NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
उत्पीड़न
भारत
वाराणसी: सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह के मामले में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
पुलिस की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि इस मामले में कैंट थाना प्रभारी राकेश सिंह और विवेचक गिरिजा शंकर को निलंबित कर दिया गया है।
भाषा
18 Aug 2021
POLICE
फोटो- पीटीआई

घोसी सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद अतुल राय पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती और उसके साथी द्वारा दिल्ली में उच्चतम न्यायालय के सामने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के मामले में वाराणसी के दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि इस मामले में कैंट थाना प्रभारी राकेश सिंह और विवेचक गिरिजा शंकर को निलंबित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली युवती ने 2019 में बसपा सांसद अतुल राय पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए वाराणसी के लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप था कि अतुल राय ने अपने लंका स्थित फ्लैट पर उससे बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बना ली। इस मामले में सांसद अतुल राय जेल में बंद हैं।

वहीं इस मामले में अदालत ने पीड़िता और उसके साथी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। इस पर पीड़िता और उसके साथी ने उच्चतम न्यायालय के सामने फेसबुक पर लाइव आने के बाद आत्मदाह करने की कोशिश की। फेसबुक लाइव के दौरान पीड़िता ने वाराणसी के पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक, कोतवाल राकेश सिंह, विवेचक गिरिजा शंकर सहित कई अधिकारियों पर आरोप लगाया था।

आत्मदाह की कोशिश में 27 वर्षीय युवक 65 प्रतिशत, जबकि 24 वर्षीय युवती 85 प्रतिशत तक झुलस गई थी। दोनों में से कोई भी पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

police
Supreme Court
suicide
yogi sarkar

Related Stories

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

राजीव गांधी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी पेरारिवलन की रिहाई का आदेश दिया

नफ़रत फैलाने वाले भाषण देने का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

रिश्वत लेकर अपराधी छोड़ने के मामले में क्राइम ब्रांच प्रभारी व मुख्य आरक्षी बर्ख़ास्त

हिरासत में मौत पर वामदलों ने कहा- बिहार ‘पुलिस राज’ में तब्दील होता जा रहा है

लखीमपुर खीरी : किसान-आंदोलन की यात्रा का अहम मोड़

राजस्थान : फिर एक मॉब लिंचिंग और इंसाफ़ का लंबा इंतज़ार

बलिया: अपराध के बढ़ते ग्राफ के बीच शासन मस्त और जनता त्रस्त!

"रेप एज़ सिडक्शन" : बहलाने-फुसलाने से आगे की बात

क्या जातीय उन्मूलन वाली रणनीति सांप्रदायिकता का मुक़ाबला करने में सहायक साबित हो सकती है?


बाकी खबरें

  • बीजेपी उत्तर प्रदेश के ट्विटर हैंडल से साभार
    असद रिज़वी
    यूपी चुनाव 2022: अमित शाह के हर वार पर विपक्ष का पलटवार
    02 Aug 2021
    गृहमंत्री अमित शाह यहां विंध्य कॉरिडोर और स्‍टेट फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का शिलान्यास करने आये थे। लेकिन इसको भाजपा की अनौपचारिक चुनावी मुहिम की तरह भी देखा जा रहा है।
  • कैमूर पुलिस फायरिंग: सबूतों के अभाव में 15 आदिवासी-कार्यकर्ताओं को मिली जमानत
    सबरंग इंडिया
    कैमूर पुलिस फायरिंग: सबूतों के अभाव में 15 आदिवासी-कार्यकर्ताओं को मिली जमानत
    02 Aug 2021
    वन भूमि और वन संसाधनों पर अधिकार की मांग को लेकर सितंबर 2020-21 में आदिवासियों द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन के दौरान, बिहार पुलिस ने गोलियां चलाईं, लाठीचार्ज किया और उनमें से कुछ को गिरफ्तार भी कर…
  • टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में
    भाषा
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में
    02 Aug 2021
    भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 49 वर्ष बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद विश्व में नौवें नंबर की महिला टीम ने यह इतिहास रचा। सेमीफाइनल में उसका सामना बुधवार को अर्जेंटीना से होगा।
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 40,134 नए मामले, 422 मरीज़ों की मौत
    02 Aug 2021
    देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 16 लाख 95 हज़ार 958 हो गयी है।
  • तमिलनाडु में इस हफ़्ते : मीडिया के ख़िलाफ़ मानहानि के मामले ख़त्म, पीजी डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोत्तरी
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु में इस हफ़्ते : मीडिया के ख़िलाफ़ मानहानि के मामले ख़त्म, पीजी डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोत्तरी
    02 Aug 2021
    सरकार ने निजी अस्पतालों को आवंटित टीकों की 12 लाख अतिरिक्त खुराक की ख़रीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License