NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बात बोलेगी: अच्छा है विनोद दुआ को दी राहत, पर एक नज़र इधर भी मीलॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट जब वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के राजद्रोह के मामले को रद्द करते हुए फ़ैसला सुना रहा था, तब मुझे केरल के पत्रकार कप्पन सिद्दीक की याद आ रही थी, याद आ रही थी मणिपुर के पत्रकार किशोर चंद वांगखेम की...
भाषा सिंह
04 Jun 2021

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पत्रकार बिरादरी में थोड़ी चैन की सांस आई। सबको लगा, चलो देश की सर्वोच्च अदालत को याद तो है कि उसने 1962 में केदार नाथ सिंह मामले में साफ-साफ कहा था कि सरकार के खिलाफ बोलना, विचार व्यक्त करना राजद्रोह नहीं है। सरकार की आलोचना, चाहे वह कितनी ही तीखी क्यों न हो, राजद्रोह नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट जब यह फैसला वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दर्ज राजद्रोह के मामले को रद्द करते हुए सुना रहा था, तब मुझे केरल के पत्रकार कप्पन सिद्दीक की वह तस्वीर याद आ रही थी, जिसमें वे भीषण दयनीय स्थिति में अस्पताल में भर्ती थे, उनके हाथ तक बांधे हुए थे, मुझे याद आ रहा था मणिपुर के पत्रकार किशोर चंद वांगखेम का वह सोशल मीडिया पोस्ट, जो उन पर राजद्रोह से लेकर खौफनाक धाराओं में केस लगाने का सबब बना।

अब सोचिए, देश की सर्वोच्च अदालत तक में गुहार लगाने के बावजूद केरल के पत्रकार कप्पन सिद्दीक अक्टूबर 2020 से उत्तर प्रदेश की जेल में यातना झेल रहे हैं। उनके ऊपर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यूएपीए जैसे खौफनाक कानून के मामला ठोंका और कहा कि वह हाथरस जाकर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश करने वाले थे। अब चूंकि मामला अदालत में है, लिहाजा ज्यादा न कहते हुए, यह बात करने वाली है कि कप्पन बतौर पत्रकार 17 सितंबर को उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दलित लड़की के साथ बर्बर सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद हुई मौत पर खबर करने जा रहे थे। ठीक वैसे ही जैसे हम सब पत्रकार वहां गये। वह, हाथरस पहुंचे तक नहीं, ग्राउंड से रिपोर्ट भी नहीं की, लेकिन उन्हें हाथरस साजिश के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। हाथरस के बर्बर कांड ने भीषण आक्रोश पैदा किया था, विभिन्न समुदायों में खासतौर पर वाल्मीकि समाज में। पीड़िता इसी समुदाय से थीं। अब देखिए, सारा मामला किस शातिर ढंग से योगी और योगी प्रशासन ने एक साजिश में तब्दील कर दिया औऱ इस कांड में इंसाफ के लिए आवाज उठाने वालों को साजिशकर्ता बताने की साजिश शुरू कर दी। इसके शिकार पत्रकार कप्पन हुए और आज तक जेल में हैं। उनकी पत्नी बार-बार गुहार लगाती रहीं कि जिन संगठनों का हवाला देकर उनके पति को जेल में डाला गया है, वे संगठन भी प्रतिबंधित नहीं है। कप्पन को कोरोना हुआ, तबीयत खराब हुई, अस्पताल में हाथ-पांव बांध तक लेटाया गया, पेशाब करने के लिए एक बोतल लगा दी गई...और भी न जाने क्या-क्या, लेकिन कुछ नहीं हुआ। कौन है सुनने वाला यहां मीलॉर्ड!

इसी तरह से मणिपुर के पत्रकार किशोर चंद वांगखेम की गिरफ्तारी को देखा जा सकता है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा द्वारा राज्य में कोरोना के इलाज के लिए चलाए जा रहे गाय के गोबर और गोमूत्र अभियान पर सवाल उठाया, अपने अंदाज़ में व्यंग्य किया, भाजपा नेता की कोरोना मौत से इसे जोड़ा---अब यह राजद्रोह हो गया। इस तरह के अनगिनत मामले पसरे हुए हैं पूरे देश में। उत्तर प्रदेश तो जबर्दस्त प्रयोग स्थली बना हुआ है अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने का। पत्रकार अगर सरकारी नीतियों की खामियों को उजागर करते हैं, घोटालों का पर्दाफाश करते हैं तो उनके खिलाफ मामले दर्ज होते हैं। अगर पत्रकार यह दिखाते हैं कि स्कूलों में बच्चों को रोटी और नमक दिया जा रहा है, स्कूली बच्चों से टॉयलेट साफ करवाया जा रहा है, या भूख से भारतीय नागरिक घास खा रहे हैं—तो उन पर राजद्रोह का मुकदमा ठोंका जाना तो स्वाभाविक काम बन गया है।

