NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अदालत ने हेराल्ड मामले में सोनिया, राहुल गांधी और अन्य को जवाब के लिए समय दिया
न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने मामले को 18 मई को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।
भाषा
12 Apr 2021
अदालत ने हेराल्ड मामले में सोनिया, राहुल गांधी और अन्य को जवाब के लिए समय दिया

नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की एक याचिका पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके पुत्र राहुल गांधी और अन्य आरोपियों को जवाब दाखिल करने का सोमवार को और समय दिया।

न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने मामले को 18 मई को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

कांग्रेस नेताओं की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता आर एस चीमा और तरन्नुम चीमा ने अदालत को बताया कि कोविड-19 के कारण कार्यालय बंद रहने से वे जवाब नहीं दाखिल कर पाए हैं। उन्होंने और समय देने का अनुरोध किया।

उच्च न्यायालय ने स्वामी की याचिका पर 22 फरवरी को सोनिया, राहुल, एआईसीसी महासचिव ऑस्कर फर्नांडीस, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा और यंग इंडियन (वाईआई) को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा था एवं तब तक निचली अदालत की सुनवाई पर रोक लगा दी थी।

स्वामी ने निचली अदालत के 11 फरवरी के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया था। निचली अदालत ने सोनिया, राहुल तथा मामले में अन्य आरोपियों पर मुकदमा चलाने के लिए साक्ष्य से जुड़ी स्वामी की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था।

निचली अदालत ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 244 के तहत स्वामी की याचिका पर मामले में उनसे जिरह खत्म होने के बाद विचार किया जाएगा।

स्वामी ने उच्चतम न्यायालय के महासचिव (रजिस्ट्री अधिकारी), उप भूमि और विकास अधिकारी और आयकर विभाग के उपायुक्त समेत कुछ गवाहों को तलब किए जाने और मामले से जुड़े कुछ दस्तावेज मुहैया कराने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया है।

भाजपा नेता ने निचली अदालत में दायर निजी आपराधिक शिकायत में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा अन्य लोगों पर नेशनल हेराल्ड के जरिए धोखाधड़ी एवं अनुचित तरीके से धन प्राप्त करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

मामले में सभी सात आरोपियों सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ऑस्कर फर्नांडीस, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा और यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड ने उनके खिलाफ लगाये गये आरोपों को खारिज किया है।

अदालत ने कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन के बाद नेशनल हेराल्ड मामले में उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही समाप्त कर दी थी।

sonia gandhi
Rahul Gandhi
Herald case

Related Stories

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन शोधन के मामले में तलब किया

कांग्रेस के चिंतन शिविर का क्या असर रहा? 3 मुख्य नेताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ

पीएम मोदी को नेहरू से इतनी दिक़्क़त क्यों है?

भाजपा-विरोध की राजनीति पर राहुल गांधी ने गहरी चोट पहुंचाई है

हार्दिक पटेल का अगला राजनीतिक ठिकाना... भाजपा या AAP?

भाजपा से मुकाबला कर पाएगी कांग्रेस ?

विश्लेषण: कांग्रेस के ‘चिंतन शिविर’ से क्या निकला?

कांग्रेस का उदयपुर चिंतन शिविर: क्या सुधरेगी कांग्रेस?

इतिहास कहता है- ‘’चिंतन शिविर’’ भी नहीं बदल सका कांग्रेस की किस्मत


बाकी खबरें

  • फिर एक बार, Middle Class का बुरा हाल
    न्यूज़क्लिक टीम
    फिर एक बार, Middle Class का बुरा हाल
    29 May 2021
    कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने एक बार फिर देश को घेर रखा है। पहले लॉकडाउन के दौरान अमीर और अमीर हो गए वहीँ मिडिल क्लास और ग़रीब तबके का बुरा हाल हुआ। इस बार फिर क्या वही दोहराया जा रहा है ? नज़र डाल…
  • कोविड-19 : मानसिक रूप से बीमार लोगों के इलाज में नीति और व्यवहार में फ़र्क़
    संदीपन तालुकदार
    कोविड-19 : मानसिक रूप से बीमार लोगों के इलाज में नीति और व्यवहार में फ़र्क़
    29 May 2021
    समूचे भारत में ऐसे बेशुमार मामले मिल जाएंगे जिनके बारे में आंकड़ों का बेहद अभाव है और जिसका परिणाम हमारी जानकारी और रोगों की चिकित्सा के प्रबंधन में एक गंभीर अंतर के रूप में सामने आता है
  • रूस और चीन के साथ संपर्क बनाए रखना चाहते हैं बाइडेन
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस और चीन के साथ संपर्क बनाए रखना चाहते हैं बाइडेन
    29 May 2021
    अगर पिछले चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों को एकसाथ भी मिला दिया जाए, तो भी बाइडेन ओवल ऑफ़िस में उनसे ज़्यादा अनुभव लेकर आए हैं।
  • दिल्ली नगर निगमों और सरकार की लापरवाही से रोज़ जा रही हैं सफाई कर्मियों की जान: एसकेयू
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली नगर निगमों और सरकार की लापरवाही से रोज़ जा रही हैं सफाई कर्मियों की जान: एसकेयू
    29 May 2021
    रिपोर्ट के मुताबिक़ तीनों नगर निगमों में कुल 94 कर्मचारियों की मौत कोरोना से हुई है जबकि इसमें 39 सफ़ाई कर्मचारी है। यूनियन ने कहा जिनकी महामारी के दौरान मृत्यु हुई है, सरकार और निगम उन सभी सफाई…
  • Rajkumar Aggarwal
    भाषा
    यूपी: बेटे की मौत को लेकर अस्पताल के ख़िलाफ़ शिकायत तक दर्ज नहीं करा पा रहा भाजपा विधायक
    29 May 2021
    विधायक का कहना है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन 26 अप्रैल को दी गई तहरीर पर अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License