NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
चुनावकर्मियों की मांग को अनसुना कर यूपी में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण
चुनाव में तैनात तमाम राज्य कर्मचारी तेज़ी से फ़ैलते कोरोना संक्रमण की वजह से दूसरे दौर से ही चुनाव टालने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 Apr 2021
चुनावकर्मियों की मांग को अनसुना कर यूपी में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण
फोटो साभार : अमर उजाला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

आपको बता दें कि चुनाव में तैनात तमाम राज्य कर्मचारी तेज़ी से फ़ैलते कोरोना संक्रमण की वजह से दूसरे दौर से ही चुनाव टालने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

इसे पढ़ें : यूपी: यूपी: बाक़ी दो चरणों के पंचायत चुनावों को स्थगित कराना चाहते हैं राज्य कर्मचारी

एक तरफ़ राज्य सरकार कोविड के प्रति गंभीरता और सख्ती दिखाने के लिए पूरे प्रदेश में शनिवार, रविवार का लॉकडाउन लगा रही है, वहीं अगले दिन ही गांव-गांव लाइन लगाके चुनाव होने लगता है। ये दोहरा रवैया आम लोगों को हैरान कर रहा है।

आपको ये भी बता दें कि कोरोना की इस दूसरी लहर में उत्तर प्रदेश में बीजेपी के ही दो विधायकों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी में तैनात कई कर्मचारी बीमार हो चुके हैं।

ख़ैर, इस गंभीर और चुनौतीपूर्ण माहौल में वोटिंग जारी है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह नौ बजे तक सभी 20 जिलों में औसतन 10.27 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्‍य निर्वाचन आयोग के अनुसार इस मतदान में 20 जिलों में 2.72 लाख से अधिक उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला होगा और इस दौरान कुल 49,789 मतदान केंद्रों पर 3,05,71,613 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 73,663 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम सभा सदस्य के पदों की 2.14 लाख सीटें हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, तीसरे चरण में सुबह नौ बजे तक अमेठी में 9.38 प्रतिशत, उन्नाव में 11 प्रतिशत, कानपुर देहात में 12 प्रतिशत, कासगंज में 10.03 प्रतिशत, चंदौली में 11.05 प्रतिशत, जालौन में 10 प्रतिशत, देवरिया में छह प्रतिशत, पीलीभीत में 10.50 प्रतिशत, फतेहपुर में 9.75 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 10.22 प्रतिशत, बलरामपुर में 09.06 प्रतिशत, बलिया में 10.05 प्रतिशत, बाराबंकी में 11 प्रतिशत, मेरठ में 14.50 प्रतिशत, मुरादाबाद में 12 प्रतिशत, मिर्जापुर में 10 प्रतिशत, शामली में 11 प्रतिशत, सिद्धार्थनगर में 10.05 प्रतिशत तथा हमीरपुर में 08.04 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्‍य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने सभी संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों सहित निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों को किसी भी मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान से बचने के लिए बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य की 746 सीटों पर 10,416 उम्मीदवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 18,530 सीटों पर 88584 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान की 14,379 सीटों पर 1,16,162 उम्मीदवार तथा ग्राम पंचायत वार्ड की 1,80,473 सीटों पर 57,649 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

ये उम्मीदवार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए प्रतीक चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं। आयोग के मुताबिक तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के छह, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 371, ग्राम प्रधान के 55 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 73,231 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस तरह तीसरे चरण में 20 जिलों में विभिन्न पदों के लिए कुल 73,663 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

आयोग के अनुसार, 15 अप्रैल को संपन्न हुए पहले चरण के चुनाव में 71 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि 19 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के चुनाव में 71 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को 25 मई तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने मार्च में निर्देश दिए थे कि पंचायत चुनाव के दौरान अधिकतम पांच लोग ही घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर सकते हैं।

राज्य के उप निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बताया अपर जिला अधिकारियों की अगुवाई में तीन सदस्य समितियां गठित की गई हैं जो आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगी।

आपको बता दें कि कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 26 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल 35,311 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल 206 मौतें दर्ज की गई हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

UttarPradesh
UP Panchayat Elections 2021
yogi government
Coronavirus
COVID-19

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    वाद-विवाद; विनोद कुमार शुक्ल : "मुझे अब तक मालूम नहीं हुआ था, कि मैं ठगा जा रहा हूँ"
    16 Mar 2022
    लेखक-प्रकाशक की अनबन, किताबों में प्रूफ़ की ग़लतियाँ, प्रकाशकों की मनमानी; ये बातें हिंदी साहित्य के लिए नई नहीं हैं। मगर पिछले 10 दिनों में जो घटनाएं सामने आई हैं
  • pramod samvant
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः प्रमोद सावंत के बयान की पड़ताल,क्या कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार कांग्रेस ने किये?
    16 Mar 2022
    भाजपा के नेता महत्वपूर्ण तथ्यों को इधर-उधर कर दे रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय इस बारे में काफी ग़लत प्रचार मौजूद है। एक तथ्य को लेकर काफी विवाद है कि उस समय यानी 1990 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।…
  • election result
    नीलू व्यास
    विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया
    16 Mar 2022
    जब कोई मतदाता सरकार से प्राप्त होने लाभों के लिए खुद को ‘ऋणी’ महसूस करता है और बेरोजगारी, स्वास्थ्य कुप्रबंधन इत्यादि को लेकर जवाबदेही की मांग करने में विफल रहता है, तो इसे कहीं से भी लोकतंत्र के लिए…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये
    16 Mar 2022
    किसी भी राजनीतिक पार्टी को प्रश्रय ना देने और उससे जुड़ी पोस्ट को खुद से प्रोत्सान न देने के अपने नियम का फ़ेसबुक ने धड़ल्ले से उल्लंघन किया है। फ़ेसबुक ने कुछ अज्ञात और अप्रत्यक्ष ढंग
  • Delimitation
    अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर: परिसीमन आयोग ने प्रस्तावों को तैयार किया, 21 मार्च तक ऐतराज़ दर्ज करने का समय
    16 Mar 2022
    आयोग लोगों के साथ बैठकें करने के लिए ​28​​ और ​29​​ मार्च को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License