NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
तमिलनाडु: नेवेली पावर प्लांट हादसे में छह लोगों की मौत, इनका जिम्मेदार कौन?
मई में इसी तरह की घटना में इस पावर प्लांट के चार कर्मचारियों की मौत हुई थी। एकबार फिर एनएलसी इंडिया के थर्मल संयंत्र में बुधवार को एक बॉयलर में विस्फोट होने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
02 Jul 2020
नेवेली पावर प्लांट हादसे में छह लोगों की मौत
image courtesy : Social Media

नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन (एनएलसी) इंडिया के थर्मल संयंत्र में बुधवार को एक बॉयलर में विस्फोट होने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। संयंत्र को सुरक्षा जांच के लिए बंद कर दिया गया है। ‘नवरत्न’ सार्वजनिक उपक्रम कंपनी ने कहा कि एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और इस संबंध में उच्च स्तरीय और एक आंतरिक जांच के आदेश दिए गए हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना पर शोक जताया है। वहीं, इस घटना में 17 लोग घायल हुए हैं।

गौरतलब है कि दो महीने में यह दूसरा हादसा है। इससे पहले 7 मई को इसी प्लांट में इसी तरह की एक घटना में चार श्रमिकों की मौत हो गई थी जबकि आठ अन्य घायल हो गए थे।

tn3.jpg

यह हादसा थर्मल बिजली स्टेशन-II (210 मेगावाटx7) की पांचवीं इकाई में बुधवार सुबह उस समय हुआ जब श्रमिक काम शुरू करने की प्रक्रिया में थे। मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने घायलों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के तेजी से स्वस्थ होने की कामना की है।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार मरने वाले छह लोग 25-42 आयु वर्ग के हैं और घायलों में कम से कम सात ऐसे हैं जो 50 फीसदी तक झुलस गए।

मरने वालों के परिवार को 3 लाख देने की घोषणा

पलानीस्वामी ने मृतकों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये की सहायता राशि जबकि गंभीर और हल्के रूप से झुलसे लोगों के लिए एक लाख रुपये और 50,000 रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है। अधिकारी ने बताया कि यह हादसा थर्मल बिजली स्टेशन-II (210 मेगावाटx7) की पांचवीं इकाई में सुबह उस समय हुआ जब श्रमिक काम शुरू करने की प्रक्रिया में थे।

tn1.jpg

गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख

इस बड़ी घटना को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया। गृहमंत्री ने ट्वीट में कहा, 'तमिलनाडु में नेवेली बिजली संयंत्र के बॉयलर में विस्फोट के कारण जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुखी हूं। इस मामले में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडाप्पडी के पलानीस्वामी से बात की और उन्हें हर संभव का आश्वासन दिया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर मौजूद है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

6 श्रमिकों की मौके पर हुई मौत

एनएलसी इंडिया ने एक बयान में बताया कि विस्फोट के बाद बॉयलर क्षेत्र में आग लग गई जिसमें रखरखाव टीम घायल हो गई। इस टीम में एक कार्यकारी, दो निरीक्षक, तीन-गैर कार्यकारी कर्मी और 17 अनुबंध श्रमिक थे। कंपनी ने बताया कि मौके पर मौजूद 23 लोगों में से ठेके पर बहाल छह श्रमिकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं 16 को बेहतर इलाज के लिए चेन्नई ले जाया गया जबकि आंशिक रूप से झुलसे व्यक्ति का इलाज एनएलसी अस्पताल में हो रहा है।

इस हादसे को लकेर उच्च स्तरीय जाँच के आदेश दे दिए गए हैं।

Tamil-Nadu.png
जनसत्ता की ख़बर के मुताबिक इस प्लांट में कुल 3940 मेगावाट बिजली बनाई जाती है। जिस बॉयलर में यह धमाका हुआ, वहां 1470 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। एनएलसी में 27 हजार कर्मचारी काम करते हैं। इनमें से 15 हजार अनुबंध पर हैं। मई में भी प्लांट के बॉयलर में धमाका हुआ था। बॉयलर की ऊंचाई 84 मीटर थी। तब चार लोगों की मौत हो गई थी और 8 जख्मी हो गए थे।

हादसों का जिम्मेदार कौन?

