NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अदालत ने पत्रकार अब्देलकरिम ज़ेगिलेचे की सजा घटाकर एक साल की
ज़ेगिलेचे को छह महीने तक जेल में सजा काटने के बाद इस साल दिसंबर में रिहा होने की उम्मीद है।
पीपल्स डिस्पैच
09 Nov 2020
अब्देलकरिम ज़ेगिलेचे

अल्जीरिया की एक अदालत ने रविवार 8 नवंबर को पत्रकार अब्देलकरिम ज़ेगिलेचे की सज़ा की अवधि को घटाकर एक साल कर दिया। जिसमें छह महीने जेल में बिताने हैं। जेल अधिकार समूह के अनुसार इस साल अगस्त महीने में दो साल की जेल की सजा के ख़िलाफ़ अपील के बाद ये फैसला आया है।

अल्जीरियाई क़ैदी के अधिकार समूह सीएनएलडी (नेशनल कमेटी फॉर लिबरेशन ऑफ डिटेनीज) ने कहा है कि ज़ेगिलेचे की सजा में कमी होने के मद्देनज़र छह महीने की जेल की सजा पूरी होने के बाद दिसंबर में रिहा करने की उम्मीद है।

ज़ेगिलेचे को 23 जून से प्री-ट्रायल डिटेंशन में जेल में रखा जा रहा था और उन पर कई गंभीर आपराधिक आरोप लगाए गए थे जिसमें "राष्ट्रीय एकता को कमज़ोर करना" और "गणतंत्र के राष्ट्रपति के व्यक्तित्व को विकृत करना" जिसके लिए अभियोजन पक्ष ने अदालत से कहा था कि इस दोष के लिए तीन साल की कठोर सजा दी जाए।

ज़ेगिलेचे अल्जीरियाई ऑनलाइन रेडियो चैनल रेडियो सर्बाकेन (Sarbacane) के प्रमुख हैं और अल्जीरिया की सत्ता-विरोधी हिरक आंदोलन के लंबे समय से सक्रिय समर्थक रहे हैं। इस आंदोलन ने पिछले साल अल्जीरियाई तानाशाह-राष्ट्रपति अब्देलअज़ीज़ बाउटेफ्लिका को सफल तरीके से उखाड़ फेंका था। उनके रेडियो चैनल ने आम अलजीरियाई लोगों के लिए हिरक कार्यकर्ताओं और नेताओं को विचार और एजेंडे को प्रस्तुत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य किया। इसके कारण ज़ेगिलेचे उन अल्जीरियाई सरकारी अधिकारियों का निशाना बन गए जो पहले से ही सश्कत लोगों और सत्ता के ख़िलाफ़ आलोचनात्मक और विरोध की आवाज़ को दबा रहे थे।

राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने की नई अल्जीरियाई सरकार ने हिरक आंदोलन, इसके नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों के साथ-साथ अन्य विपक्षी लोगों और आलोचकों जैसे पत्रकारों, वकीलों, ब्लॉगरों इत्यादि पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जेगिलेचे उन पत्रकारों में से हैं जिन पर लीगल और फिजिकल दोनों तरीके से हमले किए गए। जेगिलेचे के मामले में उनके रेडियो स्टेशन का ऑपरेशन बंद करने के लिए मजबूर करते हुए अल्जीरियाई सुरक्षा बलों ने उनके रेडियों स्टेशन और कार्यस्थल पर छापे मारे और ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से उपकरण और आधिकारिक दस्तावेज़ ले गए। अल्जीरियाई अधिकारियों ने बाद में रेडियो स्टेशन के लिए ऑपरेटिंग लाइसेंस को भी निलंबित कर दिया और विरोध को कुचलने के प्रयास में ज़ेगिलेचे के ख़िलाफ़ इन आपराधिक आरोपों को लगाया।

algiria
Algirian Journalist
Abdelmadjid Tebboune
Algirian Protest

Related Stories

अल्जीरिया में पत्रकारों ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी उत्पीड़न का विरोध किया

पिछले हफ़्ते अल्जीरिया में गिरफ़्तार हुए 23 हिरक प्रदर्शनकारियों ने भूख हड़ताल शुरु की

अल्जीरिया : राष्ट्रपति का संसद भंग करने का ऐलान, समय से पहले चुनाव की उम्मीद

अल्जीरियाः अदालत ने हिरक आंदोलन के प्रदर्शनकारी यासीन मेबार्की को 10 साल जेल की सज़ा सुनाई

अल्जीरियाः नवंबर में जनमत संग्रह के बाद जल्द संसदीय चुनाव


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    आंगनवाड़ी की महिलाएं बार-बार सड़कों पर उतरने को क्यों हैं मजबूर?
    23 Feb 2022
    प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा घोषणाओं और आश्वासनों के बावजूद उन्हें अभी तक उनका सही बकाया नहीं मिला है। एक ओर दिल्ली सरकार ने उनका मानदेय घटा दिया है तो…
  • nawab malik
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पर कहा
    23 Feb 2022
    लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने मीडिया से कहा, '' हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम झुकेंगे नहीं।'' इसके बाद ईडी अधिकारी मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल…
  • SKM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल: बीरभूम के किसानों की ज़मीन हड़पने के ख़िलाफ़ साथ आया SKM, कहा- आजीविका छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए
    23 Feb 2022
    एसकेएम ने पश्चिम बंगाल से आ रही रिपोर्टों को गम्भीरता से नोट किया है कि बीरभूम जिले के देवचा-पंचमी-हरिनसिंह-दीवानगंज क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार द्वारा घोषित "मुआवजे पैकेज" को ही स्वीकार करने…
  • राजस्थान विधानसभा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में अगले साल सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां और पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा
    23 Feb 2022
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्तवर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कर्मचारियों के लिए आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इसी…
  • चित्र साभार: द ट्रिब्यून इंडिया
    भाषा
    रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया
    23 Feb 2022
    फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने एकल न्यायाधीश वाली पीठ के 23 अक्टूबर 2019 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें और गूगल की अनुषंगी कंपनी यूट्यूब को रामदेव के खिलाफ मानहानिकारक आरोपों वाले वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License