NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अर्नब को एयरस्ट्राइक की जानकारी की ख़बरों पर आक्रोश जताया
इमरान खान ने अर्नब गोस्वामी और टीवी रेटिंग कंपनी के पूर्व प्रमुख पार्थो दासगुप्ता के बीच वाट्सऐप पर कथित बातचीत के बारे में भारतीय मीडिया में आयी खबरों को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी।
एपी
19 Jan 2021
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अर्नब को एयरस्ट्राइक की जानकारी की ख़बरों पर आक्रोश जताया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक भारतीय टीवी एंकर और मीडिया उद्योग के एक पूर्व कार्यकारी के बीच कथित व्हाट्सएप मैसेज के जरिये हुई बातचीत को लेकर मीडिया में आयी खबरों पर सोमवार को आक्रोश जताया। इन खबरों के अनुसार बातचीत में यह कहा गया है कि 2019 में पाकिस्तान में भारत का एयरस्ट्राइक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनाव में जीत की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए की गई।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने चर्चित भारतीय टीवी एंकर अर्नब गोस्वामी और टीवी रेटिंग कंपनी के पूर्व प्रमुख पार्थो दासगुप्ता के बीच वाट्सऐप पर कथित बातचीत के बारे में भारतीय मीडिया में आयी खबरों को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी।

खबरों के अनुसार इन कथित मैसेज का आदान-प्रदान एयरस्ट्राइक के तीन दिन पहले हुआ। इस बातचीत से यह संकेत मिलता है कि गोस्वामी को एयरस्ट्राइक के बारे में पहले से जानकारी थी और इसे लोकसभा चुनाव में मोदी की फिर से जीत की संभावना बढ़ाने के इरादे से किया गया था।

गोस्वामी रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक हैं और वह मोदी एवं उनकी राष्ट्रवादी नीतियों का समर्थन करने के लिए जाने जाते हैं।

कथित व्हाट्सएप 'चैट' के अनुसार 26 फरवरी 2019 के एयरस्ट्राइक से तीन दिन पहले गोस्वामी ने दासगुप्ता से कहा, ‘‘कुछ बड़ा होगा और सरकार पाकिस्तान पर कुछ इस तरह से हमला करने को लेकर आश्वस्त है जो लोगों को गौरवान्वित करेगा।’’

इस पर दासगुप्ता, गोस्वामी से कहते हैं कि पाकिस्तान पर हमला मोदी को आगामी चुनाव में ‘‘बहुमत’’ दिलाएगा। इसके कुछ महीने बाद मई 2019 के चुनाव में मोदी को प्रचंड जीत मिली और उनकी पार्टी बहुमत के साथ संसद पहुंची।

यह कथित बातचीत मुंबई पुलिस के उस पूरक आरोपपत्र का हिस्सा है जिसे टीवी रेटिंग में कथित हेरफेर के एक अलग मामले में दायर किया गया है।

इस बारे में सोमवार को न तो दासगुप्ता और न ही गोस्वामी ने कोई टिप्पणी की। हालांकि गोस्वामी के रिपब्लिक टीवी ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि पाकिस्तान सरकार उनके खिलाफ साजिश रच रही है।

पाकिस्तान पर फरवरी 2019 की यह एयरस्ट्राइक जम्मू कश्मीर में उसी महीने आतंकवादियों द्वारा किए गए आत्मघाती बम हमले के जवाब में की गयी थी। इस हमले में 40 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। भारत ने इन हमलों के लिए पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद पर आरोप लगाया था और उसने हमले की जिम्मेदारी भी ली थी।

पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद के नेताओं को गिरफ्तार भी किया लेकिन मोदी नीत सरकार ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी ठिकाने को निशाना बनाने की बात कहते हुए वहां रात में एयरस्ट्राइक की।

पाकिस्तान ने कहा कि भारतीय युद्धक विमानों ने जंगल में बम गिराए जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। इसके जवाब में पाकिस्तान ने कश्मीर में भारत के एक विमान को मार गिराया और उसके पायलट को पकड़ लिया जिसे दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए बाद में रिहा कर दिया गया।

