NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
न्यूज़क्लिक के साथ आए लेखक संगठन; कहा- अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सरकारी हमले के ख़िलाफ़ हम एकजुट
“हम अभिव्यक्ति की आज़ादी को कुचलने के लिए प्रवर्तन निदेशालय के इस्तेमाल की निंदा करते हैं और ज़ोर देकर कहना चाहते हैं कि प्रवर्तन निदेशालय को अपना काम ज़रूर करना चाहिए, पर जाँच को उत्पीड़न का हथियार बनाना हर तरह से निंदनीय है।”
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 Feb 2021
न्यूज़क्लिक के साथ आए लेखक संगठन; कहा- अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सरकारी हमले के ख़िलाफ़ हम एकजुट

देश के प्रमुख कवि-लेखकों और संस्कृतिकर्मियों के संगठनों ने न्यूज़क्लिक पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी की निंदा करते हुए इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर प्रहार बताया है।

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार, 9 फरवरी की सुबह न्यूज़क्लिक के दफ़्तर और प्रमुख संपादक प्रबीर पुरकायस्थ और संपादक प्रांजल सहित इसके निदेशकों के घरों पर छापेमारी की। आपको मालूम हो कि अन्य जन मुद्दों के अलावा न्यूज़क्लिक इस समय दिल्ली की सीमाओं समेत देशभर में चल रहे किसान आंदोलन का व्यापक कवरेज़ कर रहा है। इसके चलते हाल में इस स्वतंत्र समाचार वेबसाइट और यू-ट्यूब पोर्टल की पाठक और दर्शक संख्या में भारी इजाफ़ा हुआ है।

न्यूज़क्लिक ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि, “सत्य की जीत होगी। हमें न्याय के तंत्र पर पूरा भरोसा है।”

दलित लेखक संघ, प्रगतिशील लेखक संघ, जन संस्कृति मंच, इप्टा, प्रतिरोध का सिनेमा, न्यू सोशलिस्ट इनीशिएटिव और जनवादी लेखक संघ ने एक संयुक्त बयान जारी करके कहा है कि मोदी सरकार शुरुआत से ही सच का साथ देनेवाले पत्रकारों और मीडिया संस्थानों को निशाने पर लेती आई है। प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग, पुलिस—इन सभी महकमों का इस्तेमाल निडर मीडिया को डराने-धमकाने और ग़लत मामलों में फँसाने में किया जाता रहा है।

पूरा बयान इस प्रकार है:-

प्रवर्तन निदेशालय  द्वारा 09/02/2021 को स्वतंत्र मीडिया पोर्टल ‘न्यूज़क्लिक’ के दफ़्तर पर तथा उसके स्वत्वाधिकारी, निदेशकों और सम्बद्ध पत्रकारों के घरों पर छापे डालना बेबाक पत्रकारिता का दमन करने की कोशिशों की सबसे ताज़ा कड़ी है। मोदी सरकार शुरुआत से ही सच का साथ देनेवाले पत्रकारों और मीडिया संस्थानों को निशाने पर लेती आई है। प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग, पुलिस—इन सभी महकमों का इस्तेमाल निडर मीडिया को डराने-धमकाने और ग़लत मामलों में फँसाने में किया जाता रहा है। सीएए विरोधी आंदोलन और किसान आंदोलन के साथ इस तरह की दमनकारी हरकतों में और तेज़ी आई है।

ज़्यादा दिन नहीं हुए, अपनी आलोचनात्मक धार के लिए सुपरिचित छह पत्रकारों पर राष्ट्रद्रोह के आरोप के साथ एफआईआर दर्ज की गई थी। सिंघु बॉर्डर से पत्रकारों की गिरफ़्तारियाँ भी हुईं। कश्मीर में पत्रकारों का उत्पीड़न लगातार जारी है और उत्तर प्रदेश में हाथरस मामले की रिपोर्टिंग करते पत्रकारों को फ़र्ज़ी आरोपों के तहत गिरफ़्तार किए जाने की घटना भी अभी पुरानी नहीं पड़ी है।

