NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
शिक्षा
भारत
राजनीति
डीयू खोलने की मांग को लेकर छात्रों की 48 घंटे की भूख हड़ताल, पुलिस ने हिरासत में लिया
महिला दिवस कार्यक्रम में हमले के बाद भी बिना डरे छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को किया प्रदर्शन। छात्रों का कहना है सरकार कोरोना के नाम पर ग़रीब छात्रों से उनका पढ़ाई का हक़ छीन रही है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
09 Mar 2021
डीयू खोलने की मांग को लेकर छात्रों की 48 घंटे की भूख हड़ताल, पुलिस ने हिरासत में लिया

महिला दिवस 8 मार्च के दिन दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जिस तरह से हमला हुआ, वह अपने आप में काफ़ी गंभीर है। इस दौरान मज़दूर अधिकारों को लेकर लड़ने वाली कार्यकर्ता नौदीप कौर पर भी हमला हुआ था। आरोप है कि इस हमले के पीछे एबीवीपी से जुड़े कार्यकर्ताओं का हाथ था। इस हमले से न डरते हुए नयी सुबह यानी आज, मंगलवार 9 मार्च को फिर से छात्र-छात्राएं अपने विश्विद्यालय को खोलने के लिए भूख हड़ताल करने के लिए आर्ट्स फैकेल्टी पहुंच गए। लेकिन दिल्ली पुलिस ने छात्रों को हिरासत में ले लिया। उसके बाद भी इन छात्रों ने अपना विरोध जारी रखा और हिरासत में ही भूख हड़ताल जारी रखी। 

एसएफआई यानी स्टूडेंट फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया के दिल्ली राज्य अध्यक्ष सुमित कटारिया के मुताबिक़  उन्हें और अनके साथ 17 अन्य छात्रों को हिरासत में लेकर पुलिस उपायुक्त के ऑफ़िस ले जाया गया। जिसमें महिला छात्र भी शामिल थीं। इन्हें बस में भरकर पुलिस ले गई। 

जानकारी के मुताबिक अलग अलग संगठन के लगभग 50 छात्रों को हिरासत में लिया गया है।

वाम छात्र संगठनों एसएफआई, आइसा, केवाईएस, पिंजरा तोड़, पछास, बीएससीईएम सहित अन्य कई संगठनों ने डीयू को खोलने की मांग को लेकर भूख हड़ताल का आवाह्न किया था। इन छात्र संगठनों का कहना है सरकार कोरोना के नाम पर गरीब छात्रों से उनका पढ़ाई का हक छीन रही है, जब देश में सब कुछ खुल गया है, बड़ी बड़ी चुनावी रैली हो रही हैं तो ऐसे में कैंपस को क्यों बंद कर रखा गया है। 

आपको बता दें कि लगभग एक साल  से  कैंपस बंद हैं। इसको लेकर सरकार की अनदेखी के खिलाफ  छात्र संगठनों का  विरोध था। प्रदर्शनकारियों ने  कहा हमारे साथी  विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, पुस्तकालयों और अन्य कैंपस सुविधाओं को फिर से खुलवाने की मांग को लेकर  एकत्र हुए थे। जब हम वहां पहुंचे तो पुलिस ने ज़बरन हमारे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और बदसलूकी की गई ।  

हिरासत में लिए गए छात्रों ने  कहा कि "छात्र जीवन को दांव पर लगाकर सरकार अपने हितों को आगे बढ़ा रही है। छात्रों को पढ़ने के लिए सामग्री, डेटा पैक, गैजेट्स, पढ़ने के लिए उचित वातावरण के कई मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है। पिछड़े सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि की महिला छात्र और छात्राएं दोहरे नुकसान में हैं। "

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सोमवार को महिला दिवस के दिन हुए कार्यक्रम में कथित तौर पर एबीवीपी द्वारा पुलिस की मौजूदगी में किए गए हमले की भी निंदा की और गुस्सा भी जताया। उन्होंने कहा कि यह हमारे कैंपस स्पेस पर हो रहे हमलों के खिलाफ  और जिस तरह  हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन किया जा रहा है उसके खिलाफ एक प्रतिरोध है।

आरोप है कि महिला दिवस के कार्यक्रम का आयोजन  के दौरान SFI, BSCEM और कई अन्य  महिला  कार्यकर्ताओं को  विश्वविद्यालय के भीतर महिला दिवस मनाते हुए बेरहमी से घसीटा गया। इन सबके खिलाफ़ गुस्सा समेटे छात्र मंगलवार को प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे। 

