NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
टीवी अभिनेता, बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का 40 की उम्र में निधन
शुक्ला को आज सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल लाया गया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
02 Sep 2021
सिद्धार्थ शुक्ला

मुंबई: मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का बृहस्पतिवार यानि 2 सितंबर को शहर के कूपर अस्पताल में निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे।

धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में निभाई गई उनकी भूमिका के लिए उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। बताया जाता है कि शुक्ला को आज सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल लाया गया था। कूपर अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘‘कुछ समय पहले जब उन्हें अस्पताल लाया गया था, तब उनकी मौत हो चुकी थी।’’

शुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ धारावाहिक के साथ छोटे पर्दे पर उन्होंने कदम रखा और बाद में ‘जाने पहचाने से ... ये अजनबी’, ‘लव यू जिंदगी’ जैसे धारावाहिकों में भी वह दिखाई दिए, लेकिन ‘बालिका वधू’ से वह घर-घर में पहचाने जाने लगे।

इनके अलावा, वह ‘झलक दिखला जा 6‘, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7’ और ‘बिग बॉस 13’ में भी नजर आए। 2014 में शुक्ला ने करण जौहर की फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी।

बढ़ते हृदय रोगों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए बिग बॉस शो के कंटेस्टेंट, राजनीतिक विश्लेषक और सामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने ट्वीट किया, “मुझे उम्मीद है कि #SidharthShukla का आकस्मिक निधन हृदय रोगों की ओर ध्यान आकर्षित करेगा। कोई भी फिट हो सकता है, एक बेहद स्वस्थ जीवन शैली जी सकता है लेकिन फिर भी उसे दिल का दौरा पड़ सकता है! कोई भी जीन, कोलेस्ट्रॉल या रक्तचाप को नजरअंदाज नहीं कर सकता है। नियमित रूप से हार्ट स्कैन और डॉक्टर/लैब टेस्ट करवाएं।”

राज बब्बर, मनीष पॉल, अजय देवगन सहित कई अभिनेताओं ने सिद्धार्थ की आकस्मिक मौत पर श्रद्धांजलि व्यक्त की।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ )

Sidharth Shukla
Sidharth Shukla Passes Away

Related Stories


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में आज फिर एक हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 71 मरीज़ों की मौत
    06 Apr 2022
    देश में कोरोना के आज 1,086 नए मामले सामने आए हैं। वही देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 11 हज़ार 871 रह गयी है।
  • khoj khabar
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुसलमानों के ख़िलाफ़ नहीं, देश के ख़िलाफ़ है ये षडयंत्र
    05 Apr 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने दिल्ली की (अ)धर्म संसद से लेकर कर्नाटक-मध्य प्रदेश तक में नफ़रत के कारोबारियों-उनकी राजनीति को देश के ख़िलाफ़ किये जा रहे षडयंत्र की संज्ञा दी। साथ ही उनसे…
  • मुकुंद झा
    बुराड़ी हिन्दू महापंचायत: चार FIR दर्ज लेकिन कोई ग़िरफ़्तारी नहीं, पुलिस पर उठे सवाल
    05 Apr 2022
    सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि बिना अनुमति के इतना भव्य मंच लगाकर कई घंटो तक यह कार्यक्रम कैसे चला? दूसरा हेट स्पीच के कई पुराने आरोपी यहाँ आए और एकबार फिर यहां धार्मिक उन्माद की बात करके कैसे आसानी से…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमपी : डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे 490 सरकारी अस्पताल
    05 Apr 2022
    फ़िलहाल भारत में प्रति 1404 लोगों पर 1 डॉक्टर है। जबकि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मानक के मुताबिक प्रति 1100 लोगों पर 1 डॉक्टर होना चाहिए।
  • एम. के. भद्रकुमार
    कीव में झूठी खबरों का अंबार
    05 Apr 2022
    प्रथमदृष्टया, रूस के द्वारा अपने सैनिकों के द्वारा कथित अत्याचारों पर यूएनएससी की बैठक की मांग करने की खबर फर्जी है, लेकिन जब तक इसका दुष्प्रचार के तौर पर खुलासा होता है, तब तक यह भ्रामक धारणाओं अपना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License