पिछले महीने की शुरुआत में गुजरात के भरूच जिले के दाहेज स्थित एक रसायन फैक्ट्री में विस्फोट से करीब आठ लोगों की मौत हो गई थी। 7 मई को ही तड़के आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के पास एक केमिकल फैक्टरी में गैस रिसाव होने के बाद वहां 11 लोगों की मौत हो गई और करीब एक हजार लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पेपर मिल में गैस लीक (Gas leak in chhattisgarh) के चलते मजदूरों के बीमार होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 3 गंभीर रूप से घायल थे।

tn 2.jpg

इससे पहले 7 मई को तमिलनाडु के नेवेली में ही बॉयलर फटने से सात लोग घायल हो गए। राज्‍य के कुड्डालोर जिले में नेवेली लिग्‍नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्‍लांट में यह हादसा हुआ था।

लेकिन सवाल है कि इस तरह फैक्ट्रियां लगातार मज़दूरों के लिए खतरनाक हो रही हैं। हर बार घटना के बाद उच्च कमेटी जाँच कमेटी बनती हैं परन्तु उसका नतीज़ा कुछ निकलता नहीं है। इतने घटनाओं के बाद भी यह सवाल बना हुए है इन मौतों और घटना का जिम्मेदार कौन है?

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

tamil nadu
Neyveli Plant
MLC India
Cuddalore
Industrial accidents
boiler blast
workers death
Amit Shah
workers safety

Related Stories

हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

बनारस: आग लगने से साड़ी फिनिशिंग का काम करने वाले 4 लोगों की मौत

हरियाणा का डाडम पहाड़ी हादसाः"मुनाफे की हवस में गई मज़दूरों की जान"

मुज़फ़्फ़रपुर: हादसा या हत्याकांड!, मज़दूरों ने कहा- 6 महीने से ख़राब था बॉयलर, जबरन कराया जा रहा था काम

भीलवाड़ा में अवैध खदान का मलबा ढहने से सात मज़दूरों की मौत

बसों में जानवरों की तरह ठुस कर जोखिम भरा लंबा सफ़र करने को मजबूर बिहार के मज़दूर?

दर्दनाक: औद्योगिक हादसों में एक ही दिन में कम से कम 11 मज़दूरों ने गंवाई जान, कई घायल

पहाड़ की खदान में पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, भाई घायल

दिल्ली: बवाना औद्योगिक क्षेत्र में फिर फैक्ट्री में लगी आग, मज़दूरों ने उठाए गंभीर सवाल

दिल्ली: सेप्टिक टैंक सफ़ाई के दौरान जान गंवाते मज़दूर, 15 दिन के भीतर दूसरा हादसा


बाकी खबरें

  • poverty
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    जनादेश-2022: रोटी बनाम स्वाधीनता या रोटी और स्वाधीनता
    11 Mar 2022
    राष्ट्रवाद और विकास के आख्यान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं ने रोटी और स्वाधीनता के विमर्श को रोटी बनाम स्वाधीनता बना दिया है।
  • farmer
    सुरेश गरीमेल्ला
    सरकारी इंकार से पैदा हुआ है उर्वरक संकट 
    11 Mar 2022
    मौजूदा संकट की जड़ें पिछले दो दशकों के दौरान अपनाई गई गलत नीतियों में हैं, जिन्होंने सरकारी कंपनियों के नेतृत्व में उर्वरकों के घरेलू उत्पादन पर ध्यान नहीं दिया और आयात व निजी क्षेत्र द्वारा उत्पादन…
  • सोनिया यादव
    पंजाब : कांग्रेस की हार और ‘आप’ की जीत के मायने
    11 Mar 2022
    कांग्रेस को जो नुक़सान हुआ, उसका लगभग सीधा लाभ 'आप' को मिला। मौजूदा वक़्त में पंजाब के लोगों में नाराज़गी थी और इस कारण लोगों ने बदलाव को ही विकल्प मानते हुए आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया है।
  • विजय विनीत
    यूपी चुनाव : पूर्वांचल में हर दांव रहा नाकाम, न गठबंधन-न गोलबंदी आया काम !
    11 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में विपक्ष के पास मुद्दों की भरमार रहने के बावजूद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मोदी-योगी का जादू बेअसर नहीं कर सके। बार-बार टिकटों की अदला-बदली और लचर रणनीति ने स
  • LOOSERES
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: कई दिग्गजों को देखना पड़ा हार का मुंह, डिप्टी सीएम तक नहीं बचा सके अपनी सीट
    11 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की वापसी हो गई है, हालांकि इस प्रचंड जीत के बावजूद कई दिग्गज नेता अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License