NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
सांसद गिरिराज सिंह के उकसावे पर बेगूसराय में उन्माद भड़काने की हो रही साजिश : भाकपा माले
केन्द्रीय मंत्री ने एक मामूली घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा, “ यहां भी हिन्दू सुरक्षित नहीं हैं, वो अब कहाँ जाएं? इसको लेकर विपक्षी दल भाकपा-माले ने गिरिराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि समस्तीपुर के बाद अब भाजपा-आरएसएस बेगूसराय में सांप्रदायिक उन्माद भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
21 Mar 2022
Giriraj Singh

पिछले सप्ताह बिहार के बेगूसराय  में हुई एक घटना को आधार बनाकर अब वहां धार्मिक उन्माद बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।  इसमें स्थानीय सांसद एक कानून व्यवस्था के सवाल को हिन्दू-मुसलमान बनाने में लगे हुए हैं।  उन्होंने इस पूरे घटना के आरोपियों के बचाव में बोलते हुए कहा कि अब यहाँ भी हिन्दू सुरक्षित नहीं हैं तो, वो अब कहाँ जाएं? ये वक्तव्य अपने आप में बेहद खतरनाक है, वो एक आपराधिक घटना को सांप्रदायिक करने का प्रयास करते दिखे।  

इसको लेकर विपक्षी दल भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने गिरिराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि समस्तीपुर के बाद अब भाजपा-आरएसएस बेगूसराय में साम्प्रदायिक उन्माद भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, और इसके मास्टर माइंड कोई और नहीं बल्कि वहां के स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह हैं।  उन्होंने नीतीश कुमार से अपील की है कि ऐसी उन्मादी ताकतों पर अविलम्ब लगाम लगाएं, वरना बिहार को नफरत व हिंसा की आग में झुलसने में देर नहीं लगेगी।

उन्होंने आम लोगों से आह्वान किया कि भाजपा-संघ परिवार के द्वारा दंगा भड़काने की हर कोशिश को नाकाम करें और समाज में शांति और सौहार्द बनाये रखें। उन्होंने सरकार और प्रशासन से सभी दोषियों को अविलम्ब गिरफ्तार करने की मांग की।  

जानकारी के मुताबिक 12 मार्च 2022 को लगभग 11 वर्षीय बच्चा मोहम्मद चांद चापाकल में पानी पी रहा था। तभी दो बच्चों में इसी बात को लेकर मारपीट हुई। हालांकि बड़ों के हस्तक्षेप के बाद बात वहीं समाप्त हो गई थी।  परन्तु होलिका दहन के दिन एक बार फिर एक बार झगड़ा हुआ। इसका आरोप भाजपा-आरएसएस के लोगों पर लगया गया और  माले नेताओं ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस  ने फिर योजनाबद्ध तरीके से 18 मार्च यानी होलिका दहन की शाम में उसी बच्चे मो. चांद को पकड़ लिया।  नीरज सिह (गांधी ) ने उसके साथ मारपीट की और उसे बांध कर घंटों तक रखा। इस घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया और सरपंच वहां पहुंचे, जो अल्पसंख्यक समुदाय के ही हैं, तो उन लोगों के साथ भी मारपीट की गई।  मामला तूल न पकड़ ले इसलिए वे लोग लौट गए। बच्चा नीरज सिंह के ही कब्जा में रहा, बाद में पुलिस बच्चे को छुड़ा कर रात में साथ ले गई।

19 मार्च को स्थानीय भाजपा सांसद केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने रजौड़ा जाकर उकसावापूर्ण वक्तव्य दिया और साम्प्रदायिक तत्वों  को ललकारा। उन्होंने कहा कि “मेरे लोकसभा क्षेत्र में हिंदुओं का उत्पीड़न हो रहा है।” बिहार की सरकार में भाजपा भी भागीदार है। रविवार को बेगूसराय की यात्रा पर आए गिरिराज सिंह ने राजौरा गांव में हाल ही में हुई कथित सांप्रदायिक हिंसा को लेकर कहा कि इस घटना ने मुझे कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा की याद दिला दी।

वो यहीं नहीं रुके, आगे उन्होंने कहा कि, “पाकिस्तान में हिंदूओं को मारा गया, काटा गया, उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया, बांग्लादेश में मंदिर तोड़ा गया, बेगूसराय में हिंदूओं पर बच्चों के विवाद में एक जुट होकर हथियार और तलवार से हमला किया गया, अगर प्रशासन ने मामले में लीपापोती की तो हम कोई भी कदम उठाने को मजबूर होंगे।”

सांसद के लौटने के साथ पुनः साम्प्रदायिक तत्वों ने नीरज सिंह और पूर्व मुखिया टुनटुन सिह की अगुवाई में मो. चांद के पिता महफूज, जो दर्जी हैं, के उपर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए।  

विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है, उसे छिपाने के लिए आए दिन बातें बनाई जाती हैं। सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि बिहार में पूरी तरह प्रशासनिक अराजकता फैल चुकी है, इसकी जांच होनी चाहिए।

जबकि  माले ने कहा कि बेगूसराय, रजौड़ा में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ की गई हिंसा एक सोची समझी योजना का हिस्सा है। आज 20 मार्च को माले जिला सचिव दिवाकर कुमार के नेतृत्व मे चन्द्रदेव वर्मा, बैजू सिह, दीपक सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव, मो इसराफील, मो मोब्बसीर, मो फहीम, नूरूल इस्लाम जिम्मी, सोनू फर्नाज, मोहित मोहन की टीम रजौड़ा पहुंची और उपर्युक्त घटना के मामले में स्थानीय लोगों से जानकारी ली।

जांच टीम ने कहा कि उन्मादी बयान देनेवाले सांसद गिरीराज सिंह के ऊपर मुकदमा दर्ज कर जिला प्रशासन अविलंब गिरफ्तार करे।  साथ ही साम्प्रदायिक घटना के सूत्रधार नीरज कुमार सिंह (गांधी) एवं पूर्व मुखिया टुनटुन सिंह की शीघ्र गिरफ्तारी हो। टीम के सदस्यों का कहना है कि गिरिराज सिंह के कारण फिर विवाद बढ़ गया। अभी तक 12 लोग घायल हो चुके हैं। स्थिति पर प्रशासन को तत्काल नियंत्रण स्थापित करना चाहिए।

giriraj singh
CPI ML
Begusarai
Religion Politics

Related Stories

जुलूस, लाउडस्पीकर और बुलडोज़र: एक कवि का बयान

‘हेट स्पीच’ के मामले 6 गुना बढ़े, कब कसेगा क़ानून का शिकंजा?

देश में पत्रकारों पर बढ़ते हमले के खिलाफ एकजुट हुए पत्रकार, "बुराड़ी से बलिया तक हो रहे है हमले"

बुराड़ी हिन्दू महापंचायत: चार FIR दर्ज लेकिन कोई ग़िरफ़्तारी नहीं, पुलिस पर उठे सवाल

विचार: बिना नतीजे आए ही बहुत कुछ बता गया है उत्तर प्रदेश का चुनाव

80/20 : हिंदू बनाम हिंदू की लड़ाई है यूपी चुनाव

खुले में नमाज़ के विरोध को लेकर गुरुग्राम निवासियों की प्रतिक्रिया

..उन्हें क्रिसमस भी बर्दाश्त नहीं, जगह-जगह उत्पात, धमकी, तोड़फोड़

चुनाव 2022: अब यूपी में केवल 'फ़ाउल प्ले' का सहारा!

हिन्दू धर्म और हिन्दुत्व का फ़र्क़


बाकी खबरें

  • EVM
    श्याम मीरा सिंह
    मतगणना से पहले अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- 'बनारस में ट्रक में पकड़ीं गईं EVM, मुख्य सचिव जिलाधिकारियों को कर रहे फोन'
    08 Mar 2022
    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव परिणामों में गड़बड़ी की आशंकाओं के बीच अपनी पार्टी और गठबंधन के कार्यकर्ताओं को चेताया है कि वे एक-एक विधानसभा पर नज़र रखें..
  • bharat ek mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    मालिक महान है बस चमचों से परेशान है
    08 Mar 2022
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा आज बात कर रहे हैं Ukraine और Russia के बीच चल रहे युद्ध के बारे में, के जहाँ एक तरफ स्टूडेंट्स यूक्रेन में अपनी जान बचा रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकार से सवाल…
  •  DBC
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, कहा- आश्वासन नहीं, निर्णय चाहिए
    08 Mar 2022
    DBC के कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।  ये कर्मचारी 21 फरवरी से लगातार हड़ताल पर हैं। इस दौरान निगम के मेयर और आला अधिकारियो ने इनकी मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया। परन्तु…
  • Italy
    पीपल्स डिस्पैच
    इटली : डॉक्टरों ने स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ हड़ताल की
    08 Mar 2022
    इटली के प्रमुख डॉक्टरों ने 1-2 मार्च को 48 घंटे की हड़ताल की थी, जिसमें उन्होंने अपने अधिकारों की सुरक्षा की मांग की और स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ चेतवनी भी दी।
  • bihar school
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की मांग में भाकपा-माले विधायकों का प्रदर्शन
    08 Mar 2022
    “2.75 लाख शिक्षक के पद नीचले स्तर पर खाली हैं और कॉलेज लेवल पर अभी भी करीब 70 प्रतिशत शिक्षक के पद खाली हैं। पढ़ने-लिखने वाले गरीब के बच्चे शिक्षा महंगी होने के चलते वे इससे दूर हो रहे हैं।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License