ऐसे में अगर अब सुप्रीम कोर्ट को यह लगा है कि सरकार की आलोचना, तीखी आलोचना भर राजद्रोह का कारण नहीं हो सकती और यह बात तमाम पत्रकारों-नागरिकों पर लागू हो जाए, तो बहुत से पत्रकार-एक्टिविस्ट जेल से बाहर आ जाएं और अनगिनत मामले-केस खारिज हो जाए। क्या ये संभव है कि इस फैसले की बयार देश के कोने-कोने तक पहुंचे—कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, राजस्थान से लेकर उत्तर पूर्व तक—क्योंकि यहां निर्भीक और सच्चे पत्रकार को बर्दाश्त नहीं किया जाता। और सबसे बड़े दुख की बात है कि स्टार पत्रकार न हो, बड़ा पत्रकार न हो, तो उन पर सरकारी जुल्म खबर तक नहीं बनता। अदालतें भी खेमा बदलकर सत्ता के पास जाने वाले नेताओं, विधायकों ( आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से बगावत करने वाले, भाजपा के साथ पींगे बढ़ा रहे, विधायक रघुराम कृष्णन राजू का मामला भी देखा जा सकता है, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने आनन-फानन में जमानत दी) को राहत देने के लिए तुरंत सक्रिय हो जाती हैं, लेकिन 84 साल के स्टेन स्वामी को राहत देने-दिलाने के लिए कोई सक्रियता नहीं दिखाई देती। इस ओर भी नज़र डालिए, मीलॉर्ड, देश देख रहा है!

(भाषा सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

Journalist Vinod Dua
Supreme Court
sedition CASE
Press freedom
journalism
journalist

Related Stories

ज्ञानवापी मस्जिद के ख़िलाफ़ दाख़िल सभी याचिकाएं एक दूसरे की कॉपी-पेस्ट!

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

आर्य समाज द्वारा जारी विवाह प्रमाणपत्र क़ानूनी मान्य नहीं: सुप्रीम कोर्ट

समलैंगिक साथ रहने के लिए 'आज़ाद’, केरल हाई कोर्ट का फैसला एक मिसाल

मायके और ससुराल दोनों घरों में महिलाओं को रहने का पूरा अधिकार

जब "आतंक" पर क्लीनचिट, तो उमर खालिद जेल में क्यों ?

विचार: सांप्रदायिकता से संघर्ष को स्थगित रखना घातक

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक आदेश : सेक्स वर्कर्स भी सम्मान की हकदार, सेक्स वर्क भी एक पेशा

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

मलियाना कांडः 72 मौतें, क्रूर व्यवस्था से न्याय की आस हारते 35 साल


बाकी खबरें

  • mayawati
    कृष्ण सिंह
    मुद्दा: सवाल बसपा की प्रासंगिकता का नहीं, दलित राजनीति की दशा-दिशा का है
    26 Feb 2022
    जहां तक बसपा की राजनीतिक प्रासंगिकता का प्रश्न है, तो दो या तीन चुनाव हारने से किसी भी पार्टी की प्रासंगिकता खत्म नहीं होती है। लेकिन असल प्रश्न यह है कि पार्टी की राजनीतिक दशा और दिशा क्या है? साथ…
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    काश! अब तक सारे भारतीय छात्र सुरक्षित लौट आते
    26 Feb 2022
    बहुत सारे काश हैं, लेकिन क्या कीजिए...युद्धग्रस्त यूक्रेन में फिलहाल करीब 20,000 भारतीय फंसे हुए हैं जिनमें ज्यादातर छात्र हैं। भारत सरकार ने अब उनकी वापसी के प्रयास शुरू किए हैं। एयर इंडिया का विमान…
  • लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव, पांचवा चरण : ख़त्म हो सकती है भाजपा की चुनौती
    26 Feb 2022
    पांचवें चरण के मतदान के साथ यूपी चुनाव 2022 में भाजपा की चुनौती खत्म हो सकती है, क्योंकि इसके बाद पूर्वांचल के आखिरी दो चरणों में बदले सामाजिक समीकरणों के चलते भाजपा की संभावनाएं  क्षीण हो चुकी हैं।
  • Russia
    पीपल्स डिस्पैच
    हम यूक्रेन की निष्पक्षता पर बातचीत करने के लिए प्रतिनिधि मंडल भेजने को तैयार- रूस
    26 Feb 2022
    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ कीव और यूक्रेन के अन्य शहरों के आसपास लड़ाई चल रही है। संयुक्त राष्ट्रसंघ की शरणार्थी संस्था के मुताबिक़, इस युद्ध की वज़ह से फिलहाल 1 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।
  • tomb
    तारिक़ अनवर
    अयोध्या: राजनीति के कारण उपेक्षा का शिकार धर्मनिरपेक्ष ऐतिहासिक इमारतें
    26 Feb 2022
    यह शहर सिर्फ़ मंदिरों ही नहीं मकबरों और स्मारकों से भी भरा हुआ है जो देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब या हिंदू और मुस्लिम संस्कृतियों के आपसी मेल का प्रतीक है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License