NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राजधानी में युवा पूछ रहे 'दिल्ली सरकार कहां हैं हमारा रोज़गार'?
"विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े हुए पदों पर भर्ती पर रोक लगा रखी है। वेतन में कटौती की जा रही है। काम के घंटे बढ़ाए जा रहे हैं। बेरोजगारी और मंहगाई अपनी चरम सीमा पर है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Sep 2021
राजधानी में युवा पूछ रहे 'दिल्ली सरकार कहां हैं हमारा रोज़गार'?

भारत की जनवादी नौजवान सभा ( DYFI) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर का घेराव का आह्वान किया है। उनका कहना है कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार भी नौजवानों के सवालों पर चुप्पी साधे हुए है। उसने अपने कार्यकाल में न तो युवाओं को नौकरियां दी और न ही ठेके कर्मियों को पक्का किया है। इसलिए हमने उनके खिलाफ भी अपना मोर्चा खोला है।

DYFI की दिल्ली राज्य कमेटी ने अपने बयान में कहा है कि खाली पड़े हुए लाखों पदों पर जल्द भर्ती, बेरोजगारी भत्ता ₹5000 देने, स्कूलों में परीक्षा फीस खत्म करने, सरकारी स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने, सिविल डिफेंस और ठेका कर्मचारियों को पक्की नौकरी देने की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और एलजी को दिल्ली के युवाओं का मांग पत्र भेजा। दिल्ली सरकार से युवाओं के इस मांग पत्र पर विचार करने के लिए मिलने का समय मांगा है। अगर सरकार इन समस्याओं पर विचार नहीं करती तो आने वाली 12 सितंबर 2021 को दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

भारत की जनवादी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष संजय सिंह और अमन सैनी ने संयुक्त बयान में कहा गया है कि मोदी सरकार हो या केजरीवाल सरकार, दोनों सरकारें दिल्ली के युवाओं के साथ धोखा कर रही हैं। चुनाव के समय युवाओं को नौकरी देने का वादा करते हैं और चुनाव के बाद सब भूल जाते हैं। सरकार की रोजगार विरोधी नीतियों के चलते युवाओं की स्थिति और ज्यादा भयानक हो गई है।

अमन सैनी ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए बताया कि विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े हुए पदों पर भर्ती पर रोक लगा रखी गई है। वेतन में कटौती की जा रही है। काम के घंटे बढ़ाए जा रहे हैं। बेरोजगारी और मंहगाई अपनी चरम सीमा पर है। आज दिल्ली सरकार के अंतर्गत विभिन्न सरकारी विभागों में 50 प्रतिशत (लगभग 1 लाख) पद खाली हैं और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लगभग 9 लाख पद खाली पड़े हुए हैं। आज देश मे कम से कम 60 लाख कर्मचारियों की जरूरत है! केन्द्र और राज्य सरकार इन खाली पड़े हुए लाखों पदों पर तुरंत भर्ती करें।

DYFI ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के युवाओं के विभिन्न समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र तैयार किया है जिसको लेकर वो दिल्ली के विभिन्न इलाकों में दिल्ली सरकार जवाब दो, कहां हैं हमारा रोजगार? कहां है हमारा स्वास्थ्य? अभियान चला रही है। इसके साथ ही वो मोदी और केजरीवाल सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ दिल्ली भर में युवाओं के साथ मींटिग कर रही है। उसने पर्चा वितरण भी करने का दावा किया है। इससे पहले वो विधायक और सांसदों को इन मांगों को लेकर ज्ञापन भी देगी।

उनकी मुख्य माँगे इस प्रकार है -

• खाली पड़े हुए दिल्ली सरकार के अंतर्गत 1 लाख और केंद्र सरकार के स्तर पर 9 लाख पदों पर तुरंत भर्ती हो।

• भगत सिंह शहरी रोजगार गारंटी योजना कानून बनाओ

• युवाओं को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए बेरोजगारी भत्ता प्रतिमाह 5000 रूपये दो

• ठेका प्रथा बंद करो, स्थाई स्वरूप वाले काम में लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करो

• सिविल डिफेन्स में काम कर रहे युवाओं की नौकरी को स्थाई करो

• सरकारी स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करो।

• स्कूलों में परीक्षा फीस को खत्म कर के.जी. से पी.जी. तक शिक्षा मुफ्त करो

• हर ब्लाक स्तर पर कम से कम सरकारी कॉलेज, पुस्तकालय और खेलकूद के लिए मैदान का प्रबन्ध करो