‘न्यूज़क्लिक’ एक ऐसा मीडिया पोर्टल है जो इस सरकारी दहशत के माहौल में निर्भीकता से सच को लोगों तक पहुँचाता रहा है। सरकार की गोद में बैठकर लोकतंत्र की जड़ें खोदनेवाले मीडिया संस्थानों के मुक़ाबले ‘न्यूज़क्लिक’ मीडिया जगत के उस छोटे हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है जिस पर भारतीय लोकतंत्र की उम्मीदें क़ायम हैं। उसके खिलाफ़ यह जाँच सरकार द्वारा उत्पीड़न की जानी-पहचानी चाल के निर्लज्ज इस्तेमाल का नमूना है।

 हम अभिव्यक्ति की आज़ादी को कुचलने के लिए प्रवर्तन निदेशालय के इस्तेमाल की निंदा करते हैं और ज़ोर देकर कहना चाहते हैं कि प्रवर्तन निदेशालय को अपना काम ज़रूर करना चाहिए, पर जाँच को उत्पीड़न का हथियार बनाना हर तरह से निंदनीय है।

जारीकर्त्ता:

जन संस्कृति मंच | दलित लेखक संघ | प्रगतिशील लेखक संघ | इप्टा | प्रतिरोध का सिनेमा | न्यू सोशलिस्ट इनीशिएटिव | जनवादी लेखक संघ  

इसे भी पढ़ें : ‘सच की जीत होगी, हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है'

Enforcement Directorate
Newsclick
Prabir Purkayastha
ED Raids

Related Stories

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन शोधन के मामले में तलब किया

झारखंडः आईएएस पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी दूसरे दिन भी जारी, क़रीबी सीए के घर से 19.31 करोड़ कैश बरामद

ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत से संबंधित संपत्ति कुर्क की

महाराष्ट्र: फडणवीस के खिलाफ याचिकाएं दाखिल करने वाले वकील के आवास पर ईडी का छापा

ख़बरों के आगे-पीछे: विपक्ष को पोस्टल बैलेट में खेल होने का डर

हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पर कहा

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक से ईडी कर रही है पूछताछ

अवैध रेत खनन मामला: ईडी ने पंजाब में कई स्थानों पर की छापेमारी

लक्ष्मी जी और ईडी का छापा


बाकी खबरें

  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: न कान्हा मिले, न राम...योगी जी की घर वापसी!
    15 Jan 2022
    गोदी मीडिया के ज़रिये बहुत ज़ोर से माहौल बनाया गया था कि योगी आदित्यनाथ जी, अयोध्या से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इससे पहले एक सांसद जी के सपने के जरिये कहलवाया गया था कि भगवान कृष्ण चाहते हैं कि योगी…
  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: यूपी में 80 बनाम 20 का असल मतलब है सामाजिक न्याय बनाम हिन्दुत्व की लड़ाई
    15 Jan 2022
    क्या उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सोशल इंजीनियरिंग बिखर गई है। क्या उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मंडल बनाम कमंडल का दौर लौट आया है। क्या सामाजिक न्याय की राजनीति हिन्दुत्व की राजनीति को एक बार फिर…
  • congress
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सीएम चन्नी को चमकौर साहिब से टिकट
    15 Jan 2022
    पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। देखिए प्रमुख लोगों को कहां से मिला है टिकट
  • bjp
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव:  बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी
    15 Jan 2022
    यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार: फिर सामने आया कोरोना टीकाकरण फ़र्ज़ीवाड़ा, वैक्सीन लगने से पहले ही आ गया सर्टिफिकेट
    15 Jan 2022
    राजधानी पटना में टीकाकरण के फर्जीवाड़े का एक बार फिर मामला सामने आया है जहां टीका लगने से पहले ही सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। जब पीड़ित पीएचसी गया तो अस्पताल के कर्मचारी उसे ही ग़लत ठहराने लगे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License