NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
मैं जेल में हूँ...मेरे झोले में है एक किताब 'हमारा संविधान'
'इतवार की कविता' में पढ़ते हैं मनीषा की एक नई कविता जो उन्होंने इस वक्त CAA-NRC के विरोध में चल रहे देशव्यापी आंदोलन से प्रभावित होकर लिखी है। इसमें आपको वे तमाम छवियां मिलेंगी जो इस समय इस आंदोलन की वजह से जेल में हैं। ये मर्मस्पर्शी कविता हमको सत्ता के दमन, उसकी चालाकियों और आने वाले ख़तरों से भी आगाह करती है।
मनीषा
29 Dec 2019
 Activist Ekta and Ravishekhar
वाराणसी के एक्टिविस्ट एकता और रविशेखर। CAA के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने के आरोप में दोनों को 19 दिसंबर को गिरफ़्तार किया गया, जिसके बाद से वे जेल में हैं। इनके पीछे इनकी 14 माह की बेटी चंपक का बुरा हाल है। फोटो साभार : दैनिक भास्कर

मैं जेल में हूँ…


मैं जेल में हूँ
मेरी दुधमुँही बच्ची दूध के बिना
कमज़ोर पड़ रही है
मैं इस देश के संविधान की रक्षा के लिए
संवैधानिक तरीके से प्रदर्शन कर रही थी
मैं जेल में हूँ

 

मैं जेल में हूँ जहाँ
मेरे साथ मेरी माँ और पिता हैं
मैैं जेल में हूँ क्योंकि मेरे पिता के पास उनके पिता के काग़ज़ात नहीं हैं
माँ का तो ख़ैर कोई घर ही नहीं है

 

मैं जेल में हूँ,
मुझे हर रोज़ एक आदमी खाना देने आता है
ये वही है जिसने चुपके से मुझे मेरा झोला लौटा दिया था
मेरे झोले में है एक शाॅल
मेरे बच्चों के बचपन के दो कपड़े
और एक किताब 'हमारा संविधान '
वो रोज़ मुझे उदास आँखों से देखता है
कहता कुछ नहीं बस खाना देता है
और देख कर चला जाता है

 

किसी ने कहा हमें छोड़ दिया जाएगा
पर कहाँ? नहीं पता

 

खाना देने वाला आज दोबारा आया है
उसने ताला खोल कर हमें निकाला है
साथ ले जा रहा है कहाँ नहीं पता
उसकी आँखें इतनी उदास हैं कि
कुछ भी पूछ पाना मुश्किल है


वह हमें ले जाता है समुद्र के किनारे
बैठा देता है एक नाव में
आँखों से कह देता है विदा
मैं महसूस करती हूँ मेरा झोला मेरे पास नहीं है

 

मैं ज़ोर से उसे आवाज़ देती हूँ
दोस्त! मेरा झोला रह गया
वह भी पहली बार कहता है
अब नहीं दे पाऊँगा

 

नाव चल देती है
कुछ दूर जाने के बाद समंदर से पानी
कम होने लगता है नाव गहराई की ओर चल पड़ती है
लगा जैसे मुक्त हुए इस जीवन से
पर नाव कहीं जाकर पलट जाती है
हम जहाँ खड़े हुए वहाँ हर तरफ़ सलाखें थीं
सीलन थी सर्दी थी
माँ थी जो बहुत घबराती थी, पिता थे जो
जाने कितना बर्दाश्त कर जाते थे
मैने पिता से कहा मैं आप लोगों को यहाँ नहीं देख पाऊँगी

 

वे लोग बड़े शातिर थे जाने कैसे जान लेते थे
लोगों की ख्वाहिशें और ज़रूरतें
वो उन्हें वही दिखा कर देते थे यातना
जैसे भूखे को रोटी दिखा कर यहाँ लाया गया
प्यासे को दिखाया पानी
बेरोज़गार को रोज़गार
बच्चों को मुफ़्त पढ़ाई
बीमार को सस्ती दवाई
गुलाम को रिहाई

 

आज सब हैं यातना गृह में
नहीं हैं अब नागरिक
उनके मुताबिक
यहाँ नहीं है मेरा झोला
जिसमें है संविधान की
किताब
बस बची है लड़ाई
संविधान की झूठी शपथ लेने वालों से
स्वप्न में आते यातनागृह
जगाते हैं डरा कर
आँखें भीगी होती हैं
दिल बहुत भारी
जेल में भी रहेगा
ये संघर्ष जारी ।

 

(मनीषा एक कवि के साथ-साथ एक योग इंन्सट्रक्टर भी हैं)

इसे भी पढ़े:…तो हमें देश की सुरक्षा से ख़तरा है

इसे भी पढ़े:  जो इस पागलपन में शामिल नहीं होंगे, मारे जाएँगे

Sunday Poem
CAA
NRC
Protest against NRC
Protest against CAA
NPR
Constitution of India
Indian democracy
Freedom of silence
modi sarkar
BJP
Activist Ekta
Activist Ravishekhar

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

आंगनवाड़ी महिलाकर्मियों ने क्यों कर रखा है आप और भाजपा की "नाक में दम”?

NEP भारत में सार्वजनिक शिक्षा को नष्ट करने के लिए भाजपा का बुलडोजर: वृंदा करात


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 11,499 नए मामले, 255 मरीज़ों की मौत
    26 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.28 फ़ीसदी यानी 1 लाख 21 हज़ार 881 हो गयी है।
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, पांचवां चरण: अयोध्या से लेकर अमेठी तक, राम मंदिर पर हावी होगा बेरोज़गारी का मुद्दा?
    26 Feb 2022
    पांचवें चरण के चुनावों में अयोध्या, प्रयागराज और चित्रकूट.... तीन-तीन धर्म नगरी शामिल हैं, जो हमेशा से चुनावों में भाजपा का बड़ा हथियार रही हैं, इसके बावजूद इस बार बेरोज़गारी और महंगाई भाजपा के लिए…
  • pak
    श्रिया सिंह
    पाकिस्तानी छात्रों का छात्र संगठन पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ जारी संघर्ष को सिंह प्रांत में मिली बड़ी जीत
    26 Feb 2022
    क़रीब 38 साल पहले जनरल ज़िया उल हक़ की सैन्य तानाशाही सरकार के दौरान छात्र संगठनों पर प्रतिबंध लगाया गया था। अब अगर सिंध के गवर्नर इमरान इस्माइल सिंध स्टूडेंट यूनियंस बिल 2019 पर हस्ताक्षर कर देते हैं…
  • human
    संदीपन तालुकदार
    सबसे बड़ा फ़ैमिली ट्री बनने से आसान हुई पलायन और वंशावली की खोज
    26 Feb 2022
    शोधकर्ताओं ने जेनेटिक्स का इस्तेमाल कर अब तक का सबसे बड़ा फ़ैमिली ट्री तैयार किया है। इसके बनने से पूर्वजों की जानकारी और अभी जो ज़िंदा हैं उनसे उनके संबंधों के बारे में जानकारी मिलना आसान हो गया है।
  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: उत्तर प्रदेश का आधे से ज़्यादा रास्ता तय, मणिपुर में भी वोट की जंग
    25 Feb 2022
    इस बार उत्तर ही नहीं पूर्वोत्तर में भी वोट की जंग है। उत्तर प्रदेश अपने चार चरण पूरे कर चुका है और 27 फरवरी को पांचवें चरण का वोट करेगा, जबकि पूर्वोत्तर का अहम राज्य मणिपुर पहले चरण के मतदान के लिए…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License