NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
चिलीवासियों ने क़ैदियों की रिहाई और जेलों में मिलने-जुलने को फिर से शुरू करने की मांग की
सामाजिक संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक दल सैकड़ों युवा प्रदर्शनकारियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं जो अक्टूबर 2019 के सामाजिक विद्रोह के दौरान पुलिस द्वारा सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए हिरासत में लिए जाने के बाद लगभग एक साल से प्रिवेंटिव डिटेंशन में हैॆं।
पीपल्स डिस्पैच
03 Nov 2020
चिली

चिली में पिछले साल सामाजिक विद्रोह के दौरान गिरफ़्तार किए गए प्रदर्शनकारियों की रिहाई की मांग करने के लिए 2 नवंबर को रिश्तेदारों और दोस्तों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने राजधानी सैंटियागो के सैन मिगुएल जेल के बाहर प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनकारियों ने देश भर की जेलों में बंद कैदियों से मुलाकात करने की व्यवस्था को फिर से शुरु करने की भी मांग की।

"बाहरी दुनिया की सामान्य व्यवस्था अंदरूनी लोगों के लिए बेखबर नहीं हो सकती है" के नारे के तहत अपने क़रीबियों से मिलने के लिए क़ैदियों को अनुमति दी जाए की मांग करते हुए जेल के बाहर सौ से अधिक लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने उन लोगों की स्वतंत्रता का भी आह्वान किया जिन्होंने प्रिवेंटिव डिटेंशन में लगभग एक वर्ष बिताया है।

जेल के बाहर होने वाले विरोध प्रदर्शनों को देख कर जेल भीतर के क़ैदियों ने भी किया। जेल के भीतर के क़ैदियों ने विरोध में सलाखों को पीटते हुए खिड़की से झंडे लहराए।

25 अक्टूबर को संवैधानिक जनमत संग्रह के बाद सैकड़ों युवा प्रदर्शनकारी जो बिना किसी अपराध के सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए जेल में हैं उनको रिहा करने की मांग चिली में ज़ोर पकड़ रही है। विभिन्न वामपंथी विपक्षी दलों के कई विधायिका सदस्यों ने सरकारी हिंसा के पीड़ितों के लिए सम्मान और मुआवजे को लेकर बिल पेश किया है जिन्होंने अपने मानवाधिकारों का उल्लंघन झेला है।

इस नेतृत्व के मुख्य आयोजक चिलियन कम्युनिस्ट पार्टी (पीसीसी) की डिप्टी कैमिला वल्लेजो ने बताया कि देश उन हज़ारों लोगों के क़र्ज़दार है जो मर गए, घायल हो गए, अपनी आंखें खोई और मनोवैज्ञानिक नुकसान झेला। यह हमेशा उनकी याद दिलाएगा।

प्रोग्रेसिव कंट्री पार्टी (पीएआईस) के सीनेटर अलेजांद्रो नवारो ने कहा कि वह सीनेट को एक बिल पेश करेंगे जो उन सभी राजनीतिक कैदियों के लिए भी आम-माफी की अनुमति देगा जो उन अपराधों के आरोपी हैं जिन्होंने अपराध नहीं किया था और अपमानजनक प्रिवेंटिव क़ैद का सामना कर चुके हैं।

चिली में नेशनल इंस्टिच्यूट ऑफ ह्यूमन राइट्स (आईएनडीएच) द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार नवउदार अर्थ नीति के ख़िलाफ़ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन शुरु होने के दिन यानी 18 अक्टूबर 2019 और 18 मार्च 2020 के बीच भारी पुलिस दमन के चलते 31 लोग मारे गए, 10,365 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 6,158 गंभीर रूप से घायल हुए, 445 लोगों को आंख में चोट लगी और आंख की रौशनी गंवाई, 520 लोगों को प्रताड़ित किया गया और धमकी दी गई, 197 का यौन उत्पीड़न किया गया और 1,073 लोगों को अत्यधिक बल प्रयोग का सामना करना पड़ा।

Chile
Social rebellion
Chile protests
Progressive Country Party
PAIS

Related Stories

क्या चिली की प्रगतिशील सरकार बोलीविया की समुद्री पहुंच के रास्ते खोलेगी?

यूक्रेन पर रूसी हमला जारी, क्या निकलेगी शांति की राह, चिली-कोलंबिया ने ली लाल करवट

दुनिया भर की: दक्षिण अमेरिका में वाम के भविष्य की दिशा भी तय करेंगे बोरिक

2.2 करोड़ अफ़ग़ानियों को भीषण भुखमरी में धकेला अमेरिका ने, चिले में वाम की ऐतिहासिक जीत

नज़रिया : ग्रेबिएल बोरिक की जीत चिली के वामपंथ के लिए बड़ा मौक़ा

लैटिन अमेरिका दर्शा रहा है कि दक्षिणपंथी उभार स्थायी नहीं है

दुनिया भर की : चिली में वामपंथी छात्र नेता होंगे सबसे युवा राष्ट्रपति

प्रगतिशील शक्तियों ने चिली के कंस्टिट्यूशनल कन्वेंशन में अधिकांश सीटें जीतीं

नवउदारवाद चिली में पैदा हुआ था, चिली में ही नवउदारवाद का अंत होगा!

चिली के लोगों ने सेबेस्टियन पिनेरा और पुलिस के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन तेज़ किया


बाकी खबरें

  • rakeh tikait
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार
    11 Feb 2022
    पहले चरण के मतदान की रपटों से साफ़ है कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण वोटिंग पैटर्न का निर्धारक तत्व नहीं रहा, बल्कि किसान-आंदोलन और मोदी-योगी का दमन, कुशासन, बेरोजगारी, महंगाई ही गेम-चेंजर रहे।
  • BJP
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: भाजपा के घोषणा पत्र में लव-लैंड जिहाद का मुद्दा तो कांग्रेस में सत्ता से दूर रहने की टीस
    11 Feb 2022
    “बीजेपी के घोषणा पत्र का मुख्य आकर्षण कथित लव जिहाद और लैंड जिहाद है। इसी पर उन्हें वोटों का ध्रुवीकरण करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया में लव-लैड जिहाद को…
  • LIC
    वी. श्रीधर
    LIC आईपीओ: सोने की मुर्गी कौड़ी के भाव लगाना
    11 Feb 2022
    जैसा कि मोदी सरकार एलआईसी के आईपीओ को लांच करने की तैयारी में लगी है, जो कि भारत में निजीकरण की अब तक की सबसे बड़ी कवायद है। ऐसे में आशंका है कि इस बेशक़ीमती संस्थान की कीमत को इसके वास्तविक मूल्य से…
  • china olampic
    चार्ल्स जू
    कैसे चीन पश्चिम के लिए ओलंपिक दैत्य बना
    11 Feb 2022
    ओलंपिक का इतिहास, चीन और वैश्विक दक्षिण के संघर्ष को बताता है। यह संघर्ष अमेरिका और दूसरे साम्राज्यवादी देशों द्वारा उन्हें और उनके तंत्र को वैक्लपिक तंत्र की मान्यता देने के बारे में था। 
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : जंगली जानवरों से मुश्किल में किसान, सरकार से भारी नाराज़गी
    11 Feb 2022
    पूरे राज्य के किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, मंडी, बढ़ती खेती लागत के साथ ही पहाड़ों में जंगली जानवरों का प्रकोप और लगातार बंजर होती खेती की ज़मीन जैसे तमाम मुद्दे लिए अहम हैं, जिन्हें इस सरकार ने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License