NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
रिपब्लिकन सीनेटरों के पक्ष में मतदान करने के बाद ट्रंप पर महाभियोग का ट्रायल आगे बढ़ा
रिपब्लिकन पार्टी के छह सीनेटरों ने डेमोक्रेट के साथ मतदान किया ताकि ट्रायल को आगे बढ़ाया जा सके। कार्यालय के बाहर महाभियोग की सुनवाई का सामना करने वाले ट्रंप पहले राष्ट्रपति होंगे।
पीपल्स डिस्पैच
10 Feb 2021
 रिपब्लिकन सीनेटरों के पक्ष में मतदान करने के बाद ट्रंप पर महाभियोग का ट्रायल आगे बढ़ा

ट्रायल के पक्ष में डेमोक्रेट्स के साथ रिपब्लिकन सिनेटरों के समूह द्वारा मतदान करने के बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का दूसरा महाभियोग ट्रायल शुरु हुआ। अमेरिका की सीनेट की कार्यवाही के पहले दिन बुधवार 10 जनवरी को सीनेटरों ने ट्रायल के पक्ष में 56-44 से मतदान किया। अदालत में ट्रायल कार्यवाही की अनुमति के लिए पचास डेमोक्रेट्स के साथ छह रिपब्लिकन भी शामिल हुए।

ट्रम्प के पद छोड़ने से महज एक हफ्ते पहले ही अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा महाभियोग का एक अनुच्छेद पारित किया गया था जिसमें उन पर 6 जनवरी को कैपिटल दंगा में उनकी भूमिका के लिए विद्रोह को उकसाने का आरोप लगाया था।

महाभियोग के प्रबंधकों ने कहा है कि दंगा के दिन ट्रम्प का भाषण उनके समर्थकों के लिए था, जो 2020 के राष्ट्रपति चुनाव परिणामों के प्रमाणन के दौरान रैली के लिए 6 जनवरी को व्हाइट हाउस और कैपिटल भवन के बाहर इकट्ठा हुए, जिसने दंगा भड़काया।

प्रबंधकों ने अतीत के बयानों और चुनाव के परिणामों को पलटने के उनके प्रशासन के लंबे इतिहास को बताने के लिए चुनावों के परिणाम को नजरअंदाज करने के प्रयासों के संदर्भ में प्रमुख दक्षिणपंथी श्वेत वर्चस्ववादी समूह द्वारा आयोजित रैली को उनका संबोधन दिया।

बुधवार से शुरू हुए इस मामले में प्रबंधक महाभियोग के इस अनुच्छेद के तहत दोषी ठहराने के लिए मामला पेश करेंगे जिसके बाद ट्रम्प की कानूनी टीम द्वारा इस तरह के फैसले के खिलाफ तर्क दिए जाएंगे। दोनों पक्षों के पास कुल 16 घंटे होंगे जिसके बाद सीनेट के पास दोनों पक्षों से सवाल करने के लिए कुल चार घंटे होंगे, जिसके बाद समापन तर्क वितर्क के लिए प्रत्येक के पास चार घंटे होंगे।

ट्रम्प ऐसे राष्ट्रपति होंगे जिनपर उनके कार्यकाल के दौरान दो बार महाभियोग चलाया गया और ऐसे पहले राष्ट्रपति होंगे जिन्हें कार्यालय के बाहर महाभियोग ट्रायल का सामना करना पड़ा है।

ट्रम्प को दोषी ठहराने वाली सीनेट की संभावनाएं यह देखते हुए निशक्त है कि दो-तिहाई सीनेटरों को पक्ष में मतदान करने की आवश्यकता है। 100 सदस्यीय सीनेट वर्तमान में दोनों पार्टियों के बीच 50-50 मतों से बीचो बीच विभाजित है।

 

impeachment trial on Trump
Republican senators
USA

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

अमेरिकी आधिपत्य का मुकाबला करने के लिए प्रगतिशील नज़रिया देता पीपल्स समिट फ़ॉर डेमोक्रेसी

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

पश्चिम बनाम रूस मसले पर भारत की दुविधा

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

क्यों बाइडेन पश्चिम एशिया को अपनी तरफ़ नहीं कर पा रहे हैं?

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

सऊदी अरब और चीन: अब सबसे अच्छे नए दोस्त?


बाकी खबरें

  • ukraine russia
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन पर रूसी हमला जारी, क्या निकलेगी शांति की राह, चिली-कोलंबिया ने ली लाल करवट
    15 Mar 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में, वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने यूक्रेन पर रूसी हमले के 20वें दिन शांति के आसार को टटोला न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ के साथ। इसके अलावा, चर्चा की दो लातिन…
  • citu
    न्यूज़क्लिक टीम
    स्कीम वर्कर्स संसद मार्च: लड़ाई मूलभूत अधिकारों के लिए है
    15 Mar 2022
    CITU के आह्वान पर आज सैकड़ों की संख्या में स्कीम वर्कर्स ने संसद मार्च किया और स्मृति ईरानी से मुलाकात की. आखिर क्या है उनकी मांग? क्यों आंदोलनरत हैं स्कीम वर्कर्स ? पेश है न्यूज़क्लिक की ग्राउंड…
  • yogi
    रवि शंकर दुबे
    चुनाव तो जीत गई, मगर क्या पिछले वादे निभाएगी भाजपा?
    15 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भले ही भाजपा ने जीत लिया हो लेकिन मुद्दे जस के तस खड़े हैं। ऐसे में भाजपा की नई सरकार के सामने लोकसभा 2024 के लिए तमाम चुनौतियां होने वाली हैं।
  • मुकुल सरल
    कश्मीर फाइल्स: आपके आंसू सेलेक्टिव हैं संघी महाराज, कभी बहते हैं, और अक्सर नहीं बहते
    15 Mar 2022
    क्या आप कश्मीर में पंडितों के नरसंहार के लिए, उनके पलायन के लिए मुसलमानों को ज़िम्मेदार नहीं मानते—पड़ोसी ने गोली की तरह सवाल दागा।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः खेग्रामस व मनरेगा मज़दूर सभा का मांगों को लेकर पटना में प्रदर्शन
    15 Mar 2022
    "बिहार में मनरेगा मजदूरी मार्केट दर से काफी कम है। मनरेगा में सौ दिनों के काम की बात है और सम्मानजनक पैसा भी नहीं मिलता है।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License