• सभी को राशन किट वितरित किया जाए जिसमें गेंहू व चावल के साथ-साथ दाल, खाद्य, तेल, चीनी, नमक, मसाले, साबुन व वाशिंग पाउडर भी हो।

• चार लेबर कोड्स रद्द करो

वैसे केंद्र और दिल्ली दोनों ही सरकार बेरोज़गारी को रोक पाने में असफल रही है। पहले से बेरोज़गारी का संकट झेल रहे लोगों पर ये कोरोना माहमारी ने और भी मुश्किलें पैदा कर दी हैं। पूरे देश में ही बेरोजगारी अपने चरम पर है। मोदी सरकार जो वादा करके आयी थी कि वो नौजवानों को दो करोड़ नौकरियां हर साल देगी, लेकिन वो अभी तक ऐसा नहीं कर पाई है। इसी तरह देश की राजधानी में दिल्ली की सत्ता पर काबिज़ आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी पाने पहले पांच सालो में आठ लाख नौकरियां देने का वाद किया था। हालाँकि वो पिछले कुछ सालों से नौकरी के सवाल पर कुछ भी बोलने से बचती रही है। उसने अपने अंतिम चुनावी घोषणा पत्र में इसका जिक्र तक नहीं किया था।   

DYFI
Democratic Youth Federation of India
Delhi
Arvind Kejriwal
AAP
unemployment

Related Stories

डरावना आर्थिक संकट: न तो ख़रीदने की ताक़त, न कोई नौकरी, और उस पर बढ़ती कीमतें

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

धनशोधन क़ानून के तहत ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया

मोदी@8: भाजपा की 'कल्याण' और 'सेवा' की बात

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश


बाकी खबरें

  • Mirganj Redlight Area
    विजय विनीत
    मीरगंज रेडलाइट एरियाः देह व्यापार में धकेली गईं 200 से ज़्यादा महिलाओं को आख़िर कैसे मिला इंसाफ़?
    31 Jan 2022
    EXCUSIVE:  यह दुनिया में सबसे बड़ा मामला है,  जिसमें एक साथ 41 मानव तस्करों को कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई है। इसी प्रकरण में आगरा के राजकीय नारी संरक्षण गृह की अधीक्षक गीता राकेश को…
  • Hum Bharat Ke Log
    कुमुदिनी पति
    विशेष: लड़ेगी आधी आबादी, लड़ेंगे हम भारत के लोग!
    31 Jan 2022
    सचमुच हम भारत के लोग.....हम देश की आधी आबादी आज इतिहास के किस मोड़ पर खड़े हैं? जो हो रहा है वह अप्रत्याशित है!
  • akhilesh
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    बहस: अखिलेश यादव अभिमन्यु बनेंगे या अर्जुन!
    31 Jan 2022
    अगर भाजपा और संघ के प्रचारकों के दावों पर जाएं तो उन्हें यकीन है कि अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह की तरह राजनीति के सभी दांव जानने वाले ज़मीनी नेता नहीं हैं। सात चरणों में होने वाले यूपी के…
  •  Julian Assange
    अब्दुल रहमान
    पत्रकारिता एवं जन-आंदोलनों के पक्ष में विकीलीक्स का अतुलनीय योगदान 
    31 Jan 2022
    विकीलीक्स द्वारा साझा की गई जानकारी ने दमनकारी सरकारों की कथनी और करनी के बीच अंतर और उनके सावधानीपूर्वक तैयार किये गये आख्यानों का भंडाफोड़ कर उनके खिलाफ प्रतिरोध को सशक्त बनाने का काम किया है। 
  • reclaim republic
    लाल बहादुर सिंह
    देश बड़े छात्र-युवा उभार और राष्ट्रीय आंदोलन की ओर बढ़ रहा है
    31 Jan 2022
    अभी जो युवाओं के आक्रोश का विस्फोट हुआ उसके पीछे मामला तो रेलवे की कुछ परीक्षाओं का था, लेकिन आंदोलन का विस्तार और आवेग यह बता रहा है कि यह महज़ एक परीक्षा नहीं वरन रोज़गार व नौकरियों को लेकर युवाओं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License