NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
सीरिया : सुरक्षा बलों ने इदलिब में विद्रोहियों के क़ब्ज़े वाले एक महत्वपूर्ण शहर पर नियंत्रण किया
इदलिब देश का आख़िरी विद्रोही क़ब्ज़े वाला इलाक़ा है। अगर यह आज़ाद हो जाता है तो सीरिया में 9 साल से चल रहा युद्ध ख़त्म हो जाएगा।
पीपल्स डिस्पैच
07 Feb 2020
syria

सीरिया सरकार के सुरक्षा बलों ने विद्रोहियों के क़ब्ज़े वाले इदलिब प्रांत के एक प्रमुख शहर को नियंत्रण में ले लिया है। सीरिया की अरब न्यूज़ एजेंसी के अनुसार 6 फ़रवरी को, सीरिया के सुरक्षा बल सराक़ेब और आसपास के गांवों-क़स्बों में घुस गए और और सराक़ेब-अलीपो हाईवे को नियंत्रण में ले लिया। सराक़ेब इदलिब शहर से महज़ 15 किलोमीटर दूर है, और यह राजधानी डमस्कस और देश के उत्तरी क्षेत्र को जोड़ने वाला मुख्य बिंदु भी है।

इदलिब पर पूर्व अल-क़ायदा सहयोगी हयात ताहिर अल-शाम (एचटीएस) बलों का नियंत्रण है। सीरिया ने पिछले साल दिसंबर में इस क्षेत्र को मुक्त करने के लिए एक आक्रामक अभियान शुरू किया था। तुर्की जो एचटीएस बलों का समर्थन करता है, का दावा है कि आक्रामक देश में सीरियाई शरणार्थियों के नए आगमन को जन्म दे सकता है। तुर्की इसे तुर्की और रूस के बीच हुए युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन भी कहता है।

रूस और तुर्की के बीच युद्ध विराम सौदा 12 जनवरी को किया गया था। हालांकि, रूस और सीरियाई बलों का दावा है कि इसके संरक्षण में तुर्की और विद्रोही बल संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं और सीरियाई बलों पर हमला कर रहे हैं।

3 फ़रवरी को एचटीएस और सीरियाई बलों के बीच मोर्चा संभाल रहे तुर्की के आठ सैनिक सीरियाई बलों के एक हमले में मारे गए थे। तुर्की ने लगभग 30 सीरियाई सैनिकों को मारकर तुरंत जवाबी कार्रवाई की।

सीरिया ने यह भी दावा किया है कि गुरुवार 6 फ़रवरी को इदलिब में तुर्की एयरस्ट्राइक में 15 नागरिक भी मारे गए थे। सीरिया ने यह भी दावा किया है कि 6 फरवरी को इज़रायल ने राजधानी डमस्कस और डेर्रा और क्यूनित्रा के दक्षिणी क्षेत्रों के पास के क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए दो राउंड मिसाइलों से भी हमला किया था।

सीरिया सरकार के समर्थन वाले रूसी सुरक्षा बल की कोशिश है कि वो इदलिब पर नियंत्रण वापस ले ले, ताकि उससे 9 साल से चल रहा युद्ध ख़त्म किया जा सके। इस जंग में अब तक सैंकड़ों हज़ार लोग मारे जा चुके हैं और लगभग 7 मिलियन सीरियावासियों को देश छोड़ कर जाना पड़ा है, जो अब तुर्की और अन्य देशों में अमानवीय हालात में जीने को मजबूर हैं।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Syria
Syria Government
alkayada
Turkish Syrian Border
Russia
HTS
Syrian forces
Turkish Airstrike

Related Stories

डेनमार्क: प्रगतिशील ताकतों का आगामी यूरोपीय संघ के सैन्य गठबंधन से बाहर बने रहने पर जनमत संग्रह में ‘न’ के पक्ष में वोट का आह्वान

रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ

यूक्रेन: यूरोप द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाना इसलिए आसान नहीं है! 

पश्चिम बैन हटाए तो रूस वैश्विक खाद्य संकट कम करने में मदद करेगा: पुतिन

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

90 दिनों के युद्ध के बाद का क्या हैं यूक्रेन के हालात

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत

खाड़ी में पुरानी रणनीतियों की ओर लौट रहा बाइडन प्रशासन

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने


बाकी खबरें

  • J&K
    अनीस ज़रगर
    परिसीमन आयोग के जम्मू क्षेत्र पर ताजा मसौदे पर बढ़ता विवाद
    11 Feb 2022
    जम्मू के सुचेतगढ़ और आरएस पुरा इलाकों में पहले ही विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं, जहाँ दो विधानसभा क्षेत्रों का विलय प्रस्तावित किया गया है।
  • hijab vivad
    भाषा
    हिजाब विवाद: कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत में याचिका दायर
    11 Feb 2022
    एक छात्र द्वारा दायर याचिका में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के निर्देश के साथ ही तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। अपील में दावा…
  • गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    मोहम्मद ताहिर
    गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    11 Feb 2022
    "सरकार से कुछ सब्सिडी की मांग की थी। सरकार की तरफ से पांच हज़ार रूपये देने का वादा भी किया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला।"
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 58,077 नए मामले, 657 मरीज़ों की मौत
    11 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.64 फ़ीसदी यानी 6 लाख 97 हज़ार 802 हो गयी है।
  • MNREGA
    दित्सा भट्टाचार्य
    विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं
    11 Feb 2022
    पीपल्स एक्शन फ़ॉर एम्प्लॉयमेंट गारंटी (PAEG) के मुताबिक़ वित्तीय साल 2022-23 के बजट में नरेगा के लिए जो राशि आवंटित की गयी है, उससे प्रति परिवार महज़ 21 श्रमदिवस का काम ही सृजित किया जा सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License