NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
अंतरराष्ट्रीय
इतवार की कविता: अपने जगे एहसास को पत्थर नहीं बना सकतीं अफ़ग़ान औरतें
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान की दहशत के बीच महिलाएं अपने अधिकारों के लिए बेख़ौफ़ आवाज़ बुलंद कर रही हैं। इसी को कविता के माध्यम से दर्ज किया है वरिष्ठ कवि और संस्कृतिकर्मी शोभा सिंह ने। आइए इतवार की कविता में पढ़ते हैं उनकी यह नयी कविता- अफ़ग़ान औरतें।
न्यूज़क्लिक डेस्क
05 Sep 2021
इतवार की कविता: अपने जगे एहसास को पत्थर नहीं बना सकतीं अफ़ग़ान औरतें

अफ़ग़ान औरतें

 

अफ़ग़ानिस्तान की औरतें

 अपने जगे एहसास को

पत्थर नहीं बना सकतीं 

अपने होने को फिर से नगण्य 

नहीं बना सकतीं

बाहरी दुनिया से ग़ायब होना

मंज़ूर नहीं

 

तालीम के चमकते आफ़ताब के नीचे

खुली हवा में

आज़ाद परिन्दे की उड़ान

अपने लिए शब्दों की शालीनता

उन्हें चाहिए ही

उसे फिर से खोना नहीं

जिसके लिए लम्बे से भी लम्बा

इंतज़ार किया था

अनवरत जद्दोजहद की

दशकों की आज़ादी

उसे छीन लेने की साज़िशाना

जंग भरी चालें

चलती रहीं

 

जब हासिल आज़ादी का

सुकून-बख़्श साया

कुछ हद तक

छाने लगा था

उनके आकाश में

वे ज़हरीली स्त्री विरोधी ताकतें

हर सिम्त कालिख भरने लगीं

हमारी भावनाओं की

बेरहमी से चीरफाड़

घर की अँधेरी गुफा सी

जहालत की सीलन भरी क़ैद

 

हां, घोषणाएं बेहतरी की करते

मंसूबे ख़ूनी, कट्टर मज़हबी

निश्चय ही  तलछट से सतह पर

भुखमरी की यन्त्रणा

 

असंख्य घाव लिए

औरतें बाहर आ रही हैं

आतंक के साये से बेख़ौफ़

हथियार-बंद सिपाहियों के सामने

बख़्तर-बंद गाड़ियों के आगे

आवाज़ का उजाला फैलातीं

उनके निर्भीक नन्हे दिलों में

तेजी से धड़कता

दुस्साहस

मिट जाने का ख़ौफ़ नहीं

अवाक, बन्दूकों से डराने के

निशाने भी चूक गए

पुरज़ोर आवाज़ें

जायज़ मांगों की गूंज से

लगा बारूद गीले हुए

तबाही का बर्बर विध्वंसक समय

ठहरा सा

एक रूपक सा उभरता

 डर के ठहरे जल में भी

हलचल मचातीं

वे आज़ाद पक्षियों सी

निर्दन्द तैर रहीं

एलान कर रहीं

जंग हमेशा ही हमारी धरती को

बंजर कर देती है

इसलिए भी प्रतिरोध का संघर्ष

दिलों की सियासत की बानगी

अवाम ख़ुद बनाएगी

मुल्क की तस्वीर हम भी तराशेंगी

ज़ुल्म की इंतहा में भी

ख़्वाब मरते नहीं

अमन का कंटीला रास्ता

बसंत के आज़ाद

 दरवाज़े खोल देता है।

 

-    शोभा सिंह

Sunday Poem
Hindi poem
Afghanistan
Afghan women
Women Rights
TALIBAN

Related Stories

इतवार की कविता: भीमा कोरेगाँव

इतवार की कविता: वक़्त है फ़ैसलाकुन होने का 

...हर एक दिल में है इस ईद की ख़ुशी

जुलूस, लाउडस्पीकर और बुलडोज़र: एक कवि का बयान

सर जोड़ के बैठो कोई तदबीर निकालो

लॉकडाउन-2020: यही तो दिन थे, जब राजा ने अचानक कह दिया था— स्टैचू!

इतवार की कविता: जश्न-ए-नौरोज़ भी है…जश्न-ए-बहाराँ भी है

इतवार की कविता: के मारल हमरा गांधी के गोली हो

इतवार की कविता: सभी से पूछता हूं मैं… मुहब्बत काम आएगी कि झगड़े काम आएंगे

इतवार की कविता : 'आसमान में धान जमेगा!'


बाकी खबरें

  • health
    ऋचा चिंतन
    उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य: लोगों की बेहतर सेवाओं और ज़्यादा बजट की मांग
    30 Dec 2021
    यूपी के कुछ ज़िलों के एक अध्ययन से पता चलता है कि स्वास्थ्य पर प्रति व्यक्ति ख़र्च बहुत कम है और यह 2018-19 और 2019-20 के बीच और कम हो गया है। महामारी के दौरान परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध नहीं थीं और…
  • Four-Day Work
    किंगशुक सरकार
    नए श्रम क़ानूनों के तहत मुमकिन नहीं है 4 डे वीक
    30 Dec 2021
    नई श्रम संहिताओं के लागू होने के बाद 4 डे वीक की संभावना के बारे में हाल की ख़बरें कानूनी रूप से संभव नहीं हैं। ऐसी जानकारी जनता के मन में अनावश्यक भ्रम पैदा करती है।
  • न्याय प्रणाली के 'भारतीयकरण' का रास्ता: जस्टिस नज़ीर सही या डॉ अम्बेडकर?
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    न्याय प्रणाली के 'भारतीयकरण' का रास्ता: जस्टिस नज़ीर सही या डॉ अम्बेडकर?
    29 Dec 2021
    इन दिनों भारतीय न्याय प्रणाली को औपनिवेशिक मूल्यों से मुक्त कराने की चर्चा में तरह-तरह के विचार सामने आ रहे हैं. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एस अब्दुल नजीर ने एक संगोष्ठी में कुछ…
  • यूपी की आर्थिक स्थिति: मोदी और योगी के दावे कितने सच्चे?
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    यूपी की आर्थिक स्थिति: मोदी और योगी के दावे कितने सच्चे?
    29 Dec 2021
    उत्तर प्रदेश हमेशा से ही बाकी भारत से आर्थिक मामले में पीछे रहा है। आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश की स्थिति आर्थिक, सामाजिक और मानव संसाधन विकास के मामले में बिल्कुल सुधरी नहीं है, बल्कि खराब…
  • जापान-अमेरिका की 'द्वीप श्रृंखला' से बढ़ेगी चीन और रूस की नाराज़गी
    एम के भद्रकुमार
    जापान-अमेरिका की 'द्वीप श्रृंखला' से बढ़ेगी चीन और रूस की नाराज़गी
    29 Dec 2021
    क्योडो न्यूज़ द्वारा हाल ही में नैनसी द्वीप श्रंखला में, अमेरिका-जापान द्वारा एक सैन्य अड्डा बनाए जाने की साझा योजना का खुलासा किया गया था। इस क़दम पर निश्चित तौर पर प्रतिक्रिया होगी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License