NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
दक्षिण कोरियाई ऑटो कर्मचारियों की बेहतर वेतन को लेकर हड़ताल तेज़
विभिन्न किआ मोटर्स संयंत्रों के हज़ारों कर्मचारियों ने बेहतर वेतन और काम करने के वातावरण की मांग करते हुए COVID-19 महामारी के बीच रोज़ाना हड़ताल करने का फ़ैसला किया है।
पीपल्स डिस्पैच
15 Dec 2020
दक्षिण कोरियाई ऑटो कर्मचारियों की बेहतर वेतन को लेकर हड़ताल तेज़

दक्षिण कोरिया में किआ मोटर्स कॉर्प के श्रमिक बेहतर वेतन तथा काम करने की स्थिति की मांग करते हुए इस सप्ताह अपने हड़ताल को तेज करेंगे। किआ में संगठित श्रमिकों ने 14 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच रोजाना चार घंटे की आंशिक हड़ताल करने का फैसला किया है और शुक्रवार 18 दिसंबर को छह घंटे का वॉकआउट करने का फैसला किया है। यह किआ मोटर्स में किए गए हड़ताल का लगातार चौथा सप्ताह होगा क्योंकि श्रमिक COVID-19 महामारी के बीच में काम करने के लिए बेहतर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

किआ मोटर्स दक्षिण कोरिया की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी है जिसका देश के बाजार में तीसरा स्थान है।

कोरिया मेटल वर्कर्स यूनियन (केएमडब्ल्यूयू) द्वारा संगठित 30,000 से अधिक श्रमिकों ने 25 नवंबर से ही नौ कार्य दिवसों में पहले ही आंशिक हड़ताल और वॉकआउट किया है। 30 अक्टूबर से छिटपुट हड़तालें चल रही हैं। रिपोर्टों के अनुसार, इन हड़तालों ने पहले से ही उत्पादन के मामले में किआ के 32,000 से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचाया है।

श्रमिकों ने इस साल वेतन को रोकने के कंपनी के फैसले का विरोध किया है। वे मांग कर रहे हैं कि उनके मासिक वेतन को 120,000 के आर डब्ल्यू (110 डॉलर के आसपास) तक बढ़ा दिया जाए, 30 मिनट पेड ओवरटाइम की बहाली, सेवानिवृत्ति की आयु को 65 तक बढ़ाया जाए और श्रमिकों के लिए कंपनी को अपने परिचालन लाभ का 30% बोनस के रूप में निर्धारित किया जाए।

श्रमिकों ने किआ के हाइड्रोजन तथा इलेक्ट्रिक कार मॉडल के आने वाले मॉडल के लिए ऑटो इलेक्ट्रोनिक्स यूनिट विकसित करने के हुंडई मोबिस की हालिया योजना पर भी चिंता व्यक्त की है। केएमडब्ल्यूयू ने माना है कि हुंडई मोबिस को काम करने के लिए कन्ट्रैक्ट देने से किआ संयंत्रों के भीतर असेंबली लाइन श्रमिकों को नौकरी गंवाना पड़ेगा।

इस वर्ष कंपनी और यूनियन के बीच 15 से अधिक दौर की बातचीत के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने रुके हुए वेतन के बदले में स्टॉक विकल्प पैकेज, केआर डब्ल्यू 200,000 (183 डॉलर) का गिफ्ट कार्ड, एक बार COVID-19 भत्ता और "प्रदर्शन-आधारित" बोनस जो कि डेढ़ महीने के वेतन के बराबर जो प्रत्येक कर्मचारी के कंपनी द्वारा मूल्यांकन के आधार पर है उसे जारी किया। इन प्रस्तावों को यूनियन द्वारा पूरी तरह खारिज कर दिया गया।

हाल ही में दक्षिण कोरिया ने हुंडई और जनरल मोटर्स कोरिया में श्रमिकों द्वारा इसी तरह की हड़ताल की गई है।

South Korea
South Korean auto workers strike
Workers Strike
COVID-19
Korea Metal Workers Union
KMWU

Related Stories

लुधियाना: PRTC के संविदा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध

दिल्ली : नौकरी से निकाले गए कोरोना योद्धाओं ने किया प्रदर्शन, सरकार से कहा अपने बरसाये फूल वापस ले और उनकी नौकरी वापस दे

दिल्ली: बर्ख़ास्त किए गए आंगनवाड़ी कर्मियों की बहाली के लिए सीटू की यूनियन ने किया प्रदर्शन

दिल्ली: कोविड वॉरियर्स कर्मचारियों को लेडी हार्डिंग अस्पताल ने निकाला, विरोध किया तो पुलिस ने किया गिरफ़्तार

देशव्यापी हड़ताल को मिला कलाकारों का समर्थन, इप्टा ने दिखाया सरकारी 'मकड़जाल'

स्कीम वर्कर्स संसद मार्च: लड़ाई मूलभूत अधिकारों के लिए है

अर्बन कंपनी से जुड़ी महिला कर्मचारियों ने किया अपना धरना ख़त्म, कर्मचारियों ने कहा- संघर्ष रहेगा जारी!

किसान आंदोलन@378 : कब, क्या और कैसे… पूरे 13 महीने का ब्योरा

नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग की मांग को लेकर रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को देश भर से मिल रहा समर्थन


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License