NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
थाईलैंडः प्रयुत के अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद राजधानी में "कार रैली" और प्रदर्शन
4 सितंबर को सरकार द्वारा जीते गए विश्वास मत के बाद और इससे पहले थाईलैंड में सोशल मूवमेंट्स और जमीनी स्तर के संगठनों द्वारा नियमित रुप से विरोध प्रदर्शन किया रहा है।
पीपल्स डिस्पैच
06 Sep 2021
थाईलैंडः प्रयुत के अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद राजधानी में "कार रैली" और प्रदर्शन

रेड शर्ट्स के नाम से मशहूर यूनाइटेड फ्रंट फॉर डेमोक्रेसी अगेंस्ट डिक्टेटरशिप (यूडीडी) ने रोजाना सरकार-विरोधी विरोध प्रदर्शनों के तौर पर सोमवार 6 सितंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के केंद्र में एक और विशाल मोटर रैली निकालने की योजना बनाई है। विपक्ष द्वारा लाए गए एक अन्य अविश्वास मत में प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा और पब्लिक हेल्थ मिनिस्टर अनुतिन चर्निवारकुल सहित उनके पांच कैबिनेट मिनिस्टर के जीत के बाद यह रैली बैंकॉक में दैनिक विरोध का तीसरा दिन होगा।

विश्वास मत के पहले थाईलैंड में सोशल मूवमेंट और जमीनी स्तर के संगठनों द्वारा करीब करीब नियमित रुप से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इनमें से कई समूहों, विशेष रूप से रेड शर्ट्स ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर नेशनल असेंबली ने प्रयुत के पक्ष में मतदान करना जारी रखा तो सरकार के खिलाफ आंदोलन को तेज होगा।

शनिवार को लोकतंत्र समर्थक एक्टिविस्ट ग्रुप आरईडीईएम (रिस्टार्ट डेमोक्रेसी) ने एक विरोध रैली का आयोजन किया था। इस रैली को लेकर पुलिस ने रॉयल थाई आर्मी बैंड मुख्यालय के बाहर नाकाबंदी कर दी और इस पर पुलिस ने हिंसक कार्रवाई की। रविवार को, छात्र समूहों, यूडीडी और आरईडीईएम सहित अन्य संगठनों ने बैंकॉक के केंद्र में एक प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र अशोक चौराहे पर दैनिक विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

ये मतदान शनिवार 4 सितंबर को संपन्न हुआ। प्रयुत सरकार को उम्मीद के अनुसार सरकार-समर्थक गठबंधन के अधिकांश सांसदों का समर्थन मिला। यह मतदान राजधानी और अन्य जगहों पर व्यापक विरोध और वैक्सीन खरीद में भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद संपन्न हुआ।

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में सरकार के लिए समर्थन में काफी कमी आई है। प्रयुत को खुद 56 वोटों का सबसे कम बहुमत प्राप्त हुआ है। इस मतदान के परिणामों को खारिज करते हुए यूडीडी नेता नट्टवुत सैकुअर ने कहा कि "हम (इस मतदान) स्वीकार नहीं करते हैं और हम हार नहीं मानेंगे।"

Thailand
UDD
United Front for Democracy Against Dictatorship

Related Stories

थाईलैंड : प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में 9 नाबालिगों सहित दर्जनों गिरफ़्तार

थाईलैंडः पुलिस की कार्रवाई के बावजूद "कार" रैली में हज़ारों लोग शामिल हुए

थाईलैंड : बेहतर कोविड राहत की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों पर दमनात्मक कार्रवाई

थाईलैंड के नए संविधान संशोधन विधेयक को व्यापक जनसमर्थन

राजशाही के अपमान के आरोपी तीन थाईलैंड के एक्टिविस्ट ज़मानत पर रिहा

बैंकाक में भूख हड़ताल कर रहे बंदियों की रिहाई की मांग करते हुए सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

क्या भारत भी कुछ सीखेगा: मास्क नहीं पहनने पर थाईलैंड के प्रधानमंत्री पर जुर्माना

थाईलैंडः प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई में दर्जनों लोग घायल और कई लोग हिरासत में

थाईलैंड : "राजशाही के अपमान" को लेकर प्रदर्शनकारियों पर मुक़दमा शुरू

थाई एयरवेज़ इंटरनेशनल की पुनर्गठन योजनाओं के ख़िलाफ़ श्रम विवाद तेज़


बाकी खबरें

  • Modi yogi
    अजय कुमार
    आर्थिक मोर्चे पर फ़ेल भाजपा को बार-बार क्यों मिल रहे हैं वोट? 
    14 Mar 2022
    आख़िर किस तरह के झूठ का जाल भाजपा 24 घंटे लोगों के बीच फेंकने काम करती है? जिससे आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे राज्यों में भी उसकी सरकार बार बार आ रही है। 
  • रवि शंकर दुबे
    पांचों राज्य में मुंह के बल गिरी कांग्रेस अब कैसे उठेगी?
    14 Mar 2022
    मैदान से लेकर पहाड़ तक करारी शिकस्त झेलने के बाद कांग्रेस पार्टी में लगातार मंथन चल रहा है, ऐसे में देखना होगा कि बुरी तरह से लड़खड़ा चुकी कांग्रेस गुजरात, हिमाचल और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए…
  • अजय गुदावर्ती
    गुजरात और हिंदुत्व की राजनीतिक अर्थव्यवस्था
    14 Mar 2022
    एक नई किताब औद्योगिक गुजरात में सांप्रदायिकता की राजनीतिक अर्थव्यवस्था की परख करती है। इससे मिली अंतर्दृष्टि से यह समझने में मदद मिलती है कि हिंदुत्व गुजरात की अपेक्षा अविकसित उत्तर प्रदेश में कैसे…
  • abhisar sharma
    न्यूज़क्लिक टीम
    कानून का उल्लंघन कर फेसबुक ने चुनावी प्रचार में भाजपा की मदद की?
    14 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के इस एपिसोड में आज वरिष्ठ पत्रकार बात कर रहे हैं एक न्यूज़ एजेंसी के द्वारा की गयी पड़ताल से ये सामने आया है की Facebook ने हमेशा चुनाव के दौरान BJP के पक्ष में ही प्रचार किया है। देखें…
  • misbehaved with tribal girls
    सोनिया यादव
    मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
    14 Mar 2022
    मध्य प्रदेश बाल अपराध और आदिवासियों के साथ होने वाले अत्याचार के मामले में नंबर एक पर है। वहीं महिला अपराधों के आंकड़ों को देखें तो यहां हर रोज़ 6 महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License