NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
पुस्तकें
भारत
राजनीति
नागरिक होने का अधिकार
नागरिकता को लेकर भारत के आम लोगों के बीच चार मशहूर बुद्धिजीवियों ने भारत में नागरिकता का गठन करने वाले उन प्रमुख पहलुओं का गहराई से अध्ययन किया है, जो हाल ही में सत्ता पर काबिज सरकार के विवादास्पद फ़ैसलों के चलते जनसामान्य के बीच तीग्र बहस का विषय रहा है।
रोमिला थापर
09 Aug 2021
नागरिक होने का अधिकार
फ़ोटो: साभार: एलेफ़ बुक कंपनी

नागरिकता को लेकर भारत के आम लोगों के बीच चार मशहूर बुद्धिजीवी भारत में नागरिकता का गठन करने वाले उन प्रमुख पहलुओं का गहराई से अध्ययन किया है, जो हाल ही में सत्ता पर काबिज सरकार के विवादास्पद फ़ैसलों के चलते जनसामान्य के बीच तीग्र बहस का विषय रहा है।

'द राइट टू बी ए सिटिजन' में इतिहासकार रोमिला थापर इस बात की पड़ताल करती हैं कि भारत और बाक़ी दुनिया में नागरिकता कैसे विकसित हुई। इसके अलावा, वह नागरिकों के अधिकारों की जांच करती हैं और अपने नागरिकों के प्रति राज्य के कर्तव्यों का विश्लेषण करती है।

यहां थापर के उसी निबंध से लिया गया निम्नलिखित अंश प्रस्तुत है:

हमने ख़ुद को एक अच्छा संविधान दिया, हमने ख़ुद को नागरिकता अधिनियम, 1955 दिया और तब से लेकर बहुत सारी बातों पर बहसें की हैं। लेकिन, शायद इस पिछली आधी सदी में हम जो कर पाने में नाकाम रहे हैं, वह है-नागरिकता के अर्थ पर ज़ोर देना, ऐसा दोनों ही तरह के लोगों के लिहाज़ से हुआ है-एक तो उन अभिजात्य समूहों के लिहाज़ से, जिनके लिए आज भी माना जाता है कि उनके पुराने विशेषाधिकार क़ायम हैं और दूसरी तरफ़  इससे कहीं ज़्यादा उन लोगों के लिहाज़ से जो आज भी राज्य का नागरिक नहीं,बल्कि ख़ुद को प्रजा ही मानते हैं। हाल और अतीत के बीच के फ़र्क़ पर ज़ोर देना होगा और दोनों को स्पष्ट करना होगा।

नागरिक को, चाहे विशेषाधिकार प्राप्त हो या नहीं, वह अपनी पहली प्राथमिकता, यानी अधिकारों और कर्तव्यों को लेकर मूक नहीं हो सकता है। अगर हम सामाजिक न्याय को अधिकार या स्वतंत्रता या बोलने की आज़ादी के रूप में देखते हैं, तो शासन करने वालों और शासित होने वालों, दोनों को यह समझना होगा कि इस तरह के अधिकार होने और उनका सम्मान करने का मतलब क्या है। जो लोग शासित हैं, उन्हें पिछली आधी सदी में अपने अधिकारों को लेकर सामने आने का शायद ही मौक़ा मिला हो। ऐसे कई मौक़े आये हैं जब शासन करने वालों ने नागरिकों के अधिकारों की अनदेखी की है। राजनेताओं के रूप में सांसद और अलग-अलग प्रशासनिक सेवाओं और क़ानून और व्यवस्था की निगरानी करने वाली सेवाओं और यहां तक कि मीडिया चलाने वालों के लिए भी नागरिक और प्रजा के बीच के इस अंतर को जानना और यह समझना मुफ़ीद होगा कि हम अब प्रजा नहीं, नागरिक हैं।

सवाल पैदा होता है कि गहरी असमानता में घिरे इस समाज में नागरिकता का आख़िर मतलब क्या है? चूंकि हमारे समाज के कामकाज पर इस समय बारीक़ चर्चा हो रही है,इसलिए यह सवाल बार-बार पूछा जा रहा है। उम्मीद की जानी चाहिए कि वंचितों के हालात को बदलने को लेकर वैकल्पिक नीतियों पर गंभीरता से चर्चा की जाये। ऐसी कुछ न्यूनतम मांगें हैं, जिन्हें नागरिकों को अब नागरिक और राज्य के बीच एक सामंजस्यपूर्ण रिश्ते के हिस्से के रूप में बनाना होगा। राज्य को यह समझना होगा कि यह सद्भाव अहम है। इनमें ऐसी मांगें हों, जो गरिमापूर्ण जीवन को सुनिश्चित करे और ऐसी मांगें भी हों, जो विचारशील व्यक्ति को खारिज किये जाने पर रोक लगाये, जैसा कि हमारे समाज में अक्सर होता है। जब समाज के कुलीन तबकों से आने वाले नागरिकों के अधिकारों को इतनी आसानी से खारिज किया जा सकता है, तो उन वंचित लोगों के साथ क्या हो सकता है, इसे सोचकर ही बहुत डर लगता है।

