NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फ़िलीपींस में आतंकवादियों की सूची की व्यापक निंदा की गई
फ़िलीपींस में एंटी टेररिस्ट काउंसिल ने हाल में जारी सूची में 19 लोगों को शामिल किया है जिसको लेकर शांति संगठनों, मानवाधिकार समूहों और एक्टिविस्टों ने इसकी निंदा की है।
पीपल्स डिस्पैच
17 May 2021
फ़िलीपींस में आतंकवादियों की सूची की व्यापक निंदा की गई

फिलीपींस में एक्टिविस्ट और नागरिक समाज समूह एंटी-टेररिस्ट काउंसिल (एटीसी) द्वारा प्रकाशित "आतंकवादियों" की नई सूची के खिलाफ सामने आए हैं। रविवार 16 मई को, फिलीपीन इक्यूमेनिकल पीस प्लेटफॉर्म (पीईपीपी) पिछले सप्ताह एटीसी द्वारा 19 "आतंकवादियों" की सूची को प्रकाशित करने के खिलाफ बयान देने वाला नवीनतम समूह है जो फिलीपींस की प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों और मोरो राष्ट्रवादी समूहों के सदस्यों में से हैं। इसमें पीस एक्टिविस्ट भी शामिल हैं।

पीईपीपी चर्च-आधारित विभिन्न समूहों का एक गठबंधन है जो शांति प्रक्रिया और हिंसा को समाप्त करने की वकालत करता है। बयान में पीईपीपी ने रोड्रिगो डुटेर्टे सरकार और सीपीपी के बीच निष्क्रिय शांति प्रक्रिया को लेकर "दूरगामी और प्रतिकूल परिणामों" की चेतावनी दी। नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ द फिलीपींस (एनडीएफपी) द्वारा सीपीपी का प्रतिनिधित्व किया जाता है।

इस बयान में शांति का आह्वान किया गया है "जो न केवल असंतोष की आवाज़ को दबा रहा है और आतंकवादियों के रूप में परिभाषित लोगों जीवन को नष्ट कर रहा है और जेलों में कैद कर रहा है बल्कि शांति जो असहमति के मूल कारणों को संबोधित करती है और बातचीत के माध्यम से समाधान चाहती है उसे भी दबा रहा है।"

13 मई को आतंकवादियों की सूची के प्रकाशन के बाद से नागरिक समाज समूहों ने हिंसा की संभावित वृद्धि और सरकारी निकायों द्वारा एक्टिविस्ट को निशाना बनाए जाने पर चिंता जताई है। इसने एटीसी के कामकाज में पीछे की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया है जो विवादास्पद आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत काम करती है।

एटीसी द्वारा आतंकवादियों के रूप में नाम लिए गए लोगों में पीस एक्टिविस्ट भी शामिल हैं जो सरकार और कम्युनिस्ट विद्रोहियों के बीच शांति प्रक्रिया को पुनर्जीवित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। नाम लिए गए कई एक्टिविस्ट अभी भी कानूनी रूप से काम कर रहे हैं और पहले सरकारी अधिकारियों द्वारा "रेड-टैग" किए गए हैं जिससे हमलों और उत्पीड़न को बढ़ावा मिला है।

नाम जोड़े गए एक्टिविस्टों में से एक आतंकवाद विरोधी अधिनियम मामले में याचिकाकर्ता हैं जिसको लकेर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। एटीए के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वालों सहित कई लॉयर मूवमेंट्स ने इस निर्णय को भी "रेड-टैगिंग" बताया है।

लंबे समय से राजनीतिक कैदी विंसेंटे लैडलैड की पत्नी फिदेस लिम ने कहा, "यह उस संकल्प का सार है जो एंटी टेररिज्म एक्ट की पेटेंट असंवैधानिकता के अंतिम निर्धारण को दरकिनार करने के लिए चल रहे सुप्रीम कोर्ट के विचार-विमर्श पर दुर्भावनापूर्ण रूप से उचित समय से पहले किया गया है।" फिदेस पीस एक्टिविस्ट हैं जिनका नाम एटीसी द्वारा आतंकवादी के रूप में शामिल किया गया है जबकि उनके मामले की अदालत में सुनवाई चल रही है।

