NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
तेलंगाना: टीएसआरटीसी हड़ताल का 10वां दिन, सरकार अपनी ज़िद पर अड़ी, अब तक 6 मौते
तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की यूनियनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को दसवें दिन भी जारी है। नौकरी जाने के डर से और आर्थिक तंगी से परेशान होकर 6 लोग अब तक अपनी जान गँवा चुके हैं, लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 Oct 2019
TSRTC strike
Image courtesy:Times Now

तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की यूनियनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को दसवें दिन भी जारी है। आंदोलनकारी एक व्यक्ति की रविवार को मौत होने के बाद खम्मम जिले में बंद आयोजित किया गया है।

टीएसआरटीसी के खम्मम डिपो से जुड़े चालक 55 वर्षीय डी श्रीनिवास रेड्डी ने शनिवार को खुद को आग लगा ली थी। रविवार को एक अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।

रेड्डी की मौत के बाद, करीब 50 वर्षीय एक परिचालक सुरेंद्र गौड़ ने रविवार की रात अपने घर पर फांसी लगा कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

रविवार को वारंगल जिले के नरसामपेट डिपो से जुड़े एक चालक ने भी पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली थी लेकिन पुलिस के तत्काल दखल से उनकी जान बच गई।

रेड्डी की मौत के बाद टीएसआरटीसी की संयुक्त कार्यसमिति और कई सियासी दलों ने खम्मम बंद का आह्वान किया था। इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किए जबकि विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के कार्यकर्ताओं ने खम्मम और कोठगुड़म जिलों में प्रदर्शन रैलियों में हिस्सा लिया।

खम्मम के पुलिस आयुक्त तफसीर इकबाल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बंद शांतिपूर्ण है और हालात सामान्य हैं।  
अब तक 6 लोगो की मौत

रेड्डी की मौत पर आंदोलनकारियों ने राज्य में डिपो और बस स्टैंड पर शोक बैठकें की। लेकिन यूनियन नेताओ ने बताया कि यह कोई पहली मौत नहीं है। इससे पहले भी नौकरी जाने के डर से और आर्थिक तंगी से परेशान होकर कई लोग अपनी जान गँवा चुके हैं। रविवार की इस घटना को मिलकर अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूनियन नेताओं के मुताबिक 10 अक्टूबर को, चेंपीचेरला डिपो में बस चालक डी कुमरैया की हैदराबाद के उप्पल में विरोध करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी डिपो में एक और ड्राइवर, शेख खलील मिया की मृत्यु हो गई क्योंकि वह अपनी नौकरी जाने को लेकर  चिंतित थे। पद्मा के पति रघु, जो हकीमपेट डिपो में एक कंडक्टर के रूप में काम कर रही थी, को डर था कि उनकी पत्नी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा, इस वजह से दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। अगले दिन, मियापुर डिपो में ड्राइवर के रूप में काम कर रहे इरुक्ली लक्ष्मय्या की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।  

हड़ताली कर्मचारियों को अन्य श्रमिक संगठनों का भी समर्थन

यह आंदोलन लगातार जारी है, हड़ताली कर्मचारियों को अन्य कर्मचारी संघों ने भी अपना समर्थन दिया। सोमवार को रेवन्यू विभाग के कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन दिया।  इससे पहले शिक्षक संघ ,बिजली विभाग शीट कई अन्य विभाग के कर्मचारियों सहित सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने भी अपना समर्थन दिया है।

इसके अलावा राज्य के सभी विपक्षी दलों ने भी उनके पक्ष में अपनी एकजुटता जाहिर की है। लेकिन इन सबके बावजूद सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है।

सरकार अपनी ज़िद पर अड़ी

टीएसआरटीसी की विभिन्न यूनियनों के करीब 49,000 कर्मचारियों के काम का बहिष्कार करने और सरकारी बसों के सड़कों से नदारद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राज्य सड़क परिहवन निगम (आरटीसी) के सरकार में विलय, वेतन समीक्षा, विभिन्न पदों पर भर्ती समेत कई मांगों को लेकर संयुक्त कार्य समिति ने हड़ताल का आह्वान किया था जिसके बाद पांच अक्टूबर से टीएसआरटीसी के कर्मचारी संघ और विभिन्न कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे।