इसके लिए भोजन, पानी और आश्रय के अधिकारों और स्वास्थ्य और शिक्षा के अधिकार पर हमेशा और बार-बार ज़ोर देने की ज़रूरत है, भले ही नागरिक सरकारी क्षेत्र में काम करते हों या फिर किसी निजी एजेंसी में काम करते हो। राज्य को ज़िम्मेदार होना चाहिए और इन अधिकारों को सुनिश्चित करने को लेकर निजी एजेंसी के साथ जो भी व्यवस्था हो सकती है,उसे सुनिश्चित करना चाहिए। इस बात की गारंटी होनी चाहिए कि बहुत ही कम समय की सूचना पर नौकरियों को ख़त्म नहीं किया जा सकता है और एक निर्धारित अवधि के लिए वेतन दिया जाये और राज्य निजी रोज़गार के मामले में भी इसे लागू करे। किसी भी समाज की सेहत तभी दुरुस्त रह सकती है, जबकि सभी के लिए एक अच्छी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो। हम अपनी सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा,जो भले ही निम्न स्तर की सेवा हो,उसे निजी स्वास्थ्य सेवा की ऊंची फीस की मांगों के साथ रौंदने और तबाह करने की अनुमति नहीं दे सकते। अगर हम छात्रों को दिये जाने वाले प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार लाना चाहते हैं,तो नि:शुल्क प्राथमिक शिक्षा ज़रूरी है, ताकि यह काम ठीक से हो सके और सबके पास विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार हो।

यह हर एक नागरिक के लिए पूरी तरह न्यूनतम अधिकार है। इन्हें संरक्षक के रूप में देखे जाने वाले राज्य के कृपालु हृदय से निकली उदारता के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। राज्य अब संरक्षक नहीं रहा क्योंकि नागरिक ने ही तो राज्य की स्थापना की है। ये वे अधिकार हैं, जिन्हें राज्य की तरफ़ से नागरिकों को मुहैया कराया जाना ज़रूरी है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय का अधिकार इन सभी अधिकारों के लिए भी अहम हैं क्योंकि इससे अधिकारों की धारणा की अहमितत रेखांकित होगी। नागरिकता में ये तमाम अधिकार शामिल हैं, इस बात को उन लोगों को समझाना होगा, जिन्होंने ख़ुद को महज़ प्रजा के रूप में देखा है। हालांकि उन्हें यह विश्वास दिलाया जाना भी ज़रूरी है कि वे इन अधिकारों के हक़दार हैं क्योंकि उन्हें तो यह पता ही नहीं कि उनके पास ये ज़रूरी अधिकार भी हैं।

यह एलेफ़ बुक कंपनी से प्रकाशित ऑन सिटिजनशिप (2021) में रोमिला थापर के निबंध का एक अंश है। प्रकाशक की अनुमति से इसे यहां पुनर्प्रकाशित किया गया है।

रोमिला थापर नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में इतिहास की अवकाश प्राप्त प्रोफ़ेसर(Professor Emerita) हैं। इन्हें 1983 में भारतीय इतिहास कांग्रेस की जनरल प्रेसिडेंट और 1999 में ब्रिटिश एकेडमी का फ़ेलो चुना गया था। 2008 में इन्हें यूएस लाइब्रेरी ऑफ़ कांग्रेस के प्रतिष्ठित उस क्लूज़ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जिसे नोबल पुरस्कार के अंतर्गत नहीं आने वाले विषयों में आजीवन उपलब्धि के सम्मान में दिया जाने वाला एक पूरक नोबेल पुरस्कार के रूप में देखा जाता है।

साभार: इंडियन कल्चरल फ़ोरम

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल आलेख को पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें

The Right to be a Citizen

On Citizenship
Citizenship in India
The Right to be a Citizen
Romila thapar
Citizenship Act

Related Stories

नागरिकता और संविधान


बाकी खबरें

  • job advertisement
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की शर्तों का विरोध, इंटरव्यू के 100 नंबर पर न हो जाए खेल!
    21 Dec 2021
    इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सैकड़ों अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को एक ज्ञापन भेजा है। इसमें नियुक्ति का आधार एपीआई और साक्षात्कार बनाए जाने को नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के…
  •  Jayant and Akhilesh
    असद शेख़
    मुज़फ़्फ़रनगर: क्या सपा-रालोद गठबंधन किसी भी सीट से मुस्लिम उम्मीदवार नहीं देगा?
    21 Dec 2021
    चुनाव विश्लेषण: सपा-रालोद गठबंधन की ओर से ज़िले में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार के चुनाव लड़ने की फिलहाल में कोई स्थिति बनती हुई नज़र नहीं रही है। हालांकि किसी भी पार्टी ने अपने टिकट फाइनल नहीं किए हैं,…
  • Tamil Nadu
    नीलाबंरन ए
    कच्चे माल की कीमतों में भारी वृद्धि से एमएसएमई क्षेत्र प्रभावित, विरोध में उद्यमियों ने बंद किये शटर
    21 Dec 2021
    विमुद्रीकरण, जीएसटी के हड़बड़ी में क्रियान्वयन, और बिना सोचे-विचारे कोविड-19 लॉकडाउन को लागू करने के कारण गंभीर झटके झेलने के बाद अब कच्चे माल की कीमतों में भारी वृद्धि के चलते एमएसएमई उद्योग का साँस…
  • covid
    एपी/भाषा
    अमेरिका में कोविड-19 के 75 प्रतिशत मामले ओमीक्रॉन स्वरूप के, ऑस्ट्रेलिया में भी मामले बढ़े
    21 Dec 2021
    अमेरिका के टेक्सास राज्य में ओमीक्रॉन से एक मरीज की मौत भी हो गयी है। अमेरिका में ओमीक्रॉन से से मौत का यह पहला मामला है। 
  • LIC
    गौरव गुलमोहर
    बुंदेलखंड में LIC के नाम पर घोटाला, अपने पैसों के लिए भटक रहे हैं ग्रामीण
    21 Dec 2021
    एलआईसी एजेंट गिरोह द्वारा हजारों लोगों का बीमा किया गया और उस बीमा को बिना ग्राहक की अनुमति के बीच में ही लोन में बदल दिया गया। इस तरह यह काम बांदा जिले में एलआईसी के अंतर्गत लम्बे समय से हो रहा है।…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License