खान ने 2019 में संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण में आरोप लगाया था कि मोदी ने ‘‘चुनाव में फायदे के लिए’’ एयरस्ट्राइक का इस्तेमाल किया। खान ने कई ट्वीट किए, उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक समुदाय को भारत के इस विवेकहीन, सैन्य एजेंडे को रोकना होगा, अन्यथा मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इस पूरे इलाके को एक ऐसे विवाद में धकेल देगी जिस पर नियंत्रण पाना असंभव हो जाएगा।’’

पाक प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ हाल ही में भारतीय पत्रकार की बातचीत को लेकर खुलासों ने मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और भारतीय मीडिया के बीच नापाक गठजोड़ को उजागर कर दिया है जिसका इस्तेमाल चुनावी फायदे और पूरे क्षेत्र को अस्थिर करने के इरादे से किया गया।’’

इस कथित बातचीत की भारत में विपक्ष ने भी आलोचना की है और केंद्र सरकार से इस पर जवाब मांगा है।

विपक्षी कांग्रेस ने कहा कि दोनों व्यक्तियों (अर्नब और दासगुप्ता) के बीच हुई बातचीत ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। सरकार (भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार) ने एक तथाकथित पत्रकार को राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित जानकारी लीक कर देश के साथ धोखा किया है।

पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा का तथाकथित पत्रकारों के साथ राष्ट्रविरोधी गठजोड़ देश की सैन्य कार्रवाइयों से संबंधित गोपनीय जानकारियां लीक कर देश की सैन्य शक्ति को कमजोर कर रहा है। ऐसा राष्ट्रविरोधी गठजोड़ देश की सैन्य शक्ति पर आक्रमण कर रहा है।’’

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘सेना की रणनीति एक टीवी चैनल के व्यावसायिक हित को पूरा करने के लिए लीक की गई। इस बारे में मोदी सरकार द्वारा गंभीरता से जांच किए की जाने की जरूरत है।’’

Imran Khan
arnab goswami
Arnab Whatsapp Chat
air strike
Narendra modi
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव: क्या हैं जनता के असली मुद्दे?
    27 Feb 2022
    न्यूज़क्लिक ने उत्तर प्रदेश बनारस विधानसभा में मीलों का सफ़र तय किया, यह जानने की कोशिश थी की आखिर जनता क्या चाहती है? क्या जनता इस बार भी धर्म को सबसे ऊपर रखते हुए अपना मुख्यमंत्री चुनेगी या…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: व्यापारियों का भाजपा पर फूटा गुस्सा
    27 Feb 2022
    अयोध्या में हनुमानगढ़ी के पास स्थित दुकानों पर ख़तरा मंडरा रहा है और वहां के व्यापारी भाजपा से काफी नाराज़ हैं। आखिर ऐसा क्यों है? आइये देखते हैं यह ग्राउंड रिपोर्ट
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: क्या समाजवादी के पक्ष में है जनता ?
    27 Feb 2022
    इस ख़ास बातचीत में परंजॉय गुहा ठाकुरता और विजय शंकर सिंह बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश चुनावों की। विजय शंकर सिंह का मानना है कि इन चुनावों में समाजवादी पार्टी का पलड़ा भारी है।
  • UP
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अब बस दो क़दम और...: यूपी में 5वें चरण का मतदान संपन्न, चित्रकूट-अयोध्या आगे, प्रतापगढ़-प्रयागराज रहे सबसे पीछे
    27 Feb 2022
    यूपी में आज पांचवें चरण का मतदान संपन्न हो गया। अब बस दो कदम यानी दो चरण और बचे हैं। उत्तर प्रदेश में कुल सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं। आज पांचवें चरण में 12 ज़िलों की 61 विधानसभा सीटों पर शाम पांच…
  • यूक्रेन ने रूस के साथ बेलारूस में वार्ता से किया इनकार, रुसी सेना खारकीव में घुसी
    एपी/भाषा
    यूक्रेन ने रूस के साथ बेलारूस में वार्ता से किया इनकार, रुसी सेना खारकीव में घुसी
    27 Feb 2022
    यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनका देश रूस के साथ शांति वार्ता करने के लिए तैयार है लेकिन बेलारूस में नहीं।इसी के साथ यूक्रेन के प्राधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना देश के दूसरे सबसे बड़े शहर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License