इस पूरे मामले पर सरकार का रुख बहुत ही चिंताजनक है। इन मौतों के बाद भी सरकार अपने फैसले पर अड़ी हुई है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा था कि आंदोलनरत कर्मचारी खुद ही बर्खास्त हो गए हैं। इस मामले पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपना रखा है और साफ कर दिया है कि आरटीसी का सरकार में विलय नहीं होगा।

इससे पहले, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शनिवार को कहा था कि हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से बातचीत करने या उन्हें वापस लेने का कोई सवाल नहीं उठता।

ये समस्या जल्द हल होती नहीं दिख रही है क्योंकि सरकार ने कर्मचारी यूनियन से बातचीत करने से साफ इंकार कर दिया है। बल्कि हड़ताल को खत्म करने के लिए नए तत्कालिक लोगो को भर्ती करने का आदेश निकला और कहा इन नए कर्मचारियों से बसों का संचालन करेगी। इससे कर्मचारी में और अधिक गुस्सा है। कर्मचारियों ने कहा की कोई बस सड़क नहीं उतरने नहीं देंगे।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

Telangana
10th day of TSRTC strike
Telangana State Road Transport Corporation
Indefinite Strike
Workers Strike
workers protest
Workers Rights in India

Related Stories

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

मुद्दा: आख़िर कब तक मरते रहेंगे सीवरों में हम सफ़ाई कर्मचारी?

लुधियाना: PRTC के संविदा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

#Stop Killing Us : सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन का मैला प्रथा के ख़िलाफ़ अभियान

दिल्ली: बर्ख़ास्त किए गए आंगनवाड़ी कर्मियों की बहाली के लिए सीटू की यूनियन ने किया प्रदर्शन

देशव्यापी हड़ताल को मिला कलाकारों का समर्थन, इप्टा ने दिखाया सरकारी 'मकड़जाल'

स्कीम वर्कर्स संसद मार्च: लड़ाई मूलभूत अधिकारों के लिए है

मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार

झारखंड: हेमंत सरकार की वादाख़िलाफ़ी के विरोध में, भूख हड़ताल पर पोषण सखी

आंगनवाड़ी की महिलाएं बार-बार सड़कों पर उतरने को क्यों हैं मजबूर?


बाकी खबरें

  • Victims of Tripura
    मसीहुज़्ज़मा अंसारी
    त्रिपुरा हिंसा के पीड़ितों ने आगज़नी में हुए नुकसान के लिए मिले मुआवज़े को बताया अपर्याप्त
    25 Jan 2022
    प्रशासन ने पहले तो किसी भी हिंसा से इंकार कर दिया था, लेकिन ग्राउंड से ख़बरें आने के बाद त्रिपुरा सरकार ने पीड़ितों को मुआवज़ा देने की घोषणा की थी। हालांकि, घटना के तीन महीने से अधिक का समय बीत जाने के…
  • genocide
    अजय सिंह
    मुसलमानों के जनसंहार का ख़तरा और भारत गणराज्य
    25 Jan 2022
    देश में मुसलमानों के जनसंहार या क़त्ल-ए-आम का ख़तरा वाक़ई गंभीर है, और इसे लेकर देश-विदेश में चेतावनियां दी जाने लगी हैं। इन चेतावनियों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।
  • Custodial Deaths
    सत्यम् तिवारी
    यूपी: पुलिस हिरासत में कथित पिटाई से एक आदिवासी की मौत, सरकारी अपराध पर लगाम कब?
    25 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार दावा करती है कि उसने गुंडाराज ख़त्म कर दिया है, मगर पुलिसिया दमन को देख कर लगता है कि अब गुंडाराज 'सरकारी' हो गया है।
  • nurse
    भाषा
    दिल्ली में अनुग्रह राशि नहीं मिलने पर सरकारी अस्पतालों के नर्सिंग स्टाफ ने विरोध जताया
    25 Jan 2022
    दिल्ली नर्स संघ के महासचिव लालाधर रामचंदानी ने कहा, ‘‘लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल, जीटीबी हस्पताल और डीडीयू समेत दिल्ली सरकार के अन्य अस्पतालों के नर्सिंग स्टाफ ने इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाग…
  • student
    भाषा
    विश्वविद्यालयों का भविष्य खतरे में, नयी हकीकत को स्वीकार करना होगा: रिपोर्ट
    25 Jan 2022
    रिपोर्ट के अनुसार महामारी के कारण उन्नत अर्थव्यवस्था वाले देशों में विश्वविद्यालयों के सामने अनेक विषय आ रहे हैं और ऐसे में विश्वविद्यालयों का भविष्य खतरे में है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License