NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
सूडान के बलों ने तख़्तापलट का विरोध कर रहे 100 से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया
सूडान की सेना ने 25 अक्टूबर को सत्ता पर कब्जा कर अस्थायी सरकार को भंग कर दिया था। इस दौरान कई अधिकारियों व राजनेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। तख्तापलट के विरोध में खार्तूम और देश में अन्य कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए गए।
एपी
08 Nov 2021
sudan

खार्तूम: सूडान के सुरक्षा बलों ने पिछले महीने देश में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद रविवार को लोकतंत्र समर्थकों पर एक बार फिर कार्रवाई करते हुए, राजधानी खार्तूम में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया और 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

सूडान की सेना ने 25 अक्टूबर को सत्ता पर कब्जा कर अस्थायी सरकार को भंग कर दिया था। इस दौरान कई अधिकारियों व राजनेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। तख्तापलट के विरोध में खार्तूम और देश में अन्य कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए गए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तख्तापलट की आलोचना हुई।

इस तख्तापलट को देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था अपनाने की योजना के लिहाज से झटके के तौर पर देखा जा रहा है। इससे दो साल पहले बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दबाव में लंबे समय से देश पर शासन कर रहे निरंकुश शासक उमर अल-बशीर और उनकी इस्लामी सरकार को सत्ता छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

अल-बशीर के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व कर चुके सूडानी प्रोफेशनल्स एसोसिएशन (एसपीए) के अनुसार, खार्तूम के बहरी जिले में शिक्षा मंत्रालय के बाहर शिक्षकों और शिक्षा कार्यकर्ताओं ने तख्तापलट का विरोध किया।

वकील मोएज़ हादरा ने कहा कि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और कम से कम 113 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें ज्यादातर शिक्षक थे। उन्होंने कहा कि खार्तूम में कुछ और जगहों पर भी छिटपुट विरोध प्रदर्शन हुए।

स्थानीय प्रशासन ने तख्तापलट के बाद पहली बार राजधानी के स्कूलों में फिर से कक्षाएं शुरू होने की घोषणा की थी।

एसपीए द्वारा किए गए दो दिवसीय हड़ताल के आह्वान का रविवार को पहला दिन था। संगठन ने पूर्ण नागरिक सरकार की बहाली तक विरोध जारी रखने का संकल्प किया है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के एक वीडियो पत्रकार के अनुसार, खार्तूम में कई दुकानें और प्रतिष्ठान खुले देखे गए।

Sudan
Sudan Protest

Related Stories

पश्चिम दारफ़ुर में नरसंहार: सूडान की मिलिटरी जुंटा का खनिज समृद्ध भूमि को जनहीन करने का अभियान

सूडान: सैन्य तख़्तापलट के ख़िलाफ़ 18वें देश्वयापी आंदोलन में 2 की मौत, 172 घायल

पड़ताल दुनिया भर कीः गृहयुद्ध में जलता इथोपिया, बुरी अमेरिकी निगाह

ब्लिंकन के 'इंडो-अब्राहमिक समझौते' का हुआ खुलासा

सूडान : 10 लाख से ज़्यादा नागरिक तख़्तापलट के विरोध में सड़कों पर आए

सूडान में प्रदर्शनकारियों ने सैन्य नरसंहार की दूसरी बरसी मनाई, न्याय की मांग की

संयुक्त राष्ट्र की सेना के हटते ही सूडान के डारफुर में हिंसा शुरू

सूडान की अंतरिम सरकार ने अमेरिका के साथ "अब्राहम समझौते" पर हस्ताक्षर किया

सूडान और इथियोपिया का सीमा संघर्ष

इथियोपिया और सूडान के अधिकारियों की सीमा-संघर्ष की पृष्ठभूमि में सीमा निर्धारण वार्ता संपन्न


बाकी खबरें

  • केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (बाएं) और नई स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज (दाएं)
    भाषा
    केरल: मुख्यमंत्री विजयन ने अपने पास रखा गृह एवं आईटी विभाग, वीना जॉर्ज होंगी नई स्वास्थ्य मंत्री
    21 May 2021
    विजयन के अलावा माकपा के सभी 11 मंत्री, मंत्रालय में नये चेहरे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अलावा वीना जॉर्ज को महिला एवं बाल कल्याण विभाग का जिम्मा भी सौंपा गया है।
  • जिसे कांग्रेस की ‘COVID टूलकिट’ बताया जा रहा है, वो जाली लेटरहेड पर बनाया गया डॉक्युमेंट है
    पूजा चौधरी, प्रतीक सिन्हा
    जिसे कांग्रेस की ‘COVID टूलकिट’ बताया जा रहा है, वो जाली लेटरहेड पर बनाया गया डॉक्युमेंट है
    21 May 2021
    18 मई को कई बड़े भाजपा नेताओं ने धड़ल्ले से एक दस्तावेज़ शेयर करना शुरू किया. दावा किया जा रहा था कि इसे ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) ने सोशल मीडिया की और ज़मीनी रणनीतियों के दम पर “मोदी सरकार और देश…
  • कोविड-19: स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार उत्तर भारत में मौतों के आंकड़ों को कम बताया जा रहा है
    शिन्ज़नी जैन
    कोविड-19: स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार उत्तर भारत में मौतों के आंकड़ों को कम बताया जा रहा है
    21 May 2021
    अंतर्राष्ट्रीय संस्थान और विशेषज्ञ भारत से कोविड-19 के आकंड़े ठीक से नहीं मिल पाने को लेकर चिंता जता रहे हैं,  हालांकि क्षेत्रीय दैनिक अख़बार गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से आ रही…
  • और भी तरीके हैं आपदा को अवसर में बदलने के
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    और भी तरीके हैं आपदा को अवसर में बदलने के
    21 May 2021
    दरअसल आपदा में अवसर का मतलब होता है किसी भी चुनौती को मौलिक रूप से समझना और उसे तात्कालिक रूप से लड़ने के साथ उन गलतियों को दूर करना और भविष्य में उनका निषेध करने के लिए कार्यक्रम बनाना जिनके नाते…
  • महामारी, कौन सी महामारी?
    सुहित के सेन
    महामारी, कौन सी महामारी?
    21 May 2021
    ममता बनर्जी के लिए बेहतर यही होगा कि वे कोविड-19 के संकट से निपटने की तैयारियों को नज़रअंदाज़ न करें, क्योंकि केंद्र में बैठी सरकार कुछ और नहीं बल्कि बदला चाहती है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License