NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मुसलमानों के जनसंहार का ख़तरा और भारत गणराज्य
देश में मुसलमानों के जनसंहार या क़त्ल-ए-आम का ख़तरा वाक़ई गंभीर है, और इसे लेकर देश-विदेश में चेतावनियां दी जाने लगी हैं। इन चेतावनियों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।
अजय सिंह
25 Jan 2022
genocide
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार: Aljazeera

देश के संविधान में घोषित लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष भारत गणराज्य क्या अब ‘कट्टर हिटलरी हिंदू राष्ट्र राज्य’ और ‘मुस्लिम जनसंहार (जेनोसाइड) का गणराज्य’ बनने जा रहा है? लेखक-विचारक आनंद तेलतुंबडे ने जिस तरह 2018 में ‘रिपब्लिक ऑफ़ कास्ट’ (जाति का गणराज्य) नामक किताब लिखी थी, क्या उसी तरह अब ‘रिपब्लिक ऑफ़ जेनोसाइड’ (जनसंहार का गणराज्य) शीर्षक से किताब लिखने का वक़्त आ गया है?

भारत के गणराज्य बनने और संविधान लागू होने के 72 साल बाद इन सवालों से हमें रूबरू होना पड़ रहा है। यह गहरी विडंबना है कि इस बार का गणतंत्र दिवस यह ‘तोहफ़ा’ लेकर आया है।

देश में मुसलमानों के जनसंहार या क़त्ल-ए-आम का ख़तरा वाक़ई गंभीर है, और इसे लेकर देश-विदेश में चेतावनियां दी जाने लगी हैं। इन चेतावनियों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। क्योंकि जो शुरुआती संकेत मिल रहे हैं, उनसे पता चलता है कि हिंदू जनमानस में लंबे समय से पैठ जमाये मुस्लिम-घृणा को अब मुसलमानों का जनसंहार करने की संभावना और औचित्य तक पहुंचा दिया गया है—बेहद डरावने और घृणास्पद ढंग से।

दिसंबर 2021 में हरिद्वार में जो तथाकथित धर्म संसद हुई, जिसमें मुसलमानों का जनसंहार करने की खुली अपील जारी की गयी, उसे और उसके बाद की मुस्लिम-विरोधी घटनाओं को केंद्र सरकार और भाजपा-शासित राज्य सरकारों की शह साफ़-साफ़ दिखायी दे रही है। प्रधानमंत्री ने मुसलमानों का क़त्ल-ए-आम करने की सार्वजनिक अपील पर एक लफ़्ज तक नहीं कहा। जिन लोगों ने य़ह अपील जारी की, उनके ख़िलाफ़ गंभीर दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई।

केंद्र में क़रीब आठ सालों से कट्टर हिंदुत्ववादी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और कट्टर हिंदुत्ववादी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। यह हिंदुत्ववाद अपने भीतर फ़ासीवाद को समेटे हुए है और इस्लाम धर्म व मुसलमान इसके मुख्य निशाने पर हैं।

हरिद्वार के जमावड़े के कुछ दिन बाद पत्रकार व टेलीविज़न प्रस्तुतकर्ता करन थापर ने डिजिटल समाचार माध्यम ‘द वायर’ के लिए दो ख़ास व्यक्तियों से बातचीत की। इनमें से एक थे, हिंदी फ़िल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह। और दूसरे थे, अमेरिकी संस्था ‘जेनोसाइड वाच’ के संस्थापक ग्रेगरी स्टेनटन। यह संस्था दुनिया भर में जनसंहारों पर नज़र रखती है और भावी जनसंहारों के बारे में चेतावनियां देती है।

इसे भी पढ़ें :   घर वापसी से नरसंहार तक भारत का सफ़र

करन थापर से बातचीत में नसीरुद्दीन शाह ने इस बात पर गहरी निराशा जतायी कि हरिद्वार घोषणा के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने कोई कार्रवाई नहीं की और वह पूरी तरह इस मसले पर ख़ामोश रहे। नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि मुसलमानों का जनसंहार करने की सार्वजनिक घोषणा के प्रति मोदी की चुप्पी से लगता है कि वह इसका समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि इस घोषणा से मुसलमानों में गहरा ख़ौफ व असुरक्षा का भाव पैदा हो गया है, और इससे गृहयुद्ध की स्थिति पैदा हो सकती है।

