NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
भोजन सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के साथ छठा ईरानी जहाज़ वेनेज़ुएला पहुंचा
भोजन सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं का ताज़ा खेप वेनेज़ुएला में एक नए ईरानी सुपरमार्केट के खोलने में मदद करेगा।
पीपल्स डिस्पैच
22 Jun 2020
ईरानी जहाज़ वेनेज़ुएला पहुंचा

भोजन सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के साथ एक ईरानी मालवाहक जहाज़ वेनेजुएला के बंदरगाह पर रविवार 21 जून को पहुंच गया। गोल्सन नाम का ये मालवाहक जहाज़ ला गुएरा बंदरगाह पहुंचा और यह उन पांच शिपमेंट में से पहला है जो वेनेजुएला में ईरानी सुपरमार्केट का आउटलेट खोलने के लिए आवश्यक वस्तुओं को लेकर पहुंचा है। ईरान से वेनेजुएला तक 1.5 मिलियन बैरल पेट्रोल ले जाने वाले पांच सुपरटैंकरों के सफल तरीके से पहुंच जाने के एक महीने बाद ये नया शिपमेंट पहुंचा है।

इस शिपमेंट का विवरण अभी तक ईरान या वेनेजुएला द्वारा नहीं दिया जा सका है, लेकिन काराकस में स्थित ईरानी दूतावास ने शनिवार 20 जून को गोल्सन के पहुंचने की पुष्टि की है। संयुक्त राज्य अमेरिका में कयास लगाए गए हैं कि इस शिपमेंट में वेनेजुएला में तेल शोधन क्षमताओं को अपग्रेड करने के लिए उपकरण भी हो सकते हैं।

ईरान और वेनेजुएला दोनों ही अमेरिका से एकतरफा आर्थिक प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिरता और आवश्यक वस्तुओं तक पहुंच प्रभावित हो रही है। वेनेजुएला बहुत ज़्यादा प्रभावित हुआ है क्योंकि इन प्रतिबंधों के कारण इसके शोधन क्षमताओं की नुकसान हुआ है और इसकी अपतटीय रिफाइनरियों और संपत्तियों को ज़ब्त कर लिया गया है। इससे एक ऐसी स्थिति पैदा हो गई है कि तेल उत्पादक होने के बावजूद इस देश को ईंधन की भारी कमी का सामना करना पड़ा है।

22 मई से 26 मई के बीच पहुंचे पेट्रोल शिपमेंट ने वेनेजुएला को अपने बाज़ार में ईंधन की भारी कमी को पूरा करने में मदद की थी। तब से दोनों देशों ने ईरान के अधिक ईंधन के बोझ को कम करने और वेनेजुएला में आपूर्ति की समस्याओं को कम करने के लिए ईंधन की निरंतर आपूर्ति के लिए सहमति व्यक्त की है।

दोनों देशों के बीच बढ़ता हुआ द्विपक्षीय व्यापार अमेरिका के लिए चिंता का विषय रहा है। रिपोर्टों के अनुसार यूएस इस स्थिति पर बारीकी से नज़र बनाए हुए है। अमेरिका ने पहले तेल शिपमेंट के पिछले खेप को वेनेजुएला तक पहुंचने से रोकने की धमकी दी थी जिसकी ईरान और वेनेजुएला द्वारा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर निंदा की गई थी।

IRAN
Iranian ship
Venezuela
food and other essentials
International news

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

ईरानी नागरिक एक बार फिर सड़कों पर, आम ज़रूरत की वस्तुओं के दामों में अचानक 300% की वृद्धि

असद ने फिर सीरिया के ईरान से रिश्तों की नई शुरुआत की

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

वेनेज़ुएला ने ह्यूगो शावेज़ के ख़िलाफ़ असफल तख़्तापलट की 20वीं वर्षगांठ मनाई

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ज़ेलेंस्की ने बाइडेन के रूस पर युद्ध को बकवास बताया


बाकी खबरें

  • अनिल अंशुमन
    झारखंड: हेमंत सरकार की वादाख़िलाफ़ी के विरोध में, भूख हड़ताल पर पोषण सखी
    04 Mar 2022
    विगत 23 फ़रवरी से झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ के आह्वान पर प्रदेश की पोषण सखी कार्यकर्ताएं विधान सभा के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हुई हैं।
  • health sector in up
    राज कुमार
    यूपी चुनाव : माताओं-बच्चों के स्वास्थ्य की हर तरह से अनदेखी
    04 Mar 2022
    देश में डिलीवरी के दौरान मातृ मृत्यु दर 113 है। जबकि उत्तर प्रदेश में यही आंकड़ा देश की औसत दर से कहीं ज़्यादा 197 है। मातृ मृत्यु दर के मामले में उत्तर प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है।
  • Mirzapur
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी चुनाव : मिर्ज़ापुर के ग़रीबों में है किडनी स्टोन की बड़ी समस्या
    04 Mar 2022
    जिले में किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी के मामले बहुत अधिक हैं, और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के चलते पहले से ही दुखी लोगों की आर्थिक स्थिति ओर ख़राब हो रही है।
  • workers
    अजय कुमार
    सरकार की रणनीति है कि बेरोज़गारी का हल डॉक्टर बनाकर नहीं बल्कि मज़दूर बनाकर निकाला जाए!
    04 Mar 2022
    मंदिर मस्जिद के झगड़े में उलझी जनता की बेरोज़गारी डॉक्टर बनाकर नहीं, बल्कि मनरेगा जैसी योजनाएं बनाकर हल की जाती हैं।
  • manipur election
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर चुनाव: भाजपा के धनबल-भ्रष्ट दावों की काट है जनता का घोषणापत्र
    03 Mar 2022
    ख़ास इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकारा भाषा सिंह ने बातचीत की ह्यूमन राइट्स अलर्ट के बबलू लोइतोंगबन से। आप भी सुनिए मणिपुर के राजनीतिक माहौल में मानवाधिकारों पर छाए ख़ौफ़ के साये के बारे में बेबाक बातचीत।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License