NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
SC ST OBC
आंदोलन
कृषि
भारत
राजनीति
ठाणे में फसलों की ‘लूट और विनाश’ के मुद्दे पर आदिवासी किसानों का उग्र विरोध प्रदर्शन 
एआईकेएस के नेतृत्व में 1,000 से अधिक आदिवासी किसानों ने सड़क जामकर उन वन कर्मियों के खिलाफ कार्यवाई करने की माँग की, जिन्होंने उनकी फसलों को “लूटा और बर्बाद” किया था।
अमय तिरोदकर
28 Oct 2020
ठाणे

अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) के झंडे तले करीब 1,000 की संख्या में आदिवासी किसान महिलाओं और पुरुषों ने पिछले सप्ताहांत के दौरान ठाणे शहर के बीचोबीच स्थित ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय की ओर कूच किया था। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर स्थित मुख्य सड़क को एक घंटे तक के लिए चक्का-जाम कर वहाँ पर मौजूद हैरान-परेशान पुलिस बल को साँसत में डाल रखा था।
रास्ता रोको मुहिम उसी सूरत में वापस ली गई, जब जिलाधिकारी 23 अक्टूबर के दिन एआईकेएस प्रतिनिधिमंडल से मिले और उनकी मुख्य माँगों को उनके द्वारा स्वीकार कर लिया गया। ये आदिवासी किसान ठाणे शहर एवं ठाणे जिले के शाहपुर तहसील से आये थे।

19 अक्टूबर के दिन वन विभाग के कुछ कर्मचारियों ने बिना कोई नोटिस दिए अचानक से कटाई के लिए तैयार खड़ी धान, अरहर और नगदी फसलों को नष्ट कर दिया और लूट ले गये। ये फसलें यहाँ पर रह रहे कई आदिवासी किसान परिवारों की थीं, जो पिछले कई वर्षों से येऊर पहाड़ियों पर खेती-किसानी का काम कर रहे थे।

आदिवासियों के अनुसार जून में बुआई का काम शुरू होने के बाद से ही जंगलात कर्मियों ने किसानों को परेशान करना शुरू कर दिया था। किसानों ने तब मदद के लिए एआईकेएस से संपर्क साधा था, जिनके नेताओं ने सम्बंधित वन अधिकारीयों से संपर्क स्थापति किया था। उन्होंने इस बाबत अधिकारियों को चेताया था कि इस समय कोरोनावायरस काल चल रहा है और सभी महिला पुरुष किसानों के हाथ में जो कुछ भी काम था वे उसे खो चुके हैं। उनके पास अपने जीवननिर्वाह के स्रोत के तौर पर अब ये फसलें ही बची हैं जिसे वे कई वर्षों से यहाँ पर उगा रहे हैं। आदिवासियों का आरोप है कि इस सबके बावजूद “निर्दयी और भ्रष्ट” जंगलात विभाग के कारकुनों ने वो सारी फसल नष्ट कर डाली जो आज-कल में कटने के लिए तैयार खड़ी थी। 

image 1_0.jpeg

ज्ञातव्य हो कि अक्टूबर माह में महाराष्ट्र में आई भारी बेमौसम की बरसात ने शाहपुर तहसील के बड़े हिस्से में धान की फसल को बर्बाद कर डाला है।

इस सम्बन्ध में एआईकेएस ने दोनों क्षेत्रों के आदिवासी किसानों के एक संयुक्त विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। शाहपुर के किसानों ने ठाणे शहर के किसानों के साथ अपनी एकजुटता का इजहार किया।

एआईकेएस के अनुसार वार्ता के उपरांत ठाणे जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने निम्नलिखित माँगों को स्वीकार कर लिया है:

1. चूँकि किसानों की सारी फसल बर्बाद हो चुकी थी, ऐसे में उन्हें पर्याप्त मुआवजा दिया जायेगा और साथ ही मानवीय आधार पर छह महीनों तक हर परिवार को प्रति व्यक्ति के हिसाब से 10 किलो अनाज मुहैय्या कराया जायेगा।

