NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दंगे की आग में घर जला, लेकिन नई किलकारी ने फिर जगाई जीने की उम्मीद 
इस सब भयानक घटनाओं से बचते हुए परवीन ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
भाषा
28 Feb 2020
Shabana Parveen

दिल्ली :  दिल्ली के करावल नगर की रहने वाली 30 वर्षीय गर्भवती शबाना परवीन के लिए सोमवार की रात कोई आम रात नहीं बल्कि ख़ौफ़ की रात थी। दंगाई भीड़ उनके घर में घुसी और उन्हें तथा उनके पति को पीटने लगी और घर को आग के हवाले कर दिया।

इस सब भयानक घटनाओं से बचते हुए परवीन ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। तमाम दुखों के बावजूद ऐसी स्थिति में स्वस्थ बच्चे का जन्म किसी चमत्कार से कम नहीं है इसलिए बच्चे के घरवाले उसे ‘चमत्कारी बच्चा’ कह रहे हैं।

सोमवार रात में परवीन, उनके पति, दो बच्चे और उनकी सास घर में सो रहे थे तभी भीड़ उनके घर घुस आई।

उस भयानक रात का मंजर बताते हुए परवीन की सास नशीमा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘उन्होंने धार्मिक गालियां दी, मेरे बेटे को मारा, कुछ ने बहू को भी पेट पर मारा... जब मैं उसे बचाने गई तो वे लोग मुझ पर भी लपके...हमने सोच लिया था कि हम अब नहीं बचेंगे लेकिन अल्लाह की मेहरबानी थी कि हम दंगाइयों के हाथ से बच गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम परवीन को पास के अस्पताल लेकर गए थे लेकिन डॉक्टरों ने हमें अल-हिंद अस्पताल जाने को कहा जहां बुधवार को उसने बच्चे को जन्म दिया।’’

यह परिवार दशकों से इस घर में रहता आया था लेकिन अब वह घर खाक में तब्दील हो चुका है और उसके साथ ही सारा सामान। लेकिन इस बच्चे के जन्म ने सारी तकलीफों के बाद भी मुस्कुराने की वजह दे दी है।

नशीमा ने कहा कि उन्हें कुछ पता नहीं है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह कहां जाएंगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘ सब खाक हो गया। कुछ नहीं बचा। हो सकेगा तो किसी रिश्तेदार के यहां जाएंगे और देखेंगे कि दोबारा जिंदगी कैसे पटरी पर लाते हैं।’’

छह साल का अली अपने एक दिन के भाई का हाथ पकड़े हुए उसके माथे को सहला रहा है। अली कहता है, ‘‘ मैं इसका हमेशा ख्याल रखूंगा, किसी भी मुसीबत से हमेशा उसकी हिफाजत करूंगा।’’

Delhi Violence
Shabana Parveen
Newborn Baby
communal violence
Communal riots
hindu-muslim

Related Stories

कानपुर हिंसा: दोषियों पर गैंगस्टर के तहत मुकदमे का आदेश... नूपुर शर्मा पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं!

बनारस में ये हैं इंसानियत की भाषा सिखाने वाले मज़हबी मरकज़

मध्य प्रदेश : खरगोन हिंसा के एक महीने बाद नीमच में दो समुदायों के बीच टकराव

बढ़ती नफ़रत के बीच भाईचारे का स्तंभ 'लखनऊ का बड़ा मंगल'

रुड़की : दंगा पीड़ित मुस्लिम परिवार ने घर के बाहर लिखा 'यह मकान बिकाऊ है', पुलिस-प्रशासन ने मिटाया

जोधपुर में कर्फ्यू जारी, उपद्रव के आरोप में 97 गिरफ़्तार

उमर खालिद पर क्यों आग बबूला हो रही है अदालत?

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

बिना अनुमति जुलूस और भड़काऊ नारों से भड़का दंगा


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,067 नए मामले, 40 मरीज़ों की मौत
    20 Apr 2022
    देश की राजधानी दिल्ली में आज फिर कोरोना के नए मामले में बढ़ोतरी हुई है | दिल्ली में 24 घंटों में कोरोना के 632 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही देश के अन्य राज्यों में कोरोना के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ने…
  • जेनिफ़र हॉलेस
    यूक्रेन युद्ध: क्या गेहूं का संकट मध्य पूर्व के देशों को अधिक खाद्य स्वतंत्र बनाएगा?
    20 Apr 2022
    मध्य पूर्वी देश आने वाले गेहूं की कमी का मुकाबला करने के लिए अपनी खाद्य क्षमता को बढ़ा रहे हैं। लेकिन कुछ उत्साहजनक पहलों के बावजूद, मौजूदा चुनौतियां खाद्य संप्रभुता को लगभग असंभव बना रही हैं – ख़ास…
  • शारिब अहमद खान
    तालिबान को सत्ता संभाले 200 से ज़्यादा दिन लेकिन लड़कियों को नहीं मिल पा रही शिक्षा
    20 Apr 2022
    अफ़ग़ानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा हासिल करने पर तालिबानी सरकार द्वारा रोक लगाए हुए 200 दिनों से ज़्यादा बीत चुके हैं। यह रोक अभी भी बदस्तूर जारी है।
  • जितेन्द्र कुमार
    मुसलमानों के ख़िलाफ़ हो रही हिंसा पर अखिलेश व मायावती क्यों चुप हैं?
    20 Apr 2022
    समाजवादी पार्टी या बहुजन समाज पार्टी के नेताओं की सबसे बड़ी परेशानी यही है कि वे संस्कृति के सवाल को ठीक से समझ ही नहीं पा रहे हैं। सामाजिक न्याय व हिन्दुत्व एक दूसरे का विरोधी है फिर भी मुसलमानों के…
  • jahangirpuri
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बर : VHP की दिल्ली पुलिस को धमकी, गृह मंत्री रहे चुप, प्रतिरोध में हुईं आवाज़ें तेज़
    19 Apr 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने नफ़रती राजनीति के बेशर्म राजनीतिक कनेक्शन को कुछ तस्वीरों-घटनाओं के साथ सामने रखा। साथ ही इसके विरोध में उठे विपक्षी दलों के स्वरों को लोकतंत्र को जिंदा रखने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License