NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
शांति वार्ता के बीच काबुल में फिर आत्मघाती हमला
तालिबान ने अपने बयान में पहले कहा है कि ये विद्रोही समूह अमेरिका के साथ शांति वार्ता जारी रखने के प्रयास के मद्देनजर शहरी केंद्रों पर हमला नहीं करेगा।
पीपल्स डिस्पैच
11 Feb 2020
taliban attack

कतर में विद्रोही तालिबान और अमेरिकी अधिकारियों में चल रही बातचीत और शांति वार्ता के बीच एक बड़े हमले के जरिए अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को 11 फरवरी को निशाना बनाया जिसमें कम से कम पांच लोग मारे गए। शहर में ये आत्मघाती हमला तीन महीने तक लगभग 'शांत' रहने के बाद हुआ है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन आत्मघाती हमलावरों ने मार्शल फ़ाहिम मिलिट्री अकादमी के गेट पर विस्फोट किया। इस अकादमी को रक्षा मंत्रालय चलाता है। दो नागरिकों के साथ अफगानिस्तान के तीन सैन्यकर्मियों ने इस विस्फोट में अपनी जान गंवा दी है जबकि इस विस्फोट में एक दर्जन अन्य लोग घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि ये विस्फोट इतना तेज़ था कि इसने उनके घरों को हिला दिया। एक निवासी ने एएफपी को बताया कि "विस्फोट के बाद हमने गोलियों की आवाज सुनी और एंबुलेंस को घटनास्थल पर आने जाने की आवाज सुनी।"

किसी भी विद्रोही समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान ने अपने बयान में पहले कहा है कि ये विद्रोही समूह अमेरिका के साथ शांति वार्ता जारी रखने के प्रयास के मद्देनजर शहरी केंद्रों पर हमला नहीं करेगा। अमेरिका की अगुवाई में 2001 में देश पर नाटो के आक्रमण के समय से यह देश के बड़े हिस्सों में अमेरिका और अफगान सेना के साथ लड़ाई कर रहा है और नागरिक और सैन्य दोनों स्थानों पर कई हमले किए हैं।

पिछले हफ्ते अमेरिकी सचिव माइक पोम्पियो की टिप्पणी युद्ध को समाप्त करने के लिए इच्छा और क्षमता दोनों की कमी के लिए तालिबान पर आरोप लगाते हुए प्रतिक्रिया में प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने अमेरिकी सरकार पर शांति समझौते को विफल करने का आरोप लगाया।

क़तर के दोहा में साल भर से चली आ रही बातचीत के बावजूद अमेरिका और तालिबान के बीच शांति वार्ता में कई असफलताएं देखी गई हैं। ये असफलताएं तब सामने आईं जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तालिबान पर हिंसा का आरोप लगाकर इस वार्ता को समाप्त कर दिया था। पिछले महीने वार्ता फिर से शुरू हुई। हालांकि, तालिबान ने राष्ट्रपति अशरफ गनी के नेतृत्व वाली सरकार के साथ शामिल होने से इनकार कर दिया है।

देश में 140000 से अधिक यूएस और लगभग 170000 नाटो सैनिक हैं।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Afganistan
TALIBAN
Taliban Attack
America
Mike Pompeo
Donand Trump

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे दो करोड़ अफ़ग़ानी : आईपीसी

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

तालिबान को सत्ता संभाले 200 से ज़्यादा दिन लेकिन लड़कियों को नहीं मिल पा रही शिक्षा

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

काबुल में आगे बढ़ने को लेकर चीन की कूटनीति

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!


बाकी खबरें

  • इमाद उल हसन
    नफ़रती सिनेमाई इतिहास की याद दिलाती कश्मीर फ़ाइल्स
    24 Mar 2022
    यह फ़िल्म मुसलमानों के ख़िलाफ़ मौजूदा रूढ़ धारणाओं को मज़बूती देने के लिए फिल्मों का इस्तेमाल करते हुए एक हालिया घटना को बड़ा बनाकर पेश करती है और और इसका इस्तेमाल देश को ज़्यादा सांप्रदायिक बनाने के…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार: "मुख्यमंत्री के गृह जिले में दलित-अतिपिछड़ों पर पुलिस-सामंती अपराधियों का बर्बर हमला शर्मनाक"
    24 Mar 2022
    भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा के हिलसा में अतिपिछड़ी जाति से आने वाले विरेश चंद्रवंशी की बर्बर किस्म से की गई हत्या, उसके बाद अतिपिछड़े व दलित समुदाय पर ही…
  • आमिर मलिक
    भगत सिंह झुग्गियाँ- वह स्वतंत्रता सेनानी जो सदा लड़ते रहे
    24 Mar 2022
    ब्रितानिया सल्तनत के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ने वाले, भगत सिंह झुग्गियाँ सदा लोगों के हक़ में आवाज़ उठाते रहे। इसी महीने आठ तारीख़ को उन्होंने अंतिम साँस ली। लेखक उनकी ज़िंदगी की कुछ झलकियाँ दिखा रहे हैं...
  • सबरंग इंडिया
    मौन कोई विकल्प नहीं है: पत्रकारों ने भारत के संवैधानिक संस्थानों की चुप्पी पर सवाल उठाया
    24 Mar 2022
    वरिष्ठ पत्रकारों ने हेट स्पीच और नरसंहार के खुले आह्वान के खिलाफ कार्रवाई की अपील की
  • प्रभात पटनायक
    वैश्वीकरण और पूंजी तथा श्रम का स्थान परिवर्तन
    24 Mar 2022
    वैश्वीकरण के वर्तमान दौर में, उत्तर के उन्नत पूंजीवादी देशों से, दक्षिण के कम मजदूरी वाले देशों की ओर, पूंजी के स्थानांतरण पर तो काफ़ी चर्चा हुई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License