एसएफआई दिल्ली राज्य समिति के दिया अनाघा ने कहा कि "छात्र चाहते हैं कि कैंपस फिर से खुल जाएं। छात्रों को ढांचागत सुविधाओं, पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किया गया है, जिससे उनके शैक्षिक अनुभव की गुणवत्ता कम रही है। यह बहुत स्पष्ट रूप से कमज़ोर तबके के छात्र समुदाय के हितों के खिलाफ है।”

प्रदर्शनकारियों ने साफ किया सरकार और पुलिस कितना भी दमन करे उनका विरोध इसी तरह बुलंद रहेगा। 

Delhi University
DU Reopen
hunger strike
Student Protests
delhi police
SFI

Related Stories

मुस्लिम विरोधी हिंसा के ख़िलाफ़ अमन का संदेश देने के लिए एकजुट हुए दिल्ली के नागरिक

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए

झारखंड: हेमंत सरकार की वादाख़िलाफ़ी के विरोध में, भूख हड़ताल पर पोषण सखी

दिल्ली दंगों के दो साल: इंसाफ़ के लिए भटकते पीड़ित, तारीख़ पर मिलती तारीख़

दिल्ली में गूंजा छात्रों का नारा— हिजाब हो या न हो, शिक्षा हमारा अधिकार है!

SFI ने किया चक्का जाम, अब होगी "सड़क पर कक्षा": एसएफआई

रेलवे भर्ती मामला: बर्बर पुलिसया हमलों के ख़िलाफ़ देशभर में आंदोलनकारी छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने कोचिंग संचालकों पर कसा शिकंजा

रेलवे भर्ती मामला: बिहार से लेकर यूपी तक छात्र युवाओं का गुस्सा फूटा, पुलिस ने दिखाई बर्बरता

दिल्ली: प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर पुलिस का बल प्रयोग, नाराज़ डॉक्टरों ने काम बंद का किया ऐलान


बाकी खबरें

  • gu
    भाषा
    ओला के खिलाफ टिप्पणी से निशाने पर आए भाजपा प्रवक्ता भाटिया, गहलोत ने कहा- नड्डा माफ़ी मांगें
    10 Jul 2021
    गौरतलब है कि भाटिया ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान ओला के खिलाफ कथित रूप से अमार्यादित टिप्पणी की थी। उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट भी किया, जिसे आलोचनाओं के बाद डिलीट कर दिया।
  • tjk
    भाषा
    अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, दो रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ
    10 Jul 2021
    रविवार से मदर डेयरी का टोकन वाला दूध 44 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। अभी इसका दाम 42 रुपये प्रति लीटर है। फुल क्रीम (पोलिपैक) दूध का दाम 55 से बढ़कर 57 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।
  • Bdc election
    भाषा
    बीडीसी सदस्य के रिश्तेदार की हत्या में थाना प्रभारी व सिपाही निलंबित
    10 Jul 2021
    मामले में अभी तक चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि मुख्य हत्यारोपी की पत्नी एवं भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सरिता यज्ञसेनी क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव बड़े अंतर से जीत गयी हैं।
  • The Great Indian Kitchen': An important film to expose the brahminical nature of patriarchy
    अनुपम तिवारी
    ‘द ग्रेट इंडियन किचन’: पितृसत्ता के ब्राह्मणवादी स्वरूप को बेपरदा करती एक ज़रूरी फ़िल्म
    10 Jul 2021
    एक हिन्दी भाषी होने के नाते यह मलयाली फिल्म देखना आवश्यक है क्योंकि यह सिर्फ़ स्त्रियों के साथ हो रहे भेदभाव के स्वरूप पर ही नहीं फोकस करती बल्कि यह समस्या को सही परिप्रेक्ष्य में देखने की कोशिश करती…
  • Immigration
    बी. सिवरामन
    नया प्रवासी विधेयक : देर से लाया गया कमज़ोर बिल
    10 Jul 2021
    इस लेख में हम विशेषकर खाड़ी देशों में रह रहे श्रमिक वर्ग के प्रवासियों के बारे में बात करेंगे और देखेंगे कि विधेयक उनके हितों की रक्षा किस हद तक करता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License