जहां पुलिस ने "हमारे यूनियन की लाल टी-शर्ट पहने हुए सभी लोगों को गोली मारनी शुरू कर दी।" ये बातें चार्ल्स ने कही।

गोलियों से बचने के दौरान भागते हुए ख़िलसन मनाका को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे उनके सिर में चोट लगी और उनकी मौत हो गई। उनके साथ रहे दो अन्य एक्टिविस्ट को गिरफ़्तार किया गया है। चार्ल्स ने कहा, "हम नहीं जानते कि उनके ख़िलाफ़ किस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। हमारे वकील उनकी रिहाई कराने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्हें 15 अक्टूबर को अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है।

चार्ल्स ने कहा, इस बीच, हड़ताल और विभिन्न प्लांट में प्रदर्शन "उस समय तक जारी रहेगा जब तक कि प्रबंधन हमारी मांगों को स्वीकार नहीं करता।" उन्होंने कहा, "क्लोवर उत्पादों का बहिष्कार कर हमें समर्थन देने के लिए जनता से भी हम सभी आह्वान कर रहे हैं।"

South Africa
Strike in Dairy Compony
workers protest
General Industrial Workers Union of South Africa
GIWUSA

Related Stories

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

मुद्दा: आख़िर कब तक मरते रहेंगे सीवरों में हम सफ़ाई कर्मचारी?

दक्षिण अफ्रीका में सिबन्ये स्टिलवाटर्स की सोने की खदानों में श्रमिक 70 दिनों से अधिक समय से हड़ताल पर हैं 

#Stop Killing Us : सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन का मैला प्रथा के ख़िलाफ़ अभियान

मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार

झारखंड: हेमंत सरकार की वादाख़िलाफ़ी के विरोध में, भूख हड़ताल पर पोषण सखी

अधिकारों की लड़ाई लड़ रही स्कीम वर्कर्स

अर्बन कंपनी से जुड़ी महिला कर्मचारियों ने किया अपना धरना ख़त्म, कर्मचारियों ने कहा- संघर्ष रहेगा जारी!

एक बड़े आंदोलन की तैयारी में उत्तर प्रदेश की आशा बहनें, लखनऊ में हुआ हजारों का जुटान

दिल्ली: ऐक्टू ने किया निर्माण मज़दूरों के सवालों पर प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में आज फिर एक हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 71 मरीज़ों की मौत
    06 Apr 2022
    देश में कोरोना के आज 1,086 नए मामले सामने आए हैं। वही देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 11 हज़ार 871 रह गयी है।
  • khoj khabar
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुसलमानों के ख़िलाफ़ नहीं, देश के ख़िलाफ़ है ये षडयंत्र
    05 Apr 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने दिल्ली की (अ)धर्म संसद से लेकर कर्नाटक-मध्य प्रदेश तक में नफ़रत के कारोबारियों-उनकी राजनीति को देश के ख़िलाफ़ किये जा रहे षडयंत्र की संज्ञा दी। साथ ही उनसे…
  • मुकुंद झा
    बुराड़ी हिन्दू महापंचायत: चार FIR दर्ज लेकिन कोई ग़िरफ़्तारी नहीं, पुलिस पर उठे सवाल
    05 Apr 2022
    सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि बिना अनुमति के इतना भव्य मंच लगाकर कई घंटो तक यह कार्यक्रम कैसे चला? दूसरा हेट स्पीच के कई पुराने आरोपी यहाँ आए और एकबार फिर यहां धार्मिक उन्माद की बात करके कैसे आसानी से…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमपी : डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे 490 सरकारी अस्पताल
    05 Apr 2022
    फ़िलहाल भारत में प्रति 1404 लोगों पर 1 डॉक्टर है। जबकि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मानक के मुताबिक प्रति 1100 लोगों पर 1 डॉक्टर होना चाहिए।
  • एम. के. भद्रकुमार
    कीव में झूठी खबरों का अंबार
    05 Apr 2022
    प्रथमदृष्टया, रूस के द्वारा अपने सैनिकों के द्वारा कथित अत्याचारों पर यूएनएससी की बैठक की मांग करने की खबर फर्जी है, लेकिन जब तक इसका दुष्प्रचार के तौर पर खुलासा होता है, तब तक यह भ्रामक धारणाओं अपना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License