NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
हैती के लोग अपने संविधान की रक्षा के लिए लामबंद हुए, दुनिया भर के संगठनों ने एकजुटता दिखाई
दुनिया भर के विभिन्न सामाजिक और प्रगतिशील संगठनों ने हैती के लोगों के संघर्ष का समर्थन करने के लिए विश्व के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया और डी-फैक्टो राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे सरकार को हटाने की मांग की।
पीपल्स डिस्पैच
30 Mar 2021
हैती के लोग अपने संविधान की रक्षा के लिए लामबंद हुए, दुनिया भर के संगठनों ने एकजुटता दिखाई

गत 29 मार्च को जनमत संग्रह का 34 वां सालगिरह मनाया गया। इसके चलते वर्ष 1987 में हैती का संविधान अंगीकार किया गया था। ऐतिहासिक उपलब्धि की याद में और वर्तमान अवैध सरकार के अधीन इसके खिलाफ हमले के मद्देनजर हैती के हजारों लोग संविधान की रक्षा में और इसे स्थानांतरित करने के लिए राष्ट्रपति शासन की वापसी के लिए प्रस्तुत नए संविधान को लेकर डी-फैक्टो प्रेसिडेंट जोवेनेल मोइसे के निर्णय को खारिज करने के लिए देश भर की सड़कों पर उतर आए।

ये संविधान 29 मार्च 1987 को अपनाया गया था। यह 1986 के लोकतांत्रिक आंदोलन की मुख्य उपलब्धि है। इस आंदोलन के चलते 29 साल के डुवेलियर परिवार की तानाशाही का पतन हुआ था।

राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस के साथ-साथ अन्य शहरों में भी कई प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि मोइसे संविधान का सम्मान करें और राष्ट्रपति पद छोड़ें क्योंकि उनका कार्यकाल 7 फरवरी को आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। उन्होंने मोइसे से अपना समर्थन वापस लेने के लिए अमेरिकी सरकार, यूएन और ओएएस से भी मांग की है। मोइसे का कार्यकाल समाप्त हो गया है और जनवरी 2020 से एक आदेश के जरिए पद पर बने हुए हैं।

इस बीच दुनिया भर के विभिन्न सामाजिक और प्रगतिशील संगठनों ने 29 मार्च को हैती के साथ अंतर्राष्ट्रीय एकता दिवस का आह्वान किया और विश्व के विभिन्न हिस्सों में हैती के लोगों के संघर्ष का समर्थन करने के लिए प्रदर्शन किया।

मोइसे की तानाशाही, अमेरिकी साम्राज्यवाद और हैती में लूटपाट को समाप्त करने की मांग के लिए कई देशों में सॉलिडरीटी प्रोग्राम का आयोजन किया गया था।

विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने अमेरिकी दूतावासों, संयुक्त राष्ट्र और ओएएल कार्यालयों के बाहर हैती में इनके हस्तक्षेप की समाप्ति और हैती लोगों के आत्मनिर्णय और संप्रभुता के लिए सम्मान को लेकर प्रदर्शन किया।

लोगों ने अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया नेटवर्क पर #NoDictatorshipInHaiti, #DownWithUSImperialism, #LongLiveHaiti, #FreeHaiti #HandsOffHaiti, #HaCantBreathe जैसे हैशटैग चलाए।

हैती के हालात की निंदा की करते हुए और सरकार से मोइसे सरकार को मान्यता देने से रोकने का आग्रह करते हुए कुछ संगठनों ने अपनी सरकारों को पत्र लिखा है।

Haiti
Haiti constitution
Haiti Protest
Jovenel Moïse

Related Stories

राष्ट्रपति की हत्या मामले में पीएम पर संदेह के चलते हैती में सियासी घमासान तेज़

हैती की राजनीतिक शक्तियों ने संक्रमणकालीन सरकार पर समझौता किया

पड़ताल दुनिया की- हत्या और शोषण के बीच फंसा हैती

हैती के डी-फैक्टो प्रेसिडेंट जोवेनेल मोइसे की हत्या

जोवेनेल मोइसे ने ट्रांजिशनल सरकार बनाने की मांग को खारिज किया

जेवेनेल मोइसे की तानाशाही के ख़िलाफ़ हैती के लोग फिर हुए लामबंद

तानाशाही और साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ हैती में विरोध प्रदर्शन जारी

जोवेनेेेल मोइसे की तानाशाही के ख़िलाफ़ हैती के लोगों का विरोध जारी

हैतीः राष्ट्रपति जोवेनेल के ख़िलाफ़ राष्ट्रव्यापी आंदोलन के लिए विपक्ष का आह्वान

हैती के लोगों ने राष्ट्रपति जोवेनेले मोइसे के ख़िलाफ़ संघर्ष तेज किया


बाकी खबरें

  • वसीम अकरम त्यागी
    विशेष: कौन लौटाएगा अब्दुल सुब्हान के आठ साल, कौन लौटाएगा वो पहली सी ज़िंदगी
    26 May 2022
    अब्दुल सुब्हान वही शख्स हैं जिन्होंने अपनी ज़िंदगी के बेशक़ीमती आठ साल आतंकवाद के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बिताए हैं। 10 मई 2022 को वे आतंकवाद के आरोपों से बरी होकर अपने गांव पहुंचे हैं।
  • एम. के. भद्रकुमार
    हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईपीईएफ़ पर दूसरे देशों को साथ लाना कठिन कार्य होगा
    26 May 2022
    "इंडो-पैसिफ़िक इकनॉमिक फ़्रेमवर्क" बाइडेन प्रशासन द्वारा व्याकुल होकर उठाया गया कदम दिखाई देता है, जिसकी मंशा एशिया में चीन को संतुलित करने वाले विश्वसनीय साझेदार के तौर पर अमेरिका की आर्थिक स्थिति को…
  • अनिल जैन
    मोदी के आठ साल: सांप्रदायिक नफ़रत और हिंसा पर क्यों नहीं टूटती चुप्पी?
    26 May 2022
    इन आठ सालों के दौरान मोदी सरकार के एक हाथ में विकास का झंडा, दूसरे हाथ में नफ़रत का एजेंडा और होठों पर हिंदुत्ववादी राष्ट्रवाद का मंत्र रहा है।
  • सोनिया यादव
    क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?
    26 May 2022
    एक बार फिर यूपी पुलिस की दबिश सवालों के घेरे में है। बागपत में जिले के छपरौली क्षेत्र में पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी की मां और दो बहनों द्वारा कथित तौर पर जहर खाने से मौत मामला सामने आया है।
  • सी. सरतचंद
    विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान
    26 May 2022
    युद्ध ने खाद्य संकट को और तीक्ष्ण कर दिया है, लेकिन इसे खत्म करने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका को सबसे पहले इस बात को समझना होगा कि यूक्रेन में जारी संघर्ष का कोई भी सैन्य समाधान रूस की हार की इसकी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License