NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
उत्पीड़न
भारत
राजनीति
सुप्रीम कोर्ट ने जहांगीरपुरी में अतिक्रमण रोधी अभियान पर रोक लगाई, कोर्ट के आदेश के साथ बृंदा करात ने बुल्डोज़र रोके
मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने मौजूदा हालात में यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। उसने कहा कि याचिका को उचित पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 Apr 2022
jahangirpuri

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को दिल्ली के हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके में प्रशासन के अतिक्रमण रोधी अभियान पर रोक लगा दी। शीर्ष अदालत ने दंगे के तथाकथित आरोपियों के खिलाफ कथित तौर पर लक्षित नगर निकायों की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका भी सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली।

मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने मौजूदा हालात में यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। उसने कहा कि याचिका को उचित पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा।

वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने एनडीएमसी और पीडब्ल्यूडी सहित अन्य नगर निकायों के विशेष अतिक्रमण रोधी अभियान के खिलाफ दायर एक याचिका का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘निर्माण ढहाने के लिए पूरी तरह से अनधिकृत और असंवैधानिक’ आदेश दिया गया है।

दवे ने आरोप लगाया कि निर्माण ढहाने की कार्रवाई बुधवार दोपहर दो बजे शुरू होनी थी, लेकिन यह सुबह नौ बजे से ही प्रारंभ कर दी गई और कथित उल्लंघनकर्ताओं को इस बाबत कोई अनिवार्य नोटिस नहीं दिया गया है।

जहांगीपुरी में बीते शनिवार को हुनमान जयंती के जुलूस ने हिंसक रूप ले लिया था। इस दौरान आठ पुलिसकर्मी और एक स्थानीय निवासी घायल हो गया था।

हालांकि दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर दीपेन्द्र पाठक से जब न्यूज़क्लिक से इस अभियन के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ तौर से इनकार कर दिया कि इसका इलाके में हुए दंगे से कोई लेना देना नहीं है, यह रूटीन अभियान है। 

इसे भी देखें: जहांगीरपुरी: कुशल रोड पर अस्थायी निर्माण पर चल रहा है बुलडोज़र

माकपा नेता बृंदा करात कोर्ट का आदेश लेकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को रोकने के लिए घटनास्थल पर पहुँची, लेकिन जब उन्हें कोई अधिकारी नहीं दिखाई दिया तो वे स्वयं बुलडोज़र के सामने खड़ी हो गयीं, जिसके बाद बुल्डोज़र रोक दिए गए। 

उन्होंने न्यूज़क्लिक से बातचीत में इसे सांप्रदायिक कारणों से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि, "आज बुल्डोज़र एक समुदाय पर चलाया जा रहा है, कल किसी और पर चलाया जाएगा। यह बुल्डोज़र सिर्फ एक समुदाय पर नहीं, बल्कि कानूनी प्रक्रिया और संविधान पर भी चलाया जा रहा है।"

जहांगीरपुरी में एनडीएमसी के अतिक्रमण विरोधी अभियान के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे

दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाके जहांगीरपुरी में बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान से पहले बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया था।

एनडीएमसी के महापौर राजा इकबाल सिंह ने इस कार्रवाई को नियमित अभियान करार दिया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने जहांगीरपुरी में दो दिवसीय अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जाने की घोषणा की थी।

इससे पहले, भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता ने मंगलवार को एनडीएमसी के महापौर को जहांगीरपुरी में “दंगाइयों” के अवैध निर्माण की पहचान करने और बुलडोजर का उपयोग करके उन्हें ध्वस्त करने के लिए एक पत्र लिखा था।

महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा था कि, “हमारे जेसीबी (खुदाई मशीन) और कर्मचारी सड़कों और सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए जहांगीरपुरी जाएंगे। यह हमारा नियमित अभियान है। हम इसे अंजाम देंगे और वापस लौटेंगे।”

इस अभियान से पहले जहांगीरपुरी सी ब्लॉक में लोगों ने स्वेच्छा से अपना सामान सड़क किनारे से हटा दिया।

एनडीएमसी ने दो दिवसीय इस अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार को दिल्ली पुलिस से कम से कम 400 सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।

दिल्ली की शांति भंग करना चाहती है भाजपा : आप विधायक

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अमानतुल्लाह खान ने जहांगीरपुरी में अतिक्रमण विरोधी अभियान के समय पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दिल्ली के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का आरोप लगाया है।