2. जिलाधिकारी इस मामले की तहकीकात के सन्दर्भ में एआईकेएस और जंगलात के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक बुलायेंगे ताकि वन विभाग के इस ‘निंदनीय’ कृत्य की जाँच की जा सके। 

3. शाहपुर तहसील में हुई बेमौसम की बरसात के चलते जो फसल बर्बाद हुई है उसका सर्वेक्षण किया जायेगा और राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार जल्द ही उन्हें मुआवजा दिया जायेगा।

4. बेरोजगारी की बेतहाशा मार को देखते हुए शाहपुर तहसील में मनरेगा (ग्रामीण रोजगार गारंटी) के काम को बड़े पैमाने पर शुरू किया जायेगा।

5. जिला परिषद को इस बात के दिशानिर्देश दिए जायेंगे कि वह शाहपुर तहसील के उन किसानों के नामों को पीम घरकुल (मकान) स्कीम में जोड़े, जो उस सूची में छूट गए थे।
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व एआईकेएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक धवले और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के विधायक विनोद निकोल द्वारा किया गया था। निकोल ने आदिवासी किसानों को इस बात का आश्वासन दिया है कि वे इस मुद्दे को महाराष्ट्र राज्य विधानसभा के अगले सत्र में उठाएंगे।

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Thane Sees Intense Protest by Tribal Farmers Against ‘Looting, Destroying’ of Crops

Thane Protests
AIKS Protests
Tribal Peasants
Thane Forest Officials
Maharashtra Protests

Related Stories


बाकी खबरें

  • Rafale and Augusta
    न्यूज़क्लिक टीम
    रफ़ाल और अगुस्ताः अभी और कितने 'कंकाल' बाहर आएंगे Mr. PM
    09 Nov 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने इटली की अगुस्ता VVIP हेलिकॉप्टर सौदे में ब्लैकलिस्टेड कंपनी फिनमिक्का को क्लीन चिट देने और रफ़ाल सौदे में रिश्वत के नये खुलासे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
  • Tripura Violence
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    त्रिपुरा हिंसा : एडिटर्स गिल्ड, आइडब्ल्यूपीसी ने की यूएपीए वापस लेने की मांग, सीपीआइएमएल का प्रदर्शन
    09 Nov 2021
    त्रिपुरा हिंसा के बाद वकीलों और पत्रकारों पर प्रदेश की पुलिस द्वारा दर्ज किए गए यूएपीए को वापस लेने की मांग एडिटर्स गिल्ड, आइडब्ल्यूपीसी व सीपीआइएमएल ने की है।
  • Pegasus
    एस एन साहू 
    पेगासस पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला गांधी, राम मोहन राय के नज़रिये की अभिव्यक्ति है
    09 Nov 2021
    कई जाने-माने भारतीयों के फ़ोन की निगरानी मामले में सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले ने महात्मा गांधी की उस बात का मज़बूती से समर्थन किया है कि अदालतों को सरकार के अधीन नहीं होना चाहिए, बल्कि इंसाफ़ देना चाहिए।
  • Arun Kumar
    न्यूज़क्लिक टीम
    "नकदी हटा देने से काला धन गायब नहीं हुआ": प्रोफेसर अरुण कुमार
    09 Nov 2021
    भारत सरकार के अर्थव्यवस्था से जुड़े आँकड़ों में पाँच साल पहले लागू नोटबंदी के भयानक असर दिखाई नहीं देतेI न्यूज़क्लिक से एक खास बातचीत में प्रोफेसर अरुण कुमार ने कहा कि इस अचानक लिए फैसले ने देश की…
  • Param Bir Singh
    भाषा
    परमबीर सिंह वसूली प्रकरण: दो पुलिस अधिकारी सात दिनों के लिए सीआईडी हिरासत में भेजे गये
    09 Nov 2021
    सीआईडी ने सोमवार को पुलिस निरीक्षक नंदकुमार गोपाले और निरीक्षक आशा कोरके को गिरफ्तार किया था। ये दोनों पहले मुंबई की अपराध शाखा में तैनात थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License