NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
जेएनयू हिंसा और सीएए के खिलाफ छात्रों का दिल्ली में मार्च
दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हिंसा और नागरिकता कानून के खिलाफ छात्र, शिक्षक और लेफ्ट समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने मंडी हाउस से लेकर मानव संसाधन मंत्रालय तक मार्च निकाला।
अजय कुमार
09 Jan 2020
CAA protest

दिल्ली में गुरुवार को नागरिकता कानून और जेएनयू में हुई हिंसा के विरोध में मंडी हाउस से लेकर मानव संसाधन मंत्रालय तक मार्च निकाला गया। नागरिक संस्थाओं के सदस्यों और छात्रों समेत सैकड़ों लोगों ने जेएनयू में हुए हमले और सीएए के विरोध में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति के इस्तीफे की मांग की गई।

माकपा नेता सीताराम येचुरी, प्रकाश करात, बृंदा करात, भाकपा महासचिव डी राजा और लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव भी जुलूस में शामिल थे। हाथ में तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने मंडी हाउस से जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी हल्ला बोल और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। तख्तियों पर “सीएए नहीं, एनआरसी नहीं”, “विश्वविद्यालय परिसर में घुसने पर एबीवीपी पर प्रतिबंध लगाओ”, “हिंसा त्याग करो”, “शिक्षा खरीदने बेचने की चीज नहीं है” के नारे लिखे हुए थे।
IMG-20200109-WA0021.jpg

पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ, छात्र संघ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल की मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात कराई।

इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए जवाहर लाल नेहरू के छात्र मनीष जायसवाल ने कहा, 'पांच जनवरी का दिन जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय पर कहर बनकर टूटा। सरकार के गुंडों ने छात्रों और शिक्षकों पर अपना दुश्मन मानकर हमला किया। ऐसे हमले पर अगर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो इसका मतलब होगा भारत को संभालने वाला कोई नहीं बचा है।'

वहीं, प्रदर्शन में शामिल हुए सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुरेश चौहान का कहना है,'आज की दुनिया डिजिटल पर चलती है। हमें पता नहीं होता लेकिन हमारी समझ का बहुत बड़ा हिस्सा डिजिटल बनाता है। नागरिकता संशोधन कानून के बाद से मैं देख रहा हूं जिस तरह से समाज में इनफॉरमेशन फ्लो हो रहा है, वह एक दूसरे के मन में नफरत पैदा करने वाला है। मैं इस नफरत के माहौल से लड़ने के लिए पिछले कई दिनों से इन प्रदर्शनों में शामिल हो रहा हूं।'
IMG-20200109-WA0022.jpg
प्रदर्शन में शामिल जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में सक्रिय लवप्रीत कहते हैं,'हम मानते हैं कि छात्र राजनीति में हिंसक झड़पें होती है और इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन को कारवाई करने का हक है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ मिलकर सरकार के गुंडों ने पुलिस के आंख के सामने जवाहर लाल विश्व विद्यालय पर हमला लिया। मीडिया इसकी सबसे बड़ी गवाह है। छात्र राजनीति में क्या आपने कभी ऐसा देखा है?'

हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि जब वह इस विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे तब 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' नहीं हुआ करता था।
IMG-20200109-WA0016.jpg

जयशंकर के इस बयान को प्रदर्शन में शामिल जेएनयू में हिंदी के प्रोफेसर रहे पुरुषोत्तम अग्रवाल खारिज करते हैं। उन्होंने कहा, 'वो (जयशंकर) पता नहीं कहा की बात कर रहे हैं। इससे पहले की सरकारों से जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ने जमकर सवाल पूछा है। इतिहास उठाकर देखिए इंदिरा गांधी से लेकर मनमोहन सिंह तक का इस विश्वविद्यालय ने जमकर विरोध किया है। लेकिन अब यह होता है कि सवाल पूछने पर एंटीनेशनल कह दिया जाता है। छात्रों और शिक्षकों पर दमन किया जाता है।'

सीएसडीएस के मशहूर समाजशास्त्री आदित्य निगम भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल थे। उन्होंने कहा, 'नागरिकता कानून में भेदभाव करने का एजेंडा तो उनका बहुत पहले से था। इस बार उन्हें मौका मिला उन्होंने लागू कर दिया। पहचान के आधार पर काम करने वाले पार्टियां अपने वोट बैंक तक पहुंचने के लिए ऐसे ही कदम उठाते रहते हैं। इस सरकार ने भी यही किया। सरकार के ऐसे क़दमों का विरोध करने के लिए ऐसे विरोध प्रदर्शन जरूर होने चाहिए। लोकतंत्र ऐसे ही जिंदा रहता है।'

JNU
JNU Violence
Attack on JNU
CAA
Protest against CAA
NRC
Protest against NRC
BJP
modi sarkar
JNUSU
JNUTA
CPM
CPIM
d Raja
ABVP

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

लखनऊ विश्वविद्यालय: दलित प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ मुक़दमा, हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं!

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

जेएनयू: अर्जित वेतन के लिए कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आंदोलन का साथ देने पर छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष की एंट्री बैन!

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • left
    अनिल अंशुमन
    झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान
    01 Jun 2022
    बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ वामपंथी दलों ने दोनों राज्यों में अपना विरोध सप्ताह अभियान शुरू कर दिया है।
  • Changes
    रवि शंकर दुबे
    ध्यान देने वाली बात: 1 जून से आपकी जेब पर अतिरिक्त ख़र्च
    01 Jun 2022
    वाहनों के बीमा समेत कई चीज़ों में बदलाव से एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। इसके अलावा ग़रीबों के राशन समेत कई चीज़ों में बड़ा बदलाव किया गया है।
  • Denmark
    पीपल्स डिस्पैच
    डेनमार्क: प्रगतिशील ताकतों का आगामी यूरोपीय संघ के सैन्य गठबंधन से बाहर बने रहने पर जनमत संग्रह में ‘न’ के पक्ष में वोट का आह्वान
    01 Jun 2022
    वर्तमान में जारी रूस-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में, यूरोपीय संघ के समर्थक वर्गों के द्वारा डेनमार्क का सैन्य गठबंधन से बाहर बने रहने की नीति को समाप्त करने और देश को ईयू की रक्षा संरचनाओं और सैन्य…
  • सत्यम् तिवारी
    अलीगढ़ : कॉलेज में नमाज़ पढ़ने वाले शिक्षक को 1 महीने की छुट्टी पर भेजा, प्रिंसिपल ने कहा, "ऐसी गतिविधि बर्दाश्त नहीं"
    01 Jun 2022
    अलीगढ़ के श्री वार्ष्णेय कॉलेज के एस आर ख़ालिद का कॉलेज के पार्क में नमाज़ पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद एबीवीपी ने उन पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की थी। कॉलेज की जांच कमेटी गुरुवार तक अपनी…
  • भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत
    01 Jun 2022
    मुंह का कैंसर दुनिया भर में सबसे आम ग़ैर-संचारी रोगों में से एक है। भारत में पुरूषों में सबसे ज़्यादा सामान्य कैंसर मुंह का कैंसर है जो मुख्य रूप से धुआं रहित तंबाकू के इस्तेमाल से होता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License