Philippines
Anti Terrorist Council
PEPP
NDFP

Related Stories

फ़िलीपींस ने प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी की राजनीतिक शाखा को "आतंकवादी" घोषित किया

फ़िलीपींस : सेना की गोलीबारी में एक नाबालिग़ सहित 3 आदिवासी मारे गए

फ़िलीपींस में पुलिस की छापेमारी में एक गिरफ़्तार और दो शांति कार्यकर्ताओं की मौत

फ़िलीपींस : 10 दिनों में 1,00,000 नए मामले, लॉकडाउन अगले सप्ताह तक बढ़ाया गया

9 राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाली पुलिस छापेमारी के मुद्दे पर डुटेर्टे सरकार के ख़िलाफ़ रोष

फ़िलीपींस के सेक्रेटरी ऑफ़ जस्टिस ने एंटी ड्रग ऑपरेशन में पुलिस की ग़लती मानी

विस्थापित जनजातीय छात्रों के स्कूल पर पुलिस छापेमारी को लेकर फ़िलीपींस में नाराज़गी

फ़िलिपींस : देश के क्रूर आतंकवाद विरोधी क़ानून के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

फ़िलीपींस : विश्वविद्यालयों ने "रेड-टैगिंग" पर सरकार के बयान की निंदा की

फ़िलीपींस के सांसद और एक्टिविस्ट ने नेताओं की हत्याओं की जांच की मांग की


बाकी खबरें

  • Banaras
    विजय विनीत
    EXCLUSIVE: जब बदहाल हैं तो कैसे कह दें कि मोदी वाले 'अच्छे दिन' आ गए!
    29 Dec 2021
    बनारस में गंगा घाटों के किनारे रहने वाले निषाद समाज की कई औरतों से "न्यूज़क्लिक" ने बातचीत की और यह भी जानने का प्रयास किया कि चुनावी जंग में हवा की रुख किधर मुड़ रहा है तो जवाब मिला, "औरतों की ओर।" …
  • VK
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड की पॉलिटिकल कॉमेडी/ट्रेजडी!: खूब हंसे हरक और धामी और ‘समंदर में तैरने’ निकले हरीश रावत
    29 Dec 2021
     एक बड़ी सी मेज़ के गार्जियन वाली चेयर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठे थे। बगल वाली कुर्सी पर, भाजपा हो या कांग्रेस की सरकार, मंत्री बने रहने वाले डॉ.
  • left
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    संविधान और जनविरोधी रास्ते पर चल रही है शिवराज सरकार : माकपा
    29 Dec 2021
    माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा है कि विधानसभा सभा सत्र में भी साबित हो गया है कि यह सरकार किस प्रकार विधायकों के भी अभिव्यक्ति के अधिकार का हनन कर रही है।
  • (अ)धर्म संसद: “नरम हिंदुत्व की राजनीति के सहारे कांग्रेस नहीं लड़ सकती भाजपा की सांप्रदायिकता से”
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    (अ)धर्म संसद: “नरम हिंदुत्व की राजनीति के सहारे कांग्रेस नहीं लड़ सकती भाजपा की सांप्रदायिकता से”
    29 Dec 2021
    छत्तीसगढ़ माकपा ने कहा कि एक राजनीतिक पार्टी के रूप में अब कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि 'नरम हिंदुत्व' की राजनीति का सहारा लेकर, साधु-संतों की आवभगत करके और राम के नाम का जाप करके भाजपा की…
  • नया भारत-नई शिक्षा!: अमित शाह की ABCD के जवाब में अखिलेश की ABCD
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नया भारत-नई शिक्षा!: अमित शाह की ABCD के जवाब में अखिलेश की ABCD
    29 Dec 2021
    यूपी में अमित शाह समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए नई ABCD पढ़ा रहे हैं तो अखिलेश यादव भी उन्हीं के अंदाज़ में पलटवार कर रहे हैं। अब बच्चे कन्फ्यूज़ न हों इसलिए आप ही चुनाव में सही फ़ैसला लेकर उनका…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License