दिल्ली के ओखला क्षेत्र से ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान ने बुधवार को टि्वटर पर एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत रमजान के पवित्र महीने में जहांगीरपुरी इलाके में एक विशेष समुदाय के लोगों को परेशान करने के लिए उनके घरों को तोड़ने से क्षेत्र में माहौल और खराब हो जाएगा।

खान ने केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेताओं से इस तरह की कार्रवाई से परहेज करने की अपील करते हुए कहा कि देश का माहौल पहले ही खराब हो चुका है।

दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खान ने कहा, "इसे अगर समय पर नहीं रोका गया तो इस तरह की घटिया राजनीति देश को बर्बाद कर देगी।"

भाजपा शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने जहांगीरपुरी में दो दिवसीय अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जाने की घोषणा की है।

‘आप’ नेता ने एनडीएमसी के इस कदम का विरोध करते हुए कहा, ”देश का माहौल पहले ही खराब हो चुका है और इसे और खराब करने की कोशिश की जा रही है। अमित शाह और भाजपा दिल्ली के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं।”

(भाषा इनपुट के साथ)

Bulldozer Politics
Jahangirpuri Violence
communal violence
BJP-RSS
MCD

Related Stories

हिंदुत्व सपाट है और बुलडोज़र इसका प्रतीक है

दिल्ली: बुलडोज़र राजनीति के ख़िलाफ़ वामदलों का जनता मार्च

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

जोधपुर में कर्फ्यू जारी, उपद्रव के आरोप में 97 गिरफ़्तार

जहांगीरपुरी— बुलडोज़र ने तो ज़िंदगी की पटरी ही ध्वस्त कर दी

बुल्डोज़र के बहाने भाजपा सरकार बच रही है सवालों से!

बढ़ती हिंसा व घृणा के ख़िलाफ़ क्यों गायब है विपक्ष की आवाज़?

उत्तर प्रदेश चुनाव : हौसला बढ़ाते नए संकेत!

सांप्रदायिक घटनाओं में हालिया उछाल के पीछे कौन?

राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा देने से मना करने पर आरएसएस संचालित स्कूल ने नौकरी से निकाला: शिक्षक का आरोप


बाकी खबरें

  • Uttarakhand
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: वन अधिकारियों के तबादले, कार्बेट प्रकरण और प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट
    03 Dec 2021
    “.....ये कम से कम 150 करोड़ रुपये का घोटाला है। जब ये सारे जांच और तथ्य ऑन रिकॉर्ड हैं। तो आरोपी व्यक्ति पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। ये दुर्भाग्य की बात है। राजीव भरतरी ने प्रमुख रहते हुए मामले की…
  • Agriculture
    अजय कुमार
    MSP की लीगल गारंटी मिलने से पर्यावरण को नुक़सान नहीं बल्कि फ़ायदा पहुंचेगा !
    03 Dec 2021
    क्यों यह तर्क झूठ के प्रचार की तरह है कि MSP की लीगल गारंटी मिलने से पर्यावरण को नुक़सान पहुंचेगा?
  • poverty
    सोनिया यादव
    यूपी: आख़िर ''ग़रीबी' बड़ा चुनावी मुद्दा क्यों नहीं है? 
    03 Dec 2021
    उत्तर प्रदेश में 37.78 फ़ीसदी आबादी ग़रीब है। इसके अलावा प्रदेश की 60 फ़ीसदी से ज़्यादा आबादी के पास बेसिक सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं। इसके बावजूद ग़रीबी सूचकांक की चर्चा जाति, जिन्ना, हिंदू, मुसलमान…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    केजरीवाल का 'धार्मिक-टर्न' : आज से चलेगी अयोध्या की ट्रेन
    03 Dec 2021
    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत शुक्रवार शाम को पहली ट्रेन दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना होगी।
  • Bhopal
    काशिफ काकवी
    भोपाल गैस त्रासदी के 37 साल : ब्रिटेन के LGBT+ एक्टिविस्ट ने डाउ से अन्याय का ख़ात्मा करने की अपील की
    03 Dec 2021
    पीटर टेचेल ने डाउ केमिकल के प्रमुख जिम फ़िटरलिंग से यूनियन कार्बाइड को भारतीय कोर्ट में पेश करने की अपील की।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License