NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
मैं हिन्दुस्तान की बेटी हूं... हर रंग में मैं मिलती हूं
महिला दिवस की मुबारकबाद के साथ ‘इतवार की कविता’ में पढ़ते हैं उम्मे कुलसुम की नज़्म जो उन्होंने लखनऊ के घंटाघर में सीएए-एनआरसी विरोधी आंदोलन के दौरान सुनाई।
न्यूज़क्लिक डेस्क
08 Mar 2020
International Women's Day
लखनऊ घंटाघर आंदोलन की तस्वीर। जहां भारी बारिश के बाद भी महिलाएं डटी रहीं। फोटो सोशल मीडिया से साभार

मैं हिन्दुस्तान की बेटी हूं

माथे पे बिंदी लगाती हूं

अज़ान में सर ढक लेती हूं

मैं हिन्दुस्तान की बेटी हूं

हर रंग में मैं मिलती हूं

 

यूपी बिहार में साड़ी

पंजाब में सूट पहनती हूं

मैं हिन्दुस्तान की बेटी हूं

हर रंग में मैं मिलती हूं

 

दरगाह में हाथ फैलाती हूं

मंदिर में हाथ जोड़ती हूं

भंडारे में मैंने सब्ज़ी खाई है

लंगर में दाल मखनी खाई

और खिलाई है

सबीलों से शरबत भी मैं पीती हूं

गुरुदारे में सेवा करके

सवाब मैं कमाती हूं

 

मैं हिन्दुस्तान की बेटी हूं

हर रंग में मैं मिलती हूं

 

रमज़ान में मैंने रखे रोज़े

और प्यार में करवा चौथ का

व्रत भी रख लेती हूं

मैं हिन्दुस्तान की बेटी हूं

हर रंग में मैं मिलती हूं

 

संस्कृत स्कूल में पढ़ी

उर्दू की शायरी सुनती हूं

कबीर के दोहे और

प्रेमचंद की कहानियां

फ़ैज़ के शेर पढ़ती हूं

मैं हिन्दुस्तान की बेटी हूं

हर रंग में मैं मिलती हूं

 

गायत्री मंत्र याद है मुझे

मिलाद में नात पढ़ती हूं

गुरुबानी सुन के सुकून मिलता है

नमाज़ में सजदा,

गुरुद्वारे में माथा टेकती हूं

 

मैं हिन्दुस्तान की बेटी हूं

हर रंग में मैं मिलती हूं

 

दिवाली में जलाए दीये

ईद में सेवई खाई

लोहड़ी में किया भांगड़ा

क्रिसमस में हर साल

चर्च में कैंडिल जलाई

और होली में गुलाल लगाती हूं

रमज़ान में इफ़्तार कराती हूं

 

मैं हिन्दुस्तान की बेटी हूं

हर रंग में मैं मिलती हूं

 

मैं बड़ों के पैर छूती

झुककर सलाम भी करती हूं

मैं जामिया की चंदा यादव भी हूं

जेएनयू की शेहला राशिद भी हूं

मैं लदीदा भी हूं, सदफ़ जाफर भी हूं

स्वरा भास्कर भी हूं

और हमारी एकता को

भारत मां ने पल्लू में बांधा है

हिजाब सा सर पर बैठाया है

तुम कितना साड़ी खींचोगे

मैं आदम हव्वा की औलाद हूं

द्रोपदी सा तेज़ रखती हूं

मैं हिन्दुस्तान की बेटी हूं

हर रंग में मैं मिलती हूं

 

उम्मे कुलसुम

इसे भी पढ़े : उसने गोली चलाई और कहा, 'सर जी! हालात कंट्रोल में हैं'…

इसे भी पढ़े : “बाहर निकलो डरना छोड़ो...ज़िंदा हो तो मरना छोड़ो”

Sunday Poem
International Women's Day
nazm
Lucknow Ghantaghar Protest
CAA
NRC
NPR
Women protest
Women Leadership

Related Stories

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

देश बड़े छात्र-युवा उभार और राष्ट्रीय आंदोलन की ओर बढ़ रहा है

अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी नई कार्यप्रणाली के ख़िलाफ़ कर रहीं प्रदर्शन

इतवार की कविता : 'आसमान में धान जमेगा!'

दिल्ली पुलिस की 2020 दंगों की जांच: बद से बदतर होती भ्रांतियां

छत्तीसगढ़: विधवा महिलाओं ने बघेल सरकार को अनुकंपा नियुक्ति पर घेरा, याद दिलाया चुनावी वादा!

किसान संसद: अब देश चलाना चाहती हैं महिला किसान

सीएए : एक और केंद्रीय अधिसूचना द्वारा संविधान का फिर से उल्लंघन

समान नागरिकता की मांग पर देवांगना कलिता, नताशा नरवाल को गिरफ्तार किया गया: पिंजरा तोड़

‘इतवार की कविता’ : यह सदी किसके नाम


बाकी खबरें

  • aicctu
    मधुलिका
    इंडियन टेलिफ़ोन इंडस्ट्री : सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के ख़राब नियोक्ताओं की चिर-परिचित कहानी
    22 Feb 2022
    महामारी ने इन कर्मचारियों की दिक़्क़तों को कई गुना तक बढ़ा दिया है।
  • hum bharat ke log
    डॉ. लेनिन रघुवंशी
    एक व्यापक बहुपक्षी और बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता
    22 Feb 2022
    सभी 'टूटे हुए लोगों' और प्रगतिशील लोगों, की एकता दण्डहीनता की संस्कृति व वंचितिकरण के ख़िलाफ़ लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है, क्योंकि यह परिवर्तन उन लोगों से ही नहीं आएगा, जो इस प्रणाली से लाभ उठाते…
  • MGNREGA
    रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    ग्रामीण संकट को देखते हुए भारतीय कॉरपोरेट का मनरेगा में भारी धन आवंटन का आह्वान 
    22 Feb 2022
    ऐसा करते हुए कॉरपोरेट क्षेत्र ने सरकार को औद्योगिक गतिविधियों के तेजी से पटरी पर आने की उसकी उम्मीद के खिलाफ आगाह किया है क्योंकि खपत की मांग में कमी से उद्योग की क्षमता निष्क्रिय पड़ी हुई है। 
  • Ethiopia
    मारिया गर्थ
    इथियोपिया 30 साल में सबसे ख़राब सूखे से जूझ रहा है
    22 Feb 2022
    इथियोपिया के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 70 लाख लोगों को तत्काल मदद की ज़रूरत है क्योंकि लगातार तीसरी बार बरसात न होने की वजह से देहाती समुदाय तबाही झेल रहे हैं।
  • Pinarayi Vijayan
    भाषा
    किसी मुख्यमंत्री के लिए दो राज्यों की तुलना करना उचित नहीं है : विजयन
    22 Feb 2022
    विजयन ने राज्य विधानसभा में कहा, ‘‘केरल विभिन्न क्षेत्रों में कहीं आगे है और राज्य ने जो वृद्धि हासिल की है वह अद्वितीय है। उनकी टिप्पणियों को राजनीतिक हितों के साथ की गयी अनुचित टिप्पणियों के तौर पर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License