ग्रेगरी स्टेनटन ने करन थापर से बातचीत में बहुत साफ़ लहजे में कहाः ‘हम चेतावनी दे रहे हैं कि भारत में मुसलमानों का क़त्ल-ए-आम कभी भी शुरू हो सकता है।’ उन्होने कहा कि भारतीय राज्य असम व भारत के हिस्से वाले कश्मीर में मुसलमानों के जनसंहार के शुरुआती लक्षण और प्रक्रियाएं दिखायी दे रही हैं।

ग्रेगरी स्टेनटन का कहना था कि 2019 में जम्मू-कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 को ख़त्म करने और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) बनाने का साफ़ मक़सद था, मुसलमानों को निशाना बनाना। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के मुताबिक देश धर्मनिरपेक्ष गणराज्य है, यह हिंदू राष्ट्र नहीं है, हालांकि इसे हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश हो रही है, और यह संविधान-विरोधी क़दम है।

मुश्किल यह है कि मुसलमानों का जनसंहार करने की अपील का किसी भी विपक्षी राजनीतिक पार्टी ने—वाम को छोड़कर—न तो विरोध किया, न निंदा की, न इसके विरोध में जन कार्रवाई की। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, आदि—सभी पार्टियां इस मुद्दे पर पूरी तरह ख़ामोश रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह! वाम को छोड़कर बाक़ी सभी को हिंदुत्ववाद किसी-न-किसी रूप में भाता है, और इसीलिए वे मुसलमानों के जनसंहार के गंभीर ख़तरे की तरफ़ से उदासीन हैं।

(लेखक कवि व राजनीतिक विश्लेषक हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

इसे भी पढ़ें: हिंदुत्व नहीं, बल्कि नए दृष्टिकोण वाला सामाजिक विज्ञान ही दिमाग को उपनिवेश से मुक्त कर सकता है

Gregory Stanton
genocide
Hindutva
Narendra modi
Amit Shah
BJP
Muslims
RSS
Ghar Wapsi

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा


बाकी खबरें

  • Supreme Court Asks: Why no Arrest in Lakhimpur Killings?
    न्यूज़क्लिक टीम
    सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: लखीमपुर में गिरफ्तारी क्यों नहीं ?
    07 Oct 2021
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस कार्यक्रम में अभिसार शर्मा लखीमपुर मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में बात कर रहे हैं, और बात कर रहे हैं कि किस तरह बीजेपी के प्रवक्ता लगतार किसानों को टारगेट कर…
  • Tribal Settlement Near Tamil Nadu Temple Uprooted
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु: उजाड़ दी गईं मंदिर से सटी आदिवासी बस्तियां 
    07 Oct 2021
    11 इरुलर आदिवासी परिवारों ने आरोप लगाया है कि यह जगह उन्हें स्थायी रिहाइश के लिए जमीन के पट्टे दिए जाने तक रहने के लिए दी गई थी।
  • SC
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर नरसंहार: न्यायालय ने उप्र सरकार से पूछा क्या आरोपी गिरफ़्तार किए गए हैं?
    07 Oct 2021
    प्रधान न्यायाधीश एन वी रमणा, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पेश हुए वकील को इस बारे में स्थिति रिपोर्ट में जानकारी देने का निर्देश दिया।
  • delhi violence
    सबरंग इंडिया
    दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस की जांच की आलोचना करने वाले जज का ट्रांसफर
    07 Oct 2021
    अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने पिछले कुछ महीनों में दिल्ली पुलिस के कई अधिकारियों को फटकार लगाई थी, और कुछ मामलों में पुलिस गवाहों की विश्वसनीयता पर संदेह करते हुए जमानत भी दे दी थी।
  •  15 killed in road accident in Uttar Pradesh's Barabanki
    भाषा
    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत
    07 Oct 2021
    बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के बबुरी गांव के निकट वॉल्वो बस और ट्रक की भीषण टक्कर से बस में सवार 15 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गये।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License