NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
थाईलैंड : प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में 9 नाबालिगों सहित दर्जनों गिरफ़्तार
राजधानी बैंकॉक और देश के अन्य हिस्सों में सरकार के ख़िलाफ़ विरोध तेज़ होने के साथ थाईलैंड की पुलिस ने और लोगों को गिरफ़्तार करने की धमकी दी है।
पीपल्स डिस्पैच
13 Sep 2021
थाईलैंड : प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में 9 नाबालिगों सहित दर्जनों गिरफ़्तार

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सरकार के खिलाफ दैनिक विरोध जारी रहने के साथ वीकेंड में हुई कार्रवाई में दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार 11 सितंबर को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के एक हिंसक प्रयास में थाईलैंड की पुलिस ने नौ नाबालिगों और 20 गैर-प्रदर्शनकारियों सहित 78 लोगों को गिरफ्तार किया। इससे पहले शनिवार को अनुमान लगाया गया था कि उस दिन पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारियों की संख्या 52 थी जिसमें वॉलंटियर और पास में खड़े लोगों को शामिल नहीं किया गया था।

थाई लॉयर्स फॉर ह्यूमन राइट्स (टीएलएचआर) के अनुसार, दीन डेएंग जिले में आयोजित एक बड़ी प्रदर्शन रैली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की हिंसक कार्रवाई में विरोध स्थल के पास खड़े लोगों, टैक्सी चालकों और सड़क किनारे विक्रेताओं को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया जिनकी आयु 18 वर्ष से कम थी।

गिरफ्तार किए गए लोगों में से 25 घायल प्रदर्शनकारियों की सहायता करने वाले मेडिकल वॉलंटिर्स थे। इस बीच, विरोध स्थल पर मौजूद पत्रकारों और मीडियाकर्मियों को भी पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ा, जिसमें कई पत्रकारों वीडियो बनाने से रोक दिया गया। इन रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि पुलिस ने कुछ पत्रकारों को इमरजेंसी डिक्री का उल्लंघन करने का आरोप लगाने की धमकी भी दी।

प्रचताई के अनुसार, शाम को शुरू हुई झड़प के दौरान भीड़ नियंत्रण करने वाली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया जिन्होंने पटाखों और अन्य छोटे विस्फोटकों से जवाबी कार्रवाई की।

एक्टिविस्ट और लोकतंत्र समर्थक समूहों द्वारा पुलिस की चौतरफा निंदा की गई। फेमिनिस्ट्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ थाईलैंड ने प्रदर्शनकारियों पर की गई हिंसक कार्रवाई की निंदा की। इसने इस कार्रवाई को "अत्यधिक" हिंसक कार्रवाई करार दिया। एक्टिविस्ट समूह मोक लौंग रिम नाम ने रविवार 12 सितंबर को इस हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस कार्रवाई की व्यापक आलोचनाओं के बावजूद थाईलैंड पुलिस की बैंकॉक इकाई मेट्रोपॉलिटन पुलिस ब्यूरो ने चेतावनी दी कि अगर इमरजेंसी डिक्री लागू होने के दौरान विरोध प्रदर्शन जारी रहे तो और गिरफ्तारियां होंगी। रविवार को दिए गए एक बयान में पुलिस ने चेतावनी देते हुए युवा प्रदर्शनकारियों को परोक्ष रूप से धमकी भी दी कि गिरफ्तार किए गए नाबालिगों के माता-पिता को भी बाल संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपों का सामना करना पड़ सकता है।

इस महीने की शुरुआत में सरकार को अविश्वास प्रस्ताव में जीत मिलने के बाद प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा की सैन्य समर्थित सरकार के खिलाफ हालिया विरोध ने बैंकॉक को प्रभावित किया है। सरकार वर्तमान में COVID-19 महामारी से निपटने और विपक्षी समूहों द्वारा लगाए गए टीके की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आलोचना झेल रही है।

Thailand
bankok
protest in bankok

Related Stories

थाईलैंडः प्रयुत के अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद राजधानी में "कार रैली" और प्रदर्शन

थाईलैंडः पुलिस की कार्रवाई के बावजूद "कार" रैली में हज़ारों लोग शामिल हुए

थाईलैंड : बेहतर कोविड राहत की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों पर दमनात्मक कार्रवाई

थाईलैंड के नए संविधान संशोधन विधेयक को व्यापक जनसमर्थन

राजशाही के अपमान के आरोपी तीन थाईलैंड के एक्टिविस्ट ज़मानत पर रिहा

बैंकाक में भूख हड़ताल कर रहे बंदियों की रिहाई की मांग करते हुए सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

क्या भारत भी कुछ सीखेगा: मास्क नहीं पहनने पर थाईलैंड के प्रधानमंत्री पर जुर्माना

थाईलैंडः प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई में दर्जनों लोग घायल और कई लोग हिरासत में

थाईलैंड : "राजशाही के अपमान" को लेकर प्रदर्शनकारियों पर मुक़दमा शुरू

थाई एयरवेज़ इंटरनेशनल की पुनर्गठन योजनाओं के ख़िलाफ़ श्रम विवाद तेज़


बाकी खबरें

  • UP Teachers Protest
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : आगामी चुनाव से पहले लाखों शिक्षकों ने योगी सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने को कहा
    02 Dec 2021
    विरोध करने वाले शिक्षकों ने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, पूर्व वेतन आयोग के अनुसार कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, डीए की किस्त और बक़ाया राशि जारी करने सहित कई मांगें…
  • bhopal gas tragedy
    अनिल जैन
    भोपाल गैस त्रासदी के 37 बरस, अभी भी थमा नहीं है लोगों का मरना! 
    02 Dec 2021
    आज से ठीक 37 वर्ष पहले दो और तीन दिसंबर 1984 की दरम्यानी रात को यूनियन कार्बाइड के कारखाने से निकली जहरीली गैस (मिक यानी मिथाइल आइसो साइनाइट) ने अपने-अपने घरों में सोए हजारों लोगों को एक झटके में ही…
  • putin
    एम. के. भद्रकुमार
    मजबूत गठजोड़ की ओर अग्रसर होते चीन और रूस
    02 Dec 2021
    चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने उच्च-स्तरीय “स्रोत” के हवाले से खुलासा किया है कि बीजिंग का 2022 के शीतकालीन ओलंपिक में अमेरिकी एवं पश्चिमी राजनेताओं को आमंत्रित करने का कोई इरादा…
  • left
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ बढ़ते हमलों के विरोध में सीपीआई(एम) का प्रदर्शन
    02 Dec 2021
    इस प्रदर्शन को सीपीआई(एम) पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात, प्रकाश करात, हन्नान मौल्ला और दिल्ली राज्य कमेटी के नेताओं ने संबोधित किया। इस प्रदर्शन में सांप्रदायिकता का दंश झेल चुके उत्तर पूर्वी दिल्ली…
  • covid
    संदीपन तालुकदार
    ओमिक्रॉन: घबराने की नहीं, सावधानियां रखने की ज़रूरत है
    02 Dec 2021
    विश्व स्वास्थ्य संगठन की हालिया सूचना के मुताबिक़, यह साफ़ नहीं है कि ओमिक्रॉन डेल्टा वैरिएंट समेत, पिछले वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैल सकता है या नहीं। फिर भी यह सुझाव है कि अब भी उतनी